किया कैरेंस क्लाविस ईवी
किया कैरेंस क्लाविस ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Carens Clavis EV के 17 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹18.04L से, 42 kWh (404 km, 99 kW) और 51.4 kWh ER (490 km, 126 kW) बैटरी पैक में। HTK Plus (₹18.04L) सेफ्टी बेस है, इसमें 6 airbags, ESC, hill assist और all-wheel disc brakes मिलते हैं। HTX E (₹20L से) में 64-colour ambient lighting, dual-pane panoramic sunroof और voice command जुड़ जाते हैं। HTX (₹20.54L से) में 20 फीचर्स वाला ADAS Level 2 और 31.24cm dual HD displays आते हैं। HTX ER (₹22.54L से) में 51.4 kWh ER बैटरी (490 km बनाम 404 km) मिलती है। HTX Plus ER (₹24.54L से) में ventilated front seats, 4-way power driver seat, BOSE 8-speaker audio, V2L और walk-in lever जुड़ते हैं। GTX Plus ER (₹25L से) सबसे ऊपर है, इसमें battery heater और digital key मिलती है। ज़्यादातर बायर्स HTX ER (₹22.54L) पर आते हैं, यहाँ आपको 490 km बैटरी, ADAS L2, dual-pane sunroof, dual HD displays और 6 airbags स्टैंडर्ड मिलते हैं, वो भी HTX Plus ER के BOSE audio, V2L और ventilated seats के लिए ~₹2L एक्स्ट्रा दिए बिना।
किया कैरेंस क्लाविस ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 404 - 490 किमी |
| पावर | 133 - 169 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट |
| चार्जिंग टाइम एसी | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट |
| सीटिंग कैपेसिटी | 6, 7 |
कैरेंस क्लाविस ईवी 2026: लेटेस्ट updates
-
13 मई 2026: किआ ने कैरेंस क्लाविस ईवी के साथ नया 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) + 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है।
-
18 मार्च 2026: किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में नया टॉप जीटी लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट शामिल किया गया है। इस गाड़ी को अब 6-सीटर लेआउट में भी चुना जा सकता है, जिससे ग्राहकों को चुनने के लिए कई चॉइस मिलती है।
कैरेंस क्लाविस ईवी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- बेहतरीन और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस -आईसीई इंजन से भी बेहतर।
- बड़ा और कंफर्टेबल केबिन, जिसमें तीनों रो में वयस्कों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
- घर पर चार्ज करने पर मात्र 1.5 रुपये प्रति किलोमीटर का कम रनिंग कॉस्ट।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- 360 किलोमीटर की असल रेंज के साथ लंबी दूरी के लिए सीमित उपयोगिता।
- पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की तुलना में अधिक महंगा।
- इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोई क्रैश टेस्ट रेटिंग नहीं है।
किया कैरेंस क्लाविस ईवी रिव्यू
ओवरव्यू
भारत में लंबे समय से दो एमपीवी का दबदबा रहा है जिनमें मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा शामिल है। दोनों ही कारें इतनी बेहतरीन हैं कि फ्लीट ऑपरेटर इन्हें भारी संख्या में खरीदते थे। हालांकि, इससे बाजार में एक खास मांग पैदा हुई - एक ऐसी एमपीवी की जो अर्टिगा और इनोवा के बराबर अच्छी हो, कीमत में उनके बीच हो और इतनी प्रीमियम हो कि आम खरीदार भी इसे खरीदने के बारे में सोचे। और इसी सोच के साथ किआ कैरेंस को पेश किया गया । केबिन, सीटें, बूट स्पेस और कंफर्ट, हर पहलू को लंबी यात्राओं में परिवार की सुविधा के लिए तैयार किया गया था। फेसलिफ्ट किआ कैरेंस क्लाविस में तो और भी बेहतर चीजें देखने को मिलीं है।
अब, पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा, किआ ने इसे इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश कर दिया है। लेकिन, भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब तक कम दूरी की यात्रा के लिए ही इस्तेमाल होती रही हैं, जबकि एमपीवी कारें तो लंबी यात्राओं के लिए बनी होती हैं। तो क्या इलेक्ट्रिक एमपीवी खरीदना वाकई समझदारी भरा कदम है? मैंने कैरेंस को काफी चलाया है और यह जानने के लिए उत्सुक था।
एक्सटीरियर
क्लाविस ईवी देखने में बिल्कुल रेगुलर क्लाविस जैसी ही लगती है। इसका डिज़ाइन और स्टाइल आईसीई मॉडल के समान ही है, लेकिन कुछ आकर्षक बदलावों के साथ। डीआरएल्स अब आपस में कनेक्टेड हैं, जिससे यह अधिक मॉर्डनृ दिखती है, और इसमें फॉगलैंप्स भी दिए गए हैं जो क्लाविस में नहीं मिलते हैं। ग्रिल की जगह चार्जिंग फ्लैप दिया गया है, लेकिन हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप्स और इंडिकेटर्स पहले जैसे ही हैं। मुझे नया आइवरी सिल्वर मैट कलर भी पसंद आया, जिसकी फिनिशिंग बहुत स्मूद है और यह बाजार में मौजूद बाकी सभी विकल्पों से बिल्कुल अलग दिखता है। मेरी एकमात्र शिकायत यह है कि इंडिकेटर डायनैमिक होने चाहिए थे, न कि डीआरएल की तरह स्टैटिक।

