• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on nov, 2021

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021

    4.4495 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 4.26 लाख - 6 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2021
    पुरानी मारुति सेलेरियो कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    मारुति सुजुकी सेलेरियो
    4.70 - 6.73 लाख*

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन998 सीसी
    पावर58.33 - 67.05 बीएचपी
    टॉर्क78 एनएम - 90 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज21.63 से 23.1 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी
    • digital odometer
    • एयर कंडीशनर
    • सेंट्रल लॉकिंग
    • कीलेस एंट्री
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले
    • मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 मारुति सुजुकी का विशाल सेल्स और सर्विस नेटवर्क

      मारुति सुजुकी का विशाल सेल्स और सर्विस नेटवर्क

    • मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 परेशानी मुक्त सिटी ड्राइविंग के लिए एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन 

      परेशानी मुक्त सिटी ड्राइविंग के लिए एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन 

    • प्रमुख विशेषताएं
    • टॉप फीचर
    • फीचर जो बनाते हैं खास

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    सेलेरियो 2017-2021 एलएक्सआई एमटी बीएस4(बेस मॉडल)998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर4.26 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 एलएक्सआई ऑप्शनल एमटी बीएस4998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर4.35 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई एमटी बीएस4998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर4.65 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 एलएक्सआई998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर4.66 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 एलएक्सआई ऑप्शनल998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर4.71 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई ऑप्शनल एमटी बीएस4998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर4.72 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई एमटी बीएस-4998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर4.91 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.05 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई एएमटी बीएस4998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर5.08 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई ऑप्शनल998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.11 लाख* 
    वीएक्सआई ऑप्शनल एएमटी बीएस4998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर5.15 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.29 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई सीएनजी बीएस4(बेस मॉडल)998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 31.79 किलोमीटर/ किलोग्राम5.30 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई ऑप्शनल एमटी बीएस4998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर5.31 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई एएमटी बीएस4998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर5.34 लाख* 
    वीएक्सआई सीएनजी ऑप्शनल बीएस4998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 31.79 किलोमीटर/ किलोग्राम5.38 लाख* 
    जेडएक्सआई ऑप्शनल एएमटी बीएस4998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.1 किमी/लीटर5.43 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई एएमटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.55 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई एएमटी ऑप्शनल998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.61 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई ऑप्शनल998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.71 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई एएमटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.79 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 जेडएक्सआई एएमटी ऑप्शनल(टॉप मॉडल)998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 21.63 किमी/लीटर5.83 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई सीएनजी998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.47 किलोमीटर/ किलोग्राम5.95 लाख* 
    सेलेरियो 2017-2021 वीएक्सआई सीएनजी ऑप्शनल(टॉप मॉडल)998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.47 किलोमीटर/ किलोग्राम6 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 रिव्यू

    ओवरव्यू

    मारुति सेलेरियो  को भारतीय बाजार में 2014 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद ये कार कुछ सालों तक काफी हिट साबित हुई थी। इसके हिट रहने के पीछे दो मुख्य कारण ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) और दूसरा, ''डीडीआईएस125''  डीजल इंजन थे जिसे भारत में ही तैयार किया गया था। मगर भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद कंपनी ने इसके डीजल वेरिएंट्स को बंद कर दिया और अब ये कार केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। जल्द ही कंपनी सेलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च करेगी जिसकी कीमत पहले से ज्यादा होगी। मगर आप यदि इन दिनों में सेलेरियो के मौजूदा मॉडल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये फर्स्ट ड्राइव रिव्यू जरूर पढ़ें:

    Overview

    एक्सटीरियर

    सेलेरियो को मारुति की 'सी.आई.सी.ओ.' यानि 'कर्व-इन, कर्व-आउट' डिज़ाइन फिलॉसोफी पर तैयार किया गया है, जो इसके छोटे आकार की शोभा बढ़ाता है। सेलेरियो के ग्रिल में बड़ी क्रोम स्लेट मिलती है, जो कार के हैडलैंप में विलीन होती है। कार के बोनट और फ्रंट बंपर पर क्रीज़ लाइन दी गई है, जो कार को अलग करैक्टर देते है। 

