• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा के पास 2.86 लाख कारों के ऑर्डर पड़े हैं पेंडिंग, सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो और थार की चल रही है पेंडेंसी

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा 1.19 लाख बुकिंग पेंडिंग चल रही है कंपनी के पास

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 23, 2023 18:14 ist
    info icon
    published onNov 23, 2023 18:14 IST
    last updated onNov 23, 2023 18:14 IST
    381 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra pending orders

    हाल ही में फाइनेंशियल रिजल्ट को लेकर आयोजित की गई एक मीटिंग के बाद महिंद्रा ने अपने मॉडल्स के टोटल पेंडिंग ऑर्डर्स के बारे में जानकारी दी, जिनमें कंपनी के कुछ पॉपुलर मॉडल्स भी शामिल हैं। ऑर्डर बुक की मानें तो महिंद्रा के पास इस समय कुल 2.86 लाख कारों के ऑर्डर पेंडिंग पड़े हैं, जिनमें महिंद्रा एक्सयूवी 700, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा थार भी शामिल है।

    मॉडल अनुसार पेंडिंग ऑर्डर

    Mahindra Scorpio N

    मॉडल

    पेंडिंग ऑर्डर*

    स्कॉर्पियो क्लासिक और  स्कॉर्पियो एन

    1,19,000

    थार

    76,000

    एक्सयूवी700

    70,000

    बोलेरो और बोलेरो निओ

    11,000

    एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400

    10,000

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा 1.19 लाख बुकिंग पेंडिंग चल रही है।​ थार (रियर व्हील ड्राइव वर्जन समेत) और एक्सयूवी700 के क्रमश: 70,000 और 80,000 के करीब पेंडिंग ऑर्डर चल रहे हैं। महिंद्रा को अभी बोलेरो और बोलेरो निओ की 11,000 यूनिट्स डिलीवर की जानी बाकी है, वहीं कंपनी के पास एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 की 10,000 यूनिट्स ऑडर पेंडिंग चल रहे हैं। 

    इन एसयूवी कारों पर चल रहा है इतना औसत वेटिंग पीरियड

    Mahindra XUV700

    मॉडल

    औसत वेटिंग पीरियड*

    स्कॉर्पियो क्लासिक

    3.5 महीने

    स्कॉर्पियो एन

    6 महीने

    थार

    4 महीने

    एक्सयूवी700

    7 महीने

    बोलेरो

    3 महीने

    बोलेरो निओ

    3 महीने

    एक्सयूवी300

    4 महीने

    एक्सयूवी400

    3.5 महीने

    *देश के टॉप 20 शहरों में

    जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 महिंद्रा की दो ऐसी एसयूवी कारें हैं जिनपर देश के 20 शहरों में अधिकतम 7 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं बोलेरो और बोलेरो निओ का औसत वेटिंग पीरियड न्यूनतम 3 महीने चल रहा है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 (एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक) फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2024 में हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा ने सीधे तौर पर तो अपनी इन कारों पर चल रही इतनी पेंडेंसी के कारणों के बारे में नहीं बताया है, मगर माना जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के तनावों और सप्लाय चेन में आ रही बाधाओं के कारण कारों की डिलीवरी पर इसका असर पड़ रहा है। 

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है