• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2019 सेल्स रिपोर्ट: बिक्री के मामले में मारुति बलेनो और हुंडई एलीट आई20 टॉप पर बरकरार

    अक्टूबर 2019 में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की किस कार की कितनी यूनिट बिकी, ये जानेंगे यहां

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 18, 2019 12:20 ist
    info icon
    published onNov 18, 2019 12:20 IST
    last updated onNov 18, 2019 12:20 IST
    490 Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपनियों ने अक्टूबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। बीते महीने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की 37,000 से ज्यादा कारें बिकीं। सेगमेंट की मासिक ग्रोथ में 34 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। बीते महीने सेगमेंट की किस कार की कितनी यूनिट बिकी, ये जानेंगे यहां:-

     

    अक्टूबर 2019

    सितंबर 2019

    मासिक ग्रोथ (%)

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)


     

    सालाना मार्केट शेयर (%)


     

    औसत बिक्री (6 माह)

    होंडा जैज़

    750

    649

    15.56

    2

    2.79

    -0.79

    680

    हुंडई एलीट आई20

    14683

    10141

    44.78

    39.18

    35.11

    4.07

    9144

    मारुति बलेनो

    16237

    11420

    42.18

    43.32

    49.29

    -5.97

    13198

    फोक्सवैगन पोलो

    1744

    1643

    6.14

    4.65

    4.19

    0.46

    1425

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    1367

    1341

    1.93

    3.64

    8.59

    -4.95

    1373

    टोयोटा ग्लैंजा

    2693

    2733

    -1.46

    7.18

    0

    7.18

    1880

    कुल

    37474

    27927

    34.18

    99.97

     

     

     

    मारुति बलेनो: सेल्स चार्ट में मारुति बलेनो एक बार फिर टॉप पोजिशन पर बरकरार है। सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 43 फीसदी से जयादा है। इसकी मासिक ग्रोथ में 42.18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

    हुंडई एलीट आई20: सेल्स चार्ट में एलीट आई20 दूसरे नंबर पर है। इसकी मासिक ग्रोथ में 44.78 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सितंबर में इसकी 10141 यूनिट बिकी थी जो अक्टूबर में बढ़कर 14683 यूनिट हो गई।

    टोयोटा ग्लैंजा: यह मारुति बलेनो का ही क्रॉस-बैज वर्जन है। टोयोटा ग्लैंजा की सेगमेंट में हिस्सेदारी 7.18 प्रतिशत है। इसकी मासिक ग्रोथ में करीब 1.5 फीसदी की कमी आई है। सितंबर में इसकी 2733 यूनिट बिकी थी जो अक्टूबर में घटकर 2693 यूनिट हो गई।

    फोक्सवैगन पोलो: सेल्स चार्ट में फोक्सवैगन पोलो चौथे नंबर पर है। इसकी मासिक ग्रोथ 6.14 प्रतिशत तक बढ़ी है। सितंबर में इसकी 1643 यूनिट बिकी थी जो अक्टूबर में बढ़कर 1744 यूनिट हो गई। 

    होंडा डब्ल्यूआर-वी: लिस्ट में यह होंडा की दूसरी कार है। पिछले महीने डब्ल्यूआर-वी की 1367 यूनिट बेची गई जो कि सितंबर महीने की तुलना में 26 यूनिट ज्यादा है। सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 3.64 प्रतिशत है। 

    होंडा जैज़: सेल्स चार्ट में होंडा जैज़ सबसे आखिर में आती है। अक्टूबर में इसकी महज 750 यूनिट बिकी। हालांकि सितंबर महीने के मुकाबले बीते महीने इसकी ज्यादा यूनिट बिकी है। सितंबर में जैज़ की 649 यूनिट बिकी थी।

    यह भी पढें : मारुति डिस्काउंट ऑफर: इन कारों पर मिल रही है एक लाख रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rajpal
    Nov 18, 2019, 10:07:14 PM

    अच्छी गुणवत्ता वाली कार है लेकिन NEXA SERVICE CENTER का RESPONSE AND DEALING प्रशंसनीय नही है।

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है