• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2025 में मारुति बलेनो रही प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, टाटा अल्ट्रोज की डिमांड भी रही ज्यादा

    टाटा अल्ट्रोज इकलौती प्रीमियम हैचबैक कार है जिसकी मासिक सेल्स जून 2025 में बढ़ी है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 11, 2025 14:58 ist
    info icon
    published onJul 11, 2025 14:58 IST
    last updated onJul 11, 2025 14:58 IST
    286 Views
    • Write a कमेंट

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट के जून 2025 महीने के सेल्स आंकड़े सामने आ गए हैं। पिछले महीने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की कारों की मंथली सेल्स में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मारुति बलेनो को लिस्ट में टॉप पर जगह मिली, जबकि टाटा अल्ट्रोज कार फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के बाद सेल्स चार्ट में ऊपर चढ़ गई। अल्ट्रोज को छोड़कर बाकि सभी गाड़ियों की मंथली और सालाना सेल्स में गिरावट दर्ज की गई।  यहां देखें प्रीमियम हैचबैक कारों के जून 2025 के सेल्स आंकड़े :-   

    मॉडल 

    जून 2025

    मई 2025

    जून 2024

    मासिक ग्रोथ/ गिरावट

    सालाना ग्रोथ/गिरावट 

    मारुति बलेनो 

    8,966

    11,618

    14,895

    (-23%)

    (-40%)

    टाटा अल्ट्रोज

    3,974

    2,779

    3,937

    43%

    1%

    हुंडई आई20

    3,785

    4,090

    5,315

    (-7%)

    (-29%)

    टोयोटा ग्लैंजा  

    2,938

    4,753

    4,118

    (-38%)

    (-29%)

    कुल

    19,663

    23,240

    28,265

    (-15%)

    (-30%)

    Maruti Baleno

    • मारुति बलेनो 9,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ जून 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार रही। हालांकि, इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 40 प्रतिशत की कमी आई है। 

    Tata Altroz front

    • टाटा अल्ट्रोज सेगमेंट की इकलौती कार रही जिसकी सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई। हाल ही में लॉन्च हुई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट गाड़ी से इसकी सेल्स बढ़ी है। जून 2025 में टाटा अल्ट्रोज हैचबैक कार की 4,000 यूनिट्स बिकीं जो कि मई 2025 के मुकाबले 43 प्रतिशत और जून 2024 के मुकाबले 1 प्रतिशत ज्यादा रही। 

    Hyundai i20

    • जून 2025 में हुंडई आई20 हैचबैक कार की करीब 3,800 यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसकी सालाना सेल्स 29 प्रतिशत कम हुई है। 

    Toyota Glanza

    • पिछले महीने टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक कार की 3,000 से भी कम यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 38 प्रतिशत की गिरावट आई है जो कि सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसकी सालाना सेल्स 29 प्रतिशत कम हुई है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है