    Exterior

    कार की बाहरी बनावट पारम्परिक मारुति कार की तरह ही लगती है। हालांकि इसके साइड में शार्प करैक्टर लाइन है। वहीं, ओआरवीएम पर मिलने वाले इंडिकेटर और 14-इंच का अलॉय व्हील सेलेरियो की डिज़ाइन को थोड़ा प्रीमियम बनाने में मदद करते है। कार की रियर डिज़ाइन बेहद साधारण है। इसकी टेललैंप कुछ-कुछ मारुति ऑल्टो 800 की तरह लगती है। सेलेरियो के टॉप मॉडल में रियर डिफॉगर और रियर वाइपर-वॉशर भी मिलते है। 

    Exterior

    हुंडई ग्रैंड आई10 की तुलना में मारुति सेलेरियो की लंबाई 40 मिलीमीटर कम है, लेकिन दोनों कारों का व्हीलबेस बराबर है। हालांकि इसके बावजूद भी सेलेरियो में ज्यादा पैसेंजर स्पेस मिलता है। इसके अतिरिक्त, सेलेरियो में 235-लीटर का बूटस्पेस दिया गया है। वहीं, ग्रैंड आई10 में 256-लीटर का बूट मिलता है। हालांकि इसमें 60:40 अनुपात में फोल्ड होने वाली रियर सीटें मिलती है, जिसकी सहायता से सेलेरियो के बूट को 510-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।  

    Exterior

    ओवरऑल, कार की स्टाइलिंग अच्छी है, मगर बहुत ज्यादा ख़ास नहीं है, जो इसे भीड़ से अलग बनाने में असफल है। साथ ही, हमारे अनुसार कार की बिल्ड-क्वालिटी थोड़ी और बेहतर होनी चाहिए थी। 

    Exterior

    इंटीरियर

    गाड़ी का केबिन कुछ हद तक आपको पुरानी स्विफ्ट की याद दिलाता है। इसे बेज और ब्लैक रंग के ड्यूल टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया गया है। इसमें सेंटर कंसोल और साइड एसी वेंट्स पर सिल्वर कलर एक्सेंट मिलते हैं जो एकदम क्लासी नज़र आते हैं।

    Interior

    सेलेरियो के इंटीरियर की बिल्ड क्वॉलिटी मारुति के पुराने मॉडल्स के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। हालांकि, इसके मुकाबले वाली टाटा टियागो और ग्रैंड आई10 की तुलना में इसकी बिल्ड क्वॉलिटी थोड़ी फीकी नज़र आती है। हालांकि, इसका एर्गोनोमिक्स काफी अच्छा है और आप बेहद आसानी से कार के सभी कंट्रोल्स को एक्सेस कर सकते हैं।

    इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई (ओ) में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीटें दी गई है। साथ ही में स्टीयरिंग के रैक को एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलती है। जिसके चलते आप अपने कम्फर्ट के अनुसार ड्राइविंग पोज़िशन सेट कर सकते हैं। इसमें छोटे ट्रिप्स के लिए अच्छा लोअर व बैक सपोर्ट मिलता है। मगर, जब बात लंबी दूरी के सफर की हो तो इसमें लोअर बैक और अंडर-थाई सपोर्ट की कमी खलती है। ऐसे में हमारे अनुसार कंपनी को इसकी बोलस्टरिंग पर थोड़ा और काम करना चाहिए था। इसके अलावा, इसमें फिक्स-हेडरेस्ट मिलते हैं जिससे ऊंचे कद वाले पैसेंजर्स को पर्याप्त नैक सपोर्ट नहीं मिल सकता हैं।

    सेलेरियो में ड्राइवर सीट थोड़ी ऊँची है जिससे अच्छी विजिबिलिटी मिलती है। हालांकि, इसके ए-पिलर की चौड़ाई काफी मोटी है, ऐसे में कार मोड़ते वक्त एक ब्लाइंड स्पॉट बन जाता है जिससे टर्न लेते समय रोड का एक हिस्सा साफ़ नज़र नहीं आता।

