• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसे एक सेलेरियो से अलग दिखेगी दूसरी सेलेरियो

    मारूति ने सेलेरियो के लिए कुछ खास एक्सेसरीज तैयार की है, इनमें शामिल हैं

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 02, 2017 13:27 ist
    info icon
    published onAug 02, 2017 13:27 IST
    last updated onAug 02, 2017 13:27 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने सेलेरियो हैचबैक के लिए कुछ खास एक्सेसरीज उतारी है, जो एक सेलेरियो को दूसरी सेलेरियो से अलग अंदाज देगी। कंपनी ने इस एक्सेसरीज को लिमिटेड एडिशन नाम से पेश किया है, इस एक्सेसरीज को सेलेरियो के किसी भी वेरिएंट में इंस्टॉल किया जा सकता है।

    शुरूआत करते हैं बाहरी हिस्से से... इस किट में फॉग लैंप्स, हैडलैंप्स, टेललैंप्स, टेलगेट और डोर विंडो पर क्रोम फिनिशिंग का विकल्प रखा गया है। अगर आप इतने से खुश नहीं हैं तो स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स, साइड मोल्डिंग, रियर पार्किंग सेंसर और डोर वाइजर का विकल्प भी चुन सकते हैं। केबिन में ड्यूल-टोन सीट कवर, मेचिंग स्टीयिरंग कवर, गोल टिशू बॉक्स और एम्बिएंट लाइटिंग का विकल्प रखा गया है। कीमत के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है, अलग-अलग डीलरशिप इस किट की अलग-अलग राशि ले रहे हैं।

    इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटो गियरशिफ्ट ट्रांसमिशन से जुड़ा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक मारूति सेलेरियो का अपडेट वर्जन लॉन्च किया जा सकता हैं। वैसे कंपनी इन दिनों अपडेट एस-क्रॉस, सियाज और पेट्रोल इंजन वाली विटारा ब्रेज़ा पर काम कर रही है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है