• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने जयपुर, इंदौर, मेंगलुरु और मैसूर में भी शुरू की सब्सक्रिप्शन सर्विस,कुल 19 शहरों में शुरू हो चुका है ये प्लान

    इन श​हरों में ऑल्टो,एस-प्रेसो,सिलेरियो और ईको को छोड़कर बाकी सभी नेक्सा और अरीना मॉडल्स सब्सक्रिप्शन बेस पर रहेंगे उपलब्ध।

    भानु
    भानु
    Published On जून 28, 2021 19:22 ist
    info icon
    published onJun 28, 2021 19:03 IST
    last updated onJun 28, 2021 19:22 IST
    628 Views
    • Write a कमेंट

    • अब ये सुविधा जयपुर, इंदौर, मेंगलुरु और मैसूर में भी की गई शुरू
    • ओरिक्स ऑटो,एएलडी ऑटोमोटिव्स और माइल्स ऑटोमोबाइल के साथ कार स​ब्सक्रिप्शन सर्विस देगी मारुति
    • ऑल्टो,एस-प्रेसो,सिलेरियो और ईको को छोड़कर बाकी सभी नेक्सा और अरीना मॉडल्स सब्सक्रिप्शन बेस पर रहेंगे उपलब्ध
    • व्हाइट और ब्लैक कलर की नंबर प्लेट दी जाएंगी इन कारों में 

    मारुति ने देश के चार अन्य शहरों में भी अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर दी है। इन शहरों में,जयपुर,इंदौर,मेंगलुरू और मैसुर शामिल हैं। अब देश के 19 शहरों में मारुति सब्क्रिप्शन सर्विस शुरू हो चुकी है। इन नए शहरों में ग्राहकों को ओरिक्स ऑटो,एएलडी ऑटोमोटिव्स और माइल्स ऑटोमोबाइल ये सर्विस मुहैया कराएगी। 

    मारुति सुजुकी ने सब्सक्रिप्शन सर्विस जुलाई 2020 में देश के केवल दो शहरों: गुरूग्राम और बेंगलुरू में शुरू की थी जिसके बाद ये सर्विस कुछ अन्य शहरों में भी शुरू की गई। इसमें ग्राहक ऑल्टो,एस प्रेसो,सिलेरियो और ईको को छोड़कर बाकी सभी नेक्सा और अरीना मॉडल्स सब्सक्रिप्शन बेस पर ले सकते हैं जिसमें उन्हें कई सारे सब्सक्रिपन पीरियड की चॉइस दी जाती है और उन्हें हर महीने एक तय राशि चुकानी होती है। इस मासिक चार्ज में यूसेज चार्ज,रजिस्ट्रेशन चार्ज,मेंटेनेंस,इंश्योरेंस और व्हीकल के यूसेज से संबंधित अन्य चार्ज शामिल हैं।

    मारुति की इस सब्सक्रिप्शन सर्विस में कारों पर या तो व्हाइट कलर की नंबर प्लेट या फिर ब्लैक नंबर प्लेट दी जाती है जिनमें निम्न ऑप्शंस शामिल होते हैं जो इस प्रकार से हैं:

    फीचर

    व्हाइट नंबर प्लेट

    ब्लैक नंबर प्लेट

    रजिस्ट्रेशन

    कस्टमर के नाम पर

    सब्सक्रिप्शन पार्टनर के नाम पर

    अवधि

    12, 24, 36, 48 महीने

    12, 18, 24, 30, 36, 42, या 48 महीने

    एनुअल किलोमीटर ऑप्शंस

    10,000किलोमीटर, 15,000किलोमीटर, 20,000किलोमीटर, या 25,000किलोमीटर

    10,000किलोमीटर, 15,000किलोमीटर, 18,000किलोमीटर, या 25,000किलोमीटर

    यह भी पढ़ें:नई मारुति सेलेरियो का डिजाइन हुआ लीक, सितंबर तक लॉन्च हो सकती है ये कार

    व्हाइट और ब्लैक कलर की नंबर प्लेट में केवल इतना फर्क है कि व्हाइट नंबर प्लेट वाली कार ग्राहक के नाम पर रजिस्टर्ड होती है जबकि ब्लैक नंबर प्लेट सब्सक्रिप्शन पार्टनर के नाम पर ​रजिस्टर्ड होती है। ब्लैक नंबर प्लेट वाले व्हीकल्स से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने या फिर किसी स्पेशल जोन में जाने के लिए एडिशनल एंट्री चार्ज लिए जाते हैं।

    एक बार लीज अवधि खत्म होने पर ग्राहक को कोई दूसरी नई कार चुनने का ऑप्शन भी दिया जाता है,या फिर वो अपनी ओर से सब्क्राइब की गई कार भी खरीद सकता है। कस्टमर जब भी चाहे अपना सब्सक्रिप्शन प्लान कैंसिल भी करा सकता है। यहां क्लिक कर देखें मारुति के मॉडल वाइज सब्सक्रिप्शन प्लान। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है