    Interior

    इसमें पुरानी मारुति स्विफ्ट जैसा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो व कॉल्स कण्ट्रोल बटन भी मिलते हैं। ग्रैंड आई10 की तरह इसे आर्टिफिशियल लैदर से रैप नहीं किया गया है।

    Interior

    सेलेरियो का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तीन भागो में बनता हैं जिसमे टैकोमीटर, स्पीडोमीटर और मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) शामिल हैं। इस एमआईडी में गाड़ी की फ्यूल रेंज, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर और फ्यूल माइलेज आदि से जुड़ी जानकारियां देखी जा सकती है।

    Interior

    टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें 2-डिन इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है। इसके नीचे की ओर एसी के कंट्रोल स्विच दिए गए हैं। वहीं, लोअर वेरिएंट में इंफोटेन्मेंट सिस्टम को फिट करने के लिए एक खाली स्लॉट दिया गया है जहां आप अपनी सुविधा अनुसार एक्सेसरीज के रूप में म्यूजिक प्लेयर/इंफोटेनमेंट सिस्टम फिट करवा सकते हैं।

    सेलेरियो का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बेहद दमदार है। यह चुटकियो में केबिन को ठंडा कर देता हैं। इस मोर्चे पर आपको किसी तरह की कोई शिकायत नहीं महसूस होगी। हालांकि, ग्रैंड आई10 की तुलना में इसमें रियर एसी वेंट का अभाव है। ऐसे में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स भीषण गर्मियों के दिनों में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं।

    Interior

    कार में रियर साइड की सीटों को फ्रंट के मुकाबले थोड़ा ऊंचा रखा गया है। ये सीटें पतली है जिसके कारण ये औसत सपोर्ट और कुशनिंग दे पती है। इस बेंच सीट की चौड़ाई उतनी ज्यादा नहीं हैं ऐसे में तीन एडल्ट पैसेंजर को इस पर बैठने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि, दो एडल्ट इसपर आराम से बैठ सकते हैं।

    एक कॉम्पैक्ट डाइमेंशन्स की कार होने के बावजूद भी इसमें अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। हालांकि, फीचर्स के मामले में इसका इंटीरियर इतना दमदार साबित नहीं होता। हमारे अनुसार यह सिटी राइड्स के लिए एक परफेक्ट हैचबैक है।

    सुरक्षा

    Safety

    सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसके सभी वेरिएंट्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं, इसके सभी वेरिएंट्स के साथ पैसेंजर साइड एयरबैग ऑप्शनल मिलता है। जानकरी के लिए बता दें कि यूरो एनकैप टेस्ट में सेलेरियो के टॉप वेरिएंट को 5 में से 3 सेफ्टी रेटिंग मिली थी। हमारी सलाह है कि यदि आप सेलेरियो खरीदने का विचार करते हैं तो ड्यूल एयरबैग वाले वेरिएंट को ही चुनें।

    परफॉरमेंस

    Performance

    वर्तमान में सेलेरियो केवल पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के साथ ही उपलब्ध है। कंपनी ने इसके डीजल इंजन को बंद कर दिया है। इसमें वैगनआर वाला 1.0-लीटर के10बी पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि, मारुति ने सेलेरियो में इस इंजन को रिट्यून कर पेश किया है। यह एक 3-सिलेंडर, 998सीसी इंजन है जो 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 6000आरपीएम पर 67पीएस की अधिकतम पावर और 3500आरपीएम पर 90 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

    यह इंजन बेहद स्मूथली पावर डिलीवरी करता है और कम स्पीड पर भी आप इसे एक गियर ऊपर रख कर चला सकते हैं। सेलेरियो का क्लच भी बेहद लाइट है जिससे सिटी ड्राइविंग के लिए यह एक परफेक्ट हैचबैक साबित होती है। हालांकि, हाई स्पीड पर यह इंजन काफी शोर करता है और आपको पावर की कमी महसूस होती है। गौरतलब है कि मारुति दोनों ट्रांसमिशन के साथ 23.1 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।

