• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Vs किआ सेल्टोस टर्बो-डीसीटी - रियल वर्ल्ड फ्यूल एफिशिएंसी कंपेरिजन

    दोनों कारों में से एक में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और एक में टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। एक कार काफी फ्यूल फ्रेंडली है जबकि दूसरी कार का परफॉर्मेंस काफी दमदार है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 16, 2022 10:53 ist
    info icon
    published onOct 16, 2022 10:51 IST
    last updated onOct 16, 2022 10:53 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara Vs Kia Seltos

    भले ही दोनों कारों में जमीन आसमान का अंतर हो मगर दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी का एकदूसरे से कड़ा मुकाबला है और इनकी प्राइस भी लगभग बराबर है। 

    हमनें यहां फ्यूल ​दोनों कारों का रियल वर्ल्ड फ्यूल एफिशिएंसी कंपेरिजन किया है,सबसे पहले डालिए नजर दोनों कारों के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर:

    स्पेसिफिकेशन

    ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड

    सेल्टोस टर्बो-पेट्रोल

    इंजन 

    1.5-लीटर

    1.4-लीटर

    पावर

    116 पीएस (कंबाइंड)

    140 पीएस

    टॉर्क

    141 एनएम

    242 एनएम

    ट्रांसमिशन

    ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन)

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी

    दावाकृत फ्यूल एफिशिएंसी

    27.97किलोमीटर/लीटर

    16.5 किलोमीटर/लीटर (डीसीटी)

    टेस्टेड फ्यूल एफिशिएंसी (सिटी)

    25.45किलोमीटर/लीटर

    11.42किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड फ्यूल एफिशिएंसी (हाईवे)

    21.97किलोमीटर/लीटर

    17.33किलोमीटर/लीटर

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के मुकाबले किआ सेल्टोस एक ज्यादा पावरफुल कार है। सिटी में कम स्पीड पर विटारा का माइलेज फिगर किआ सेल्टोस के माइलेज से डबल भी हो जाता है। ये कार करीब 25.45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है जिससे ये एक काफी फ्यूल एफिशिएंट मास मार्केट कार बनती है। लोअर आरपीएम पर इसका ​स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर को काम में लेता है जिससे ये अपने दावाकृत माइलेज के आंकड़े के लगभग करीब पहुंच जाती है। 

    यह भी पढ़ें:2022 मारुति ग्रैंड विटारा: जानिए इस कार का कौनसा वेरिएंट लेना रहेगा फायदे का सौदा

    Maruti Grand Vitara

    हाईवे पर ये गैप कम हो जाता है और 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर का अंतर ही रह जाता है। जैसे ही ग्रैंड विटारा की स्पीड बढ़ने लगती है वैसे ही फिर पेट्रोल इंजन अपना काम शुरू कर देता है जिससे फ्यूल एफिशिएंसी कम होने लगती है। 

    माइलेज

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    ग्रैंड विटारा 

    23.58किलोमीटर/लीटर

    22.75किलोमीटर/लीटर

    24.5किलोमीटर/लीटर

    सेल्टोस

    13.76किलोमीटर/लीटर

    15.34किलोमीटर/लीटर

    12.48किलोमीटर/लीटर

    अब इस मोर्चे पर एक बहुत बड़ा अंतर नजर आता है। ज्यादातर हाईवे पर ड्राइविंग करने पर ग्रैंड​ विटारा 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज डिलीवर करती है जबकि सेल्टोस 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। हालांकि सिटी में ग्रैंड विटारा डबल फ्यूल एफिशिएंसी के साथ सेल्टोस को पीछे छोड़ती नजर आती है। 

    Kia Seltos GT Line

    यह भी पढ़ें:असल में कितना माइलेज देती है होंडा सिटी हाइब्रिड, जानिए यहां

    प्राइस कंपेरिजन

     

    ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    किआ सेल्टोस टर्बो डीसीटी

    प्राइस रेंज

    18 लाख रुपये से लेकर  19.50 लाख रुपये

    18 लाख रुपये से लेकर  18.30 लाख रुपये

    दोनों कारों के एंट्री लेवल वेरिएंट्स की प्राइस बराबर है। हालांकि दोनों कारों के टॉप वेरिएंट्स की कीमत में लाख रुपये तक का अंतर है। ऐसे में आपके पास एक जैसे प्राइस पॉइन्ट पर ये दो ऑप्शंस मौजूद हैं। यदि आप फ्यूल एफिशिएंसी को तवज्जो देते हैं तो ग्रैंड विटारा चुन सकते हैं और अगर आपको अपनी कार से परफॉर्मेंस चाहिए तो किआ सेल्टोस को चुन सकते हैं। 


    ये भी देखें: मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है