• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड Vs स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन 1.5 डीएसजी: माइलेज कंपेरिजन

    हमारे द्वारा किए गए इस माइलेज टेस्ट में सिटी और हाईवे दोनों पर ही ग्रैंड विटारा ने कुशाक और टाइगन को पीछे छोड़ दिया। कुशाक और टाइगन के मुकाबले ग्रैंड विटारा ने 8 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज डिलीवर किया।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 27, 2022 11:28 ist
    info icon
    published onOct 27, 2022 11:07 IST
    last updated onOct 27, 2022 11:28 IST
    435 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है जबकि स्कोडा और फॉक्सवैगन एसयूवी में एक्टिव डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है।

    Fuel Efficiency Comparison Test

    मारुति ने न्यू जनरेशन ग्रैंड विटारा के साथ भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री ले ली है। ये इस सेगमेंट में टोयोटा हाइराइडर के बाद दूसरी कार है जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। 

    इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से है और हमनें इन तीनों कारों का रियल वर्ल्ड फ्यूल एफिशिएंसी कंपेरिजन किया है जिसके नतीजे आपको मिलेंगे आगे:

     

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    स्कोडा कुशाक

    फॉक्सवैगन टाइगन

    पावर

    116पीएस (कंबाइंड)

    150पीएस

    150पीएस

    टॉर्क

    122एनएम (इंजन), 141एनएम (इलेक्ट्रिक मोटर)

    250एनएम

    250एनएम

    ट्रांसमिशन

    ई-सीवीटी

    डीसीटी

    डीसीटी

    टेस्टेड हाईवे फ्यूल एफिशिएंसी

    25.45किमी/ली.

    16.68किमी/ली.

    16.72किमी/ली.

    टेस्टेड सिटी फ्यूल एफिशिएंसी

    21.97किमी/ली.

    12.72किमी/ली.

    13.64किमी/ली.

    Volkswagen Taigun Moving Shot
    इसमें दिए गए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का ही कमाल है कि इसकी फ्यूल एफिशिएंसी काफी अच्छी है।

    ये भी पढ़ेंमारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Vs किया सेल्टोस टर्बो-डीसीटी : माइलेज कंपेरिजन

    Grand Vitara Moving Shot

    ये भी बता दें कि कुशाक और टाइगन में ज्यादा अच्छी फ्यूल ​एफिशिएंसी के लिए इनमें दिए गए 1.5 लीटर,4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिलेंडर ​डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी का फीचर दिया गया है। खास बात ये भी है कि इस टेक्नोलॉजी के रहते भी दोनों कारों की इंजन परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

    ये भी पढ़ें: फॉक्सवैगन टाइगन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    अब डालिए नजर मिक्स ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से कौनसी कार देती है ज्यादा माइलेज:

    मॉडल

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    23.58किमी/ली.

    24.48किमी/ली.

    22.74किमी/ली.

    स्कोडा कुशाक 1.5 डीएसजी

    14.43किमी/ली.

    15.47किमी/ली.

    13.52किमी/ली.

    फॉक्सवैगन टाइगन 1.5 डीएसजी

    15.02किमी/ली.

    15.82किमी/ली.

    14.29किमी/ली.

    मिक्स ड्राइविंग कंडीशन में भी ग्रैंड विटारा काफी अच्छा माइलेज डिलीवर करती नजर आती है। ये कुशाक और टाइगन से 9 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। हालांकि ये अंतर इसलिए इतना ज्यादा है क्योंकि ग्रैंड विटारा के मुकाबले कुशाक और टाइगन के पावर और टॉर्क आउटपुट फिगर ज्यादा है। 

    Skoda Kushaq

    टाइगन और कुशाक में दी गई एक्टिव सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी के ​जरिए 4 सिलेंडर में से दो सिलेंडर बंद हो जाते हैं, इसके बावजूद भी हाईवे पर ये दोनों कारें 16.72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ही निकालती है। 

    कुल मिलाकर कुशाक और टाइगन के कंपेरिजन में ग्रैंड विटारा एक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार है। ये भी ध्यान रहे कि ड्राइविंग स्टाइल, रोड कंडीशन और व्हीकल की हेल्थ के हिसाब से माइलेज के ये आंकड़े अलग भी हो सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    sachin
    Jul 28, 2023, 5:41:29 PM

    Why compare only mileage. There are many other things to be compared in the cars before purchase

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      s bhattacharya
      Nov 2, 2022, 12:09:51 PM

      I think it is a interested party for Maruti motivated promotion. This is absurd comparison with a strong hybrid vehicle with a naturally aspirated petrol engine. It is not an apple to apple comparison

        जवाब
        Write a Reply
        1
        a
        ashwan
        Oct 28, 2022, 9:46:28 AM

        I own 1.0 lt kushaq...i get 18+ on highway with 80-100 speed . 50:50 highway and city 15.

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है