    सेलेरियो में इस पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का भी ऑप्शन मिलता है। हालांकि, सीएनजी के साथ यह इंजन पेट्रोल मोड की तुलना में कम पावर जनरेट करता है। यह इंजन 6000आरपीएम पर 59 पीएस की अधिकतम पावर और 3500आरपीएम पर 78 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क देता है।

    सीएनजी पावरट्रेन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है। यह 31.79 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

    ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी)

    बात की जाए सेलेरियो के साथ मिलने वाले एएमटी गियरबॉक्स की तो, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों मोड मिलते हैं। इसमें क्रीप फंक्शन भी मिलता है। जिसकी बदौलत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आपको बार-बार रेस देने की जरूरत नहीं पड़ती, केवल 'डी' मोड सेलेक्ट करें और ब्रेक से पाँव हटा दें और गाड़ी धीमे-धीमे आगे बढ़ने लगेगी। चूंकि यह एक एएमटी गियरबॉक्स है ऐसे में आपको इसमें क्लच पैडल नहीं मिलेगा। आपको केवल रेस और ब्रेक पैडल को ही कंट्रोल करना होगा। वहीं, क्लच का ऑपरेशन हाइड्रोलिक एक्चुएटर के जरिये ऑटोमैटिक होता है।

    इस एएमटी यूनिट को अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर नहीं कहा जा सकता है। इसमें पावर ट्रांसमिशन उतना स्मूथ है और ऑटोमेटिकली गियरशिफ्टिंग के दौरान झटका महसूस होता है। ऐसे में शहरी इलाको में बार बार गियर बदलने की झंझट से बचने के लिए आप ऑटोमैटिक मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, हाईवे पर यदि आप बिना किसी पावर-लेग के क्रूज करना चाहते हैं तो मैनुअल मोड पर ड्राइव कर सकते हैं।

    राइड व हैंडलिंग

    मारुति की दूसरी कारों की तरह ही सेलेरियो के सस्पेंशन भी काफी सॉफ्ट रखे गए हैं। यह छोटे स्पीड ब्रेकर और गड्डो से आसानी से निकल जाती है। हालांकि, बड़े गड्ढों से गुजरने पर आपको केबिन के अंदर झटका जरूर महसूस होगा।

    सेलेरियो का स्टीयरिंग व्हील बेहद लाइट है जिससे सिटी ड्राइविंग में काफी सहूलियत होती है। वहीं, स्पीड बढ़ाने पर स्टीयरिंग थोड़ा भारी महसूस होने लगता है जो कि एक अच्छी बात है।

    सेलेरियो 120 किलोमीटर/घंटे की स्पीड पर स्टेबल महसूस होती है जिससे ड्राइविंग कॉन्फिडेंस कम नहीं होता। हालांकि, इस स्पीड के बाद यह थोड़ी अनस्टेबल होने लगती है। चूंकि सेलेरियो की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा है जिसके चलते इसमें थोड़ा बॉडी रोल महसूस होता है। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि हाई स्पीड पर आप इसमें कॉर्नरिंग या शार्प टर्न न लें।

    बात की जाए ब्रेकिंग सिस्टम की तो, इसमें फ्रंट पर वेन्टीलेटेड डिस्क ब्रेक्स और रियर साइड पर ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं। इनकी ब्रेकिंग क्षमता काफी अच्छी है।

