• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड vs हुंडई क्रेटा डीजल मैनुअल : इनमें से कौनसी कार ऑन-रोड देती है ज्यादा माइलेज?

    यहां हमनें मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के माइलेज का कम्पेरिज़न हुंडई क्रेटा डीजल मैनुअल वेरिएंट से किया है जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार है :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 21, 2022 14:43 ist
    info icon
    published onDec 21, 2022 14:43 IST
    last updated onDec 21, 2022 14:43 IST
    942 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara and Hyundai Creta

    भारत का कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट कई सारी हाइब्रिड कारों 2022 मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की लॉन्चिंग के चलते पिछले कुछ महीनों में काफी पॉपुलर रहा है। इन दोनों एसयूवी कारों के साथ माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शंस दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इनका माइल्ड हाइब्रिड वर्जन 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देता है। 

    हमनें ऑन-रोड माइलेज का टेस्ट करने के लिए नई ग्रैंड विटारा एसयूवी का कम्पेरिज़न हुंडई क्रेटा से किया है। इस कम्पेरिज़न के लिए हमनें हुंडई की एसयूवी कार के डीजल-मैनुअल वेरिएंट को चुना है क्योंकि यह सबसे अच्छी परफॉरमेंस देता है।   

    चलिए नज़र डालते हैं इन दोनों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशंस पर :-  

    स्पेसिफिकेशंस 

    2022 मारुति ग्रैंड विटारा 

    हुंडई क्रेटा 

    इंजन 

    1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    116 पीएस (संयुक्त)

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    141 एनएम (इलेक्ट्रिक मोटर)

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    ई-सीवीटी 

    6-स्पीड एमटी 

    दावाकृत माइलेज 

    27.97 किमी/लीटर 

    21.4 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    25.45 किमी/लीटर 

    16.03 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    21.97 किमी/लीटर 

    20.23 किमी/लीटर 

    Maruti Grand Vitara

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों में से कोई भी कार अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन में कंपनी के बताए गए माइलेज आंकड़ों को छूने में सक्षम नहीं रही। ग्रैंड विटारा में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप दिया गया है जिसके जरिये यह गाड़ी ऑन-रोड अच्छी माइलेज देने में सक्षम रही। मारुति की एसयूवी कार प्योर ईवी मोड पर लो स्पीड में चलती है, सिटी में इस गाड़ी ने क्रेटा के डीजल मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले लगभग 9.5 किलोमीटर/लीटर ज्यादा का माइलेज दिया। वहीं, हाइवे पर इन दोनों गाड़ियों के माइलेज में अंतर करीब 2 किमी/लीटर का रहा। तेज़ स्पीड पर इलेक्ट्रिक मोटर की बजाए ग्रैंड विटारा का इंजन तब काम करता है जब बैटरी को पावर नहीं मिल पाती है। 

    माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इन कारों को अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहेः-

    माइलेज 

    सिटी : हाइवे (50:50)

    सिटी : हाइवे (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

    2022 मारुति ग्रैंड विटारा 

    23.58 किमी/लीटर 

    22.75 किमी/लीटर 

    24.5 किमी/लीटर 

    हुंडई क्रेटा 

    17.88 किमी/लीटर 

    18.98 किमी/लीटर 

    16.90 किमी/लीटर 

    Hyundai Creta

    यदि आप अपनी हाइब्रिड एसयूवी कार को सिटी में ही इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको औसत 24 किमी/लीटर का माइलेज मिल सकेगा, वहीं हाइवे पर यह गाड़ी आपको सिटी से लगभग 2 किलोमीटर/लीटर कम का माइलेज देगी। 

     यदि आप हाईवे और सिटी दोनों जगह बराबर ड्राइविंग करते हैं तो क्रेटा कार आपको करीब 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, अगर आप क्रेटा एसयूवी को सिटी में ज्यादा चलाते हैं तो इससे आप करीब 17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।  

    प्राइस कम्पेरिज़न 

    Maruti Grand Vitara rear

    मारुति ग्रैंड विटारा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप केवल दो वेरिएंट्स के साथ मिलता है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की प्राइस 17.99 लाख रुपए से शुरू होकर 19.65 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, हुंडई क्रेटा में डीजल इंजन का ऑप्शन ई, ईएक्स, एस, एस+, एसएक्स एग्ज़िक्युटिव, एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट्स में मिलता है। इन वेरिएंट्स की प्राइस 10.94 लाख रुपए से शुरू होकर 18.24 लाख रुपए तक जाती है। 

    Hyundai Creta rear

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर तरीके, सड़क की कंडिशन और कार की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। अगर आपके पास भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप से लैस ग्रैंड विटारा या फिर हुंडई क्रेटा डीजल मैनुअल वर्जन है तो हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताए आपकी कार कितना माइलेज देती है। 

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर की एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ पूरा, जल्द कंपनी लाएगी फेसलिफ्ट मॉडल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है