• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2023 में मारुति की एरीना कारों पर पाएं 59,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    कंपनी बंद हो चुकी ऑल्टो 800 के बचे हुए स्टॉक पर भी डिस्काउंट दे रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 07, 2023 11:44 ist
    info icon
    published onJun 07, 2023 11:39 IST
    last updated onJun 07, 2023 11:44 IST
    867 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने मारुति कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति इस महीने अपनी एरीना कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 59,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि ग्राहक अर्टिगा और ब्रेजा पर जून में कोई बचत नहीं कर सकते हैं।

    यहां देखिए मारुति के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    15,000 रुपये तक

    • मारुति ऑल्टो 800 बंद हो चुकी है लेकिन इसके बचे हुए स्टॉक पर यह ऑफर मान्य है।
    • इस पर केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट बोनस

    4,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    59,000 रुपये तक

    • मारुति ऑल्टो के10 के केवल पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।
    • इसके एएमटी और सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये रखा गया है, हालांकि सीएनजी मॉडल पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा नहीं दिया जा रहा है।
    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये रखा गया है।
    • मारुति ऑल्टो के10 की प्राइस 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    39,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    58,000 रुपये तक

    • मारुति एस-प्रेसो के टॉप वीएक्सआई प्लस पेट्रोल मैनुअल पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।
    • मिड वेरिएंट वीएक्सआई मैनुअल पर नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये, सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये मिल रहा है। 
    • एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा नहीं लिया जा सकता है।
    • मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    54,000 रुपये तक

    • टॉप लाइन मॉडल जेड, जेड प्लस और मिड वेरिएंट वी पेट्रोल मैनुअल पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।
    • बेस मॉडल एल और सीएनजी पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये और एएमटी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये मिल रहा है।
    • ऑल्टो के 10 और एस-प्रेसो की तरह सेलेरियो सीएनजी पर भी कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    49,000 रुपये तक

    • 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट इसके केवल मैनुअल वेरिएंट पर मान्य है जिसका फायदा सीएनजी मॉडल पर भी लिया जा सकता है। एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • एक्सचेंज बोनस का फायदा केवल सात साल से कम पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज करने पर ही लिया जा सकता है। अगर आप जिस कार को एक्सचेंज कर रहे हैं वो सात साल या उससे ज्यादा पुरानी है तो एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये है।
    • वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति वैगनआर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    50,000 रुपये तक

    • मारुति स्विफ्ट के केवल मिड वेरिएंट वीएक्सआई पेट्रोल मैनुअल पर ऊपर बताए सभी ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। टॉप लाइन वेरिएंट्स जेडएक्सआई और जेडएक्सआई पेट्रोल मैनुअल पर नकद डिस्काउंट 20,000 रखा गया है। अगर आप इसके एएमटी वेरिएंट्स लेते हैं तो नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये मिलेगा।
    • मारुति स्विफ्ट सीएनजी पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये मिल रहा है लेकिन इस पर बाकी सभी ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए ग्राहकों को 3400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे और इस पर नकद डिस्काउंट का फायदा नहीं लिया जा सकता है। हालांकि कॉर्पोरेट डिस्काउंट इस पर भी एक बराबर है। 
    • ऊपर बताया एक्सचेंज बोनस केवल सात साल से कम पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज में देने पर ही मान्य है। अगर आप साल साल या उससे ज्यादा पुरानी कार को एक्सचेंज में देकर स्विफ्ट का वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट लेते हैं तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    10,000 रुपये तक

    • डिजायर पर केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है जो इसके सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।
    • मारुति डिजायर कार की कीमत 6.51 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    29,000 रुपये तक

    • ईको के केवल पेट्रोल वेरिएंट पर यह ऑफर मान्य है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति ईको की कीमत 5.27 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    नोटः ऊपर बताए डिस्काउंट आपके राज्य और शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है