    वेरिएंट

    सेलेरियो के सभी वेरिएंट में से बेस वेरिएंट- एल में कई बेसिक फीचर्स जैसे ऑडियो सिस्टम, की-लैस एंट्री, पावर विन्डोज़ आदि का भी अभाव है। हालांकि, यह वेरिएंट कई जरूरी फीचर्स जैसे पावर असिस्टेड स्टीयरिंग, मैनुअल एयर कंडीशनर और हीटर के साथ आता है। यदि आपका बजट कम है तो आप इसका एल (ओ) वेरिएंट लें सकते हैं इसमें पैसेंजर साइड एयरबैग भी मिलता है। इसके मिड-वेरिएंट वी में पांचों दरवाजों पर पावर विन्डोज़, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट, रियर लगेज शेल्फ और पैसेंजर साइड सन वाइज़र जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 'ज़ेड' इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम (रेडियो, सीडी प्लेयर, ऑक्स-इन, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रियर वॉश वाइपर और डिफॉगर जैसी खूबियां भी मिलती है।

    निष्कर्ष  :

    सेलेरियो एक न्यूट्रल कार है जो ना आपको असंतुष्ट करेगी और ना ही ज्यादा आपको लुभाएगी। मारुति की कारों को खरीदने का सबसे बड़ा लाभ इसका विशाल सर्विस सेंटर नेटवर्क हैं जिससे आपको कार सर्विस करवाने के लिए ऑथोराइज़्ड सेंटर ढूंढने में मुश्किल नहीं होती। वहीं, अगर बात सेलेरियो के खामियों की करें तो इसकी बिल्ड क्वॉलिटी ग्राहकों को थोड़ा निराश जरूर कर सकती है। फीचर्स में मामले में भी यह सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में इतनी दमदार साबित नहीं होती। हालांकि, सिटी ड्राइविंग के लिहाज से गाड़ी का पेट्रोल इंजन आपको बिलकुल निराश नहीं करेगा। 

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • सभी वेरिएंट्स में दिया गया है एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन.सिटी के भारी ट्रैफिक में चलाने में आसान
    • सिटी में पेट्रोल इंजन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी
    • अच्छा केबिन स्पेस मिलता है इस कार में

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • बिल्ड क्वालिटी कुछ खास नहीं
    • एएमटी गियरबॉक्स में लगते हैं झटके और स्मूदनैस की भी कमी
    • सिटी में अच्छा परफॉर्म करने वाला पेट्रोल इंजन हाईवे पर डिलीवर नहीं करता खास परफॉर्मेंस

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • मारुति सेलेरियो एक्सपर्ट रिव्यू
      मारुति सेलेरियो एक्सपर्ट रिव्यू

      सेलेरियो कई लोगो के लिए केवल एक अन्य मारुति सुजुकी कार होगी। लेकिन सेलेरियो में दो ऐसे महत्वपूर्ण फीचर दिए गए हैं, जो इसे मारुति के लिए बेहद ख़ास बनाते है। इनमे पहला है: ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) और दूसरा, ''डीडीआईएस125'' नामक डीजल इंजन&n

      स्तुतिजनवरी 20, 2020

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड495 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (495)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (109)
    • कंफर्ट (127)
    • माइलेज (202)
    • इंजन (57)
    • इंटीरियर (54)
    • स्पेस (74)
    • कीमत (50)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • यूज़र on जून 03, 2025
      3.2
      Long Term Review Of Celerio VXI
      Overall a reliable and pocket friendly car with not much features. I have been driving it from 2018 and till date I have not driven it more than 16000 KM. Mostly this is a very reliable car and easy to derive because of its size. I have loved this car very much because its fuel efficient, pocket friendly on maintenance.
      और देखें
    • s
      shankar on अगस्त 19, 2024
      5
      Car Experience
      It's is good car performing is good and safety is good and features are nice bur I have some engine trouble some times
      और देखें
      2
    • s
      shobha on नवंबर 07, 2021
      3.7
      Celerio Ownership Everything Is Nice
      Everything is nice, but feature distribution is very bad, but the comfort and performance is nice, and the looks are also nice
      और देखें
      5 2
    • v
      vijay वी एस रेनफोर्स्ड on अक्टूबर 17, 2021
      4
      Nice Family Car For City Life
      Overall a good car. Spacious. Good riding experience. Decent fuel efficiency. The city is around 16-18kmpl. Long drive you can expect 20-22kmpl. The only concern is poor braking. The engine feels low in torque for this size. Feel like having a 1200 cc motor is a better option. Rest it is a no-nonsense and beautiful family car for city life.
      और देखें
      3
    • h
      hanin aboobacker on अक्टूबर 02, 2021
      1.5
      Gearbox Is So Bad
      The AMT is the worst gearbox ever. Very laggy with the shifts. Can't get the power whole overtaking. Overall poor experience
      और देखें
    • सभी सेलेरियो 2017-2021 रिव्यूज देखें

