• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट: इस अप्रैल इन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, जानिए यहां

    अप्रैल 2019 में बलेनो को छोड़कर सेगमेंट की सभी कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है 

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On मई 14, 2019 19:37 ist
    info icon
    published onMay 14, 2019 19:37 IST
    last updated onMay 14, 2019 19:37 IST
    600 Views
    • Write a कमेंट

    अप्रैल 2019 में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सेल्स में कुल 10% तक की कमी दर्ज हुई है। बलेनो को छोड़कर सेगमेंट की बाकि सभी कारों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो का फेसलिफ्ट अवतार पेश किया था। बीएस6 मानदंडों के अनुसार इंजन अपग्रेड होने के बाद बलेनो की प्राइस में भी इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ने के बावजूद बलेनो की मांग में कोई कमी नहीं देखी गई है। 

    आइये सेल्स रिपोर्ट की सहायता से जानें प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस अप्रैल किन कारों की रही सबसे अधिक मांग:

      अप्रेल 2019

    मार्च 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर में वृद्धि (%) औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति सुजुकी बलेनो

    17355

    17264

    0.52

    56.04

    42.2

    13.84

    16743

    हुंडई एलीट आई20

    10411

    12172

    -14.46

    33.62

    34.58

    -0.96

    11582

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    1604

    2552

    -37.14

    5.18

    11.45

    -6.27

    2623

    फॉक्सवेगन पोलो

    798

    1342

    -40.53

    2.57

    5.33

    -2.76

    1360

    होंडा जैज

    796

    1078

    -26.15

    2.57

    6.42

    -3.85

    1200

    कुल

    30964

    34408

    -10

         

    33508

    मारुति बलेनो: बिक्री के मामले में मारूति बलेनो मुकाबले में टॉप पर बनी हुई है। मार्च माह के सेल्स आंकड़ों और पिछले 6 महीनों की औसत मासिक बिक्री के मुकाबले अप्रैल महीने में बलेनो ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

    हुंडई एलीट आई20: बलेनो के बाद हुंडई की एलीट आई20 सूची में दूसरे स्थान पर है। हालांकि मार्च की तुलना में अप्रेल की सेल्स में 14% की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में एलीट आई20 सेगमेंट की कुल बिक्री में 33.62% की हिस्सेदारी रखती है। 

    होंडा डब्ल्यूआर-वी: अपने क्रॉसओवर डिज़ाइन के कारण होंडा डब्ल्यूआर-वी को पूरी तरह से एक हैचबैक कार नहीं कहा जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की अन्य कारों के लगभग बराबर ही है। मार्च के मुकाबले अप्रेल महीने में डब्ल्यूआर-वी की सेल्स में 37% तक की गिरावट आई है। 

    फॉक्सवेगन पोलो: पोलो के पिछले 6 महीनो की औसत बिक्री आंकड़े को देखा जाए तो, प्रति माह पोलो की औसतन बिक्री 1300 यूनिट है। हालांकि अप्रेल माह में 40% की गिरावट के साथ पोलो की बिक्री 800 यूनिट से भी कम रही। एमक्यूबी-ए0 प्लेटफॉर्म को भारत में तैयार किए जाने के बाद पोलो का नया मॉडल बाजार में आ सकता है। मगर, 2022 से पहले इसके लॉन्च होने की संभावना बेहद ही कम है। 

    होंडा जैज़: पोलो की ही तरह जैज की बिक्री में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। मार्च की तुलना में अप्रैल में जैज़ की बिक्री 26% तक गिरी है। 

    होंडा इस साल अक्टूबर में आयोजित होने वाले टोक्यो मोटर शो के दौरान नई जनरेशन जैज को प्रदर्शित करेगी। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी। हालांकि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। 

    साथ ही पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा के लिए करें थोड़ा इंतज़ार या मुकाबले में मौजूद कारों में से चुनें बेहतर विकल्प? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो 2015-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है