• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर की एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ पूरा, जल्द कंपनी लाएगी फेसलिफ्ट मॉडल

    एमजी मोटर ने गुजरात स्थित हलोल प्लांट से हेक्टर एसयूवी की एक लाखवीं यूनिट तैयार की है। कंपनी ने चार साल पहले 19 दिसंबर को इस कार का प्रोडक्शन शुरू किया था और अब जाकर इसकी एक लाख यूनिट तैयार हुई है। हमारा मानना है कि एक लाखवी यूनिट इसके फेसलिफ्ट मॉडल की हो सकती है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 20, 2022 18:33 ist
    info icon
    published onDec 20, 2022 18:33 IST
    last updated onDec 20, 2022 18:33 IST
    862 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी ने चार साल में यह प्रोडक्शन का आंकड़ा छूआ है।

    1,00,000th MG Hector rolled out

    • एमजी मोटर्स जनवरी 2023 में फेसलिफ्ट हेक्टर को लॉन्च कर सकती है।
    • 2023 मॉडल में नया हेडलाइट सेटअप, बड़ी ग्रिल और एडीएएस मिलेगा।
    • इसका केबिन नया होगा और इसमें नया 14-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा।
    • इसमें मौजूदा मॉडल वाले 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेंगे।
    • नई हेक्टर कार के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी। इसकी कीमत 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी मोटर ने गुजरात स्थित हलोल प्लांट से हेक्टर एसयूवी की एक लाखवीं यूनिट तैयार की है। कंपनी ने चार साल पहले 19 दिसंबर को इस कार का प्रोडक्शन शुरू किया था और अब जाकर इसकी एक लाख यूनिट तैयार हुई है। हमारा मानना है कि एक लाखवी यूनिट इसके फेसलिफ्ट मॉडल की हो सकती है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

    फेसलिफ्ट मॉडल होने की पुष्टि किन चीजों से हुई?

    1,00,000th MG Hector rolled out

    एमजी मोटर ने डेकोरेशन से हेक्टर के अपडेट डिजाइन को छिपाने की कोशिश की है। इसमें नई ड्यूल एलईडी हेडलाइट, क्रोम स्टड ग्रिल और नए फ्रंट बंपर और रडार बेस्ड एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर अपग्रेड शामिल हैं।

    नई हेक्टर में होंगे ये अपग्रेड

    2023 MG Hector

    फेसलिफ्ट हेक्टर के अन्य डिजाइन अपग्रेड की बात करें तो इसमें पतले एलईडी डीआरएल, लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ रेड स्ट्रिप कनेक्टिंग टेललाइटें और टेलगेट पर एडीएएस बैजिंग दी गई है। इसके केबिन को भी पूरी तरह से अपडेट किया है और इसमें अब नई ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, नया डैशबोर्ड लेआउट और नई अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    2023 MG Hector cabin

    2023 हेक्टर में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा 14 इंच टचस्क्रीन सिस्टम (मौजूदा मॉडल में 10.4 इंच यूनिट), पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए जाएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस बार इसमें एडीएएस फीचर भी शामिल किया जाएगा, इसके अलावा पहले की तरह छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर भी मिलना जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: एमजी हेक्टर और इसके फेसलिफ्ट मॉडल में ये 5 बड़े अंतर आएंगे नजर

    इंजन

    फेसलिफ्ट हेक्टर में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन मिलना जारी रहेंगे। वर्तमान में इसके पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर टर्बाेचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 170पीएस/350एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, वहीं हाइब्रिड और डीजल मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    2023 MG Hector teaser

    फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर एसयूवी को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार ये केवल एक टॉप वेरिएंट में मिलेगी। इसकी प्राइस 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका कंपेरिजन टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और जीप कंपास से होगा।

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है