• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2025 से किआ की कारें हो जाएंगी महंगी, 3 प्रतिशत तक होगा इजाफा

    मारुति और टाटा के बाद किआ तीसरी कार कंपनी है जिसने अपकमिंग फाइनेंशियल ईयर से अपनी गाड़ियों की प्राइस बढ़ाने की घोषणा की है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 19, 2025 11:47 ist
    info icon
    published onMar 19, 2025 11:13 IST
    last updated onMar 19, 2025 11:47 IST
    471 Views
    • Write a कमेंट

    Kia to hike its car prices from April 1, 2025

    वित्तीय वर्ष 2024-25 जल्द समाप्त होने वाला है, ऐसे में कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर रही हैं। अब तक टाटा और मारुति जैसी कंपनियां अपनी कारों की प्राइस बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है, अब इसी क्रम में किआ भी शामिल हो गई है। किआ ने अप्रैल 2025 से अपने सभी लाइनअप की कारों में प्राइस में इजाफा करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। 

    प्राइस बढ़ाने की वजह

    Kia Syros

    किआ का कहना है कि वह इनपुट मटीरियल और गुड्स की प्राइस बढ़ने के कारण अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी ने यह भी कहा कि क्वालिटी प्रोडक्ट्स डिलीवर करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी है।  

    वर्तमान में कौनसी किआ कारें मार्केट में मौजूद हैं?

    Kia Seltos

    भारतीय बाजार में किआ के लाइनअप की कुल 7 कारें मौजूद हैं जिनकी कीमतें कुछ इस प्रकार हैं :-

    मॉडल 

    मौजूदा प्राइस

    किआ सोनेट 

    8 लाख रुपये से 15.60 लाख रुपये

    किआ सिरोस 

    9 लाख रुपये से 17.80 लाख रुपये

    किआ कैरेंस 

    10.60 लाख रुपये से  19.70 लाख रुपये

    किआ सेल्टोस 

    11.13 लाख रुपये से 20.51 लाख रुपये

    किआ ईवी6 

    60.97 लाख रुपये से 65.97 लाख रुपये

    किआ कार्निवल 

    63.90 लाख रुपये

    किआ ईवी9

    1.30 करोड़ रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं।  

    किआ की अपकमिंग कारें? 

    2025 Kia EV6

    यह कंफर्म है कि अप्रैल 2025 में किआ 2025 कैरेंस को लॉन्च करेगी और कैरेंस का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारेगी। ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुई फेसलिफ्ट किआ ईवी6 को भी इस साल लॉन्च किया जाएगा।   

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है