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 फोटो

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 की 32 फोटो हैं, सेलेरियो 2017-2021 की फोटो गैलरी देखें जिसमें हैचबैक कार का एक्सटीरियर, इंटीरियर और 360 डिग्री व्यू शामिल है।

    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Front Left Side Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Front View Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Rear view Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Front Right View Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Side View (Right)  Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Grille Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Front Wiper Image
    • Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 Wheel Image
    space Image

    सवाल और जवाब

    Veerabhadrappa asked on 9 Nov 2021
    Q ) What are the price of AMT variants?
    By CarDekho Experts on 9 Nov 2021

    A ) AMT variants of Maruti Suzuki Celerio are priced from ₹ 5.55 Lakh (Ex-showroom P...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Office asked on 16 Oct 2021
    Q ) How to purchase demo car?
    By CarDekho Experts on 16 Oct 2021

    A ) For that, we would suggest you to please connect with the nearest authorized dea...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (4)
    Suja asked on 16 Oct 2021
    Q ) Is Celerio available now?
    By CarDekho Experts on 16 Oct 2021

    A ) Maruti Suzuki Celerio retails in the price range of Rs.4.65 - 6.00 Lakh (ex-show...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Vijaykumar asked on 21 Sep 2021
    Q ) Rear camera?
    By CarDekho Experts on 21 Sep 2021

    A ) No, Maruti Suzuki Celerio doesn't feature rear camera.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Ajay asked on 18 Jul 2021
    Q ) Why only one airbag in celerio.
    By CarDekho Experts on 18 Jul 2021

    A ) Maruti Suzuki Celerio is available with 1 driver airbag and with 1 passenger air...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer

    ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

    अप्रैल ऑफर देखें

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 2017-2021 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : मारुति अपनी सेलेरियो पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इस कार पर 15,200 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    मारुति सेलेरियो कार प्राइस 2021 : भारत में मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत 4.65 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि सेलेरियो टॉप मॉडल की प्राइस 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। मारुति सेलेरियो पेट्रोल की रेट 4.65 लाख से 5.82 लाख रुपये के बीच है, जबकि सेलेरियो सीएनजी वर्जन की प्राइस 5.94 लाख से 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    2021 मारुति सेलेरियो वेरिएंट : भारत में सेलेरियो हैचबैक को मारुति के एरीना शोरूम के जरिये बेचा जाता है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट्स एल (बेस वेरिएंट), मिड वेरिएंट (वी) और ज़ेड (टॉप वेरिएंट) में उपलब्ध है। मारुति के मिड वेरिएंट वी और टॉप वेरिएंट ज़ेड के साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। सीएनजी किट केवल इसके मिड वेरिएंट में ही दी गई है।

    मारुति सेलेरियो 2021 इंजन, परफॉर्मेंस व माइलेज : मारुति सेलेरियो में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया गया है। सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट 60 पीएस और 78 एनएम रहता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ इसमें एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल मोड (एमटी और एएमटी के साथ) पर सेलेरियो 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी मोड पर 30.47 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

    मारुति सेलेरियो फीचर्स: इस 5-सीटर कार की फीचर लिस्ट में 14-इंच अलॉय व्हील्स, की-लैस एंट्री, मैनुअल एसी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट आदि शामिल हैं।

    मारुति सेलेरियो सेफ्टी फीचर्स : पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्राइवर एयरबैग, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इनसे है मुकाबला: भारतीय बाजार में सेलेरियो का मुकाबला टाटा टियागो, डैटसन गो और हुंडई सैंट्रो और मारुति इग्निस से है।

    और देखें
    space Image
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है