• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए ऑन-रोड कितना माइलेज देती है मारुति सुजुकी एस-प्रेसो ऑटोमैटिक

    मारुति सुजुकी के अनुसार एस-प्रेसो का पेट्रोल ऑटोमैटिक (एएमटी) वेरिएंट 21.7 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम हैं। लेकिन क्या वास्तव में एस-प्रेसो इतना माइलेज देती है? 

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 18, 2019 18:17 ist
    info icon
    published onNov 18, 2019 13:02 IST
    last updated onNov 18, 2019 18:17 IST
    839 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने इसी साल सितम्बर माह में एस-प्रेसो को लॉन्च किया था। मारुति की अन्य छोटी कारों की तरह यह भी केवल पेट्रोल इंजन और मैनुअल व एएमटी (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। हाल ही में हमने एस-प्रेसो के ऑटोमैटिक मॉडल का माइलेज टेस्ट किया है। 

    तो आइये एक नज़र डालें मारुति एस-प्रेसो एएमटी के इंजन स्पेसिफिकेशन और टेस्ट रिजल्ट पर:-

    इंजन

    1.0-लीटर पेट्रोल

    पावर

    68 पीएस

    टॉर्क

    90 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एएमटी

    दावाकृत माइलेज (एआरएआई)  

    21.7 किमी/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    19.96 किमी/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाईवे)

    21.73 किमी/लीटर

    हमारे टेस्ट से साफ़ है कि मारुति एस-प्रेसो हाईवे पर कंपनी के दावाकृत आंकड़े के बराबर माइलेज देने में सक्षम है। लेकिन सिटी में एस-प्रेसो ने हाईवे के मुकाबले थोड़ा कम माइलेज दिया। हालांकि, ऐसा होना लाजमी भी है।  

    हमने एस-प्रेसो एएमटी को सिटी और हाईवे की तीन अलग-अलग मिश्रित परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

    50% सिटी में 50% हाईवे पर

    25% सिटी में 75% हाईवे पर

    75% सिटी में 25% हाईवे पर

    20.81 किमी/लीटर

    21.26 किमी/लीटर

    20.37 किमी/लीटर

    तीनो कंडीशन में एस-प्रेसो के माइलेज फिगर में ज्यादा अंतर नहीं रहा। हमारे टेस्ट के अनुसार एस-प्रेसो एएमटी अधिकांश हाईवे कंडीशन में ड्राइव करने पर 21 किमी/लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। वहीं, सिटी कंडीशन में यह आंकड़ा घटकर लगभग 20 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है।

    माइलेज, कार और रोड की स्थिति व ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करता है, ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी मारुति एस-प्रेसो कार का एएमटी वेरिएंट हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    R
    raju rajakan
    Feb 4, 2020, 4:40:44 PM

    Worst in mileage

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bima
      Nov 18, 2019, 10:31:14 PM

      Maruti trust needs to mentain .

        जवाब
        Write a Reply
        1
        B
        bima
        Nov 18, 2019, 10:28:49 PM

        S Presso ,body coloured bumper not provided ,though catalogue say so for higher model No price concession .And many more short comings.

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है