क्लाविस ईवी की एक खास बात इसके एक्टिव कूलिंग फ्लैप्स हैं। जब इंजन को ठंडा करने की जरूरत होती है, तो आगे के फ्लैप्स खुल जाते हैं और हवा अंदर आने देते हैं। सही तापमान पर पहुंचने पर फ्लैप्स बंद हो जाते हैं, जिससे कार का एयरोडायनौमिक संतुलन बना रहता है। कार को और भी बेहतर ग्रिप देने में 17 इंच के एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स का भी योगदान है, जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। पीछे से देखें तो टेल-पाइप को छोड़कर बाकी कैरेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंटीरियर
आगे की सीटें
क्लाविस के केबिन में बैठने पर ऐसा लगता है मानो आप किसी आलीशान कार में बैठे हों। स्टीयरिंग व्हील पर ड्यूल-टोन लेदर फिनिश दी गई है और दो स्पोक वाला डिज़ाइन बेहद प्रीमियम दिखता है। सीटें और आर्मरेस्ट जैसे बाकी टच पॉइंट्स भी लेदर जैसी ट्रिम से कवर किए हुए हैं, जिन्हें छूने में बहुत अच्छा लगता है। डैशबोर्ड का लेआउट भी बेहद सिंपल है और इसमें लगा फैब्रिक इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। केबिन की फिटिंग भी बहुत अच्छी है। कहीं भी पैनल के बीच में कोई असमानता, टेढ़े-मेढ़े पैनल या बेमेल हिस्से नजर नहीं आते हैं। सब चीजें अच्छी दिखती हैं। और हां, नीचे के हिस्सों में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है, लेकिन वे सस्ते नहीं लगते।

क्लाविस की सबसे बड़ी खूबी हमेशा से ही इसकी स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी रही है। यह खूबी इसमें भी बरकरार है। बल्कि, यह और भी बेहतर हो गई है। आगे की सीटें आरामदायक हैं और लंबी यात्राओं में बेहतरीन सपोर्ट देती हैं। साथ ही, इसमें काफी जगह मिलती है - इतनी कि मेरे 6 फुट 5 इंच लंबे सहकर्मी भी बिना घुटने किसी पैनल से टकराए आराम से बैठ पाए थे।

प्रैक्टिकैलिटी की बात करें तो इसके आगे की डोर पॉकेट्स बड़ी हैं और इनमें आप तीन 1-लीटर की बोतलें और एक छाता भी रख सकते हैं। साइड आर्मरेस्ट के नीचे भी स्टोरेज स्पेस दिया गया है, साथ ही सेंटर कंसोल के नीचे एक बड़ा ओपन स्टोरेज एरिया मौजूद है जिसमें छोटे बैग रखे जा सकते हैं। इसके अलावा, वायरलेस फोन चार्जर, बंद स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल किए जा सकने वाले दो कप होल्डर, और आगे के आर्मरेस्ट के नीचे एक गहरा स्टोरेज एरिया भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर, रोड ट्रिप पर आपको जो भी सामान चाहिए, चाहे वह फोन हो, वॉलेट हो, चिप्स का पैकेट हो, पानी की बोतल हो, सोडा हो, आदि, सब कुछ इसमें आसानी से आ जाएगा।

दूसरे रो की सीटें
इसकी सेकंड रो में भी जगह की कोई कमी नहीं है। सीटें स्लाइड करके और अधिक जगह बनाई जा सकती हैं और आराम के लिए उन्हें रिक्लाइन भी किया जा सकता है। पैरों और सिर के लिए भी पर्याप्त जगह दी गई है और यह केबिन बड़े परिवार के हिसाब से भी काफी बड़ा है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में, बैटरी के कारण फर्श ऊपर उठने से जांघों के नीचे का सपोर्ट कम हो जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। सीटों में जांघों के लिए अतिरिक्त सपोर्ट दिया गया है और फ्लोर का उठाव भी सीमित है, जिससे यह बिल्कुल पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट जैसी लगती है। कुशनिंग अच्छी और मजबूत है और सीटों की बनावट आपको पर्याप्त सहारा देती है।

इस सीट में प्रैक्टिकैलिटी की भी कोई कमी नहीं है। अगर आप ड्राइवर के पीछे बैठते हैं, तो आपको एयर प्योरिफायर के नीचे एक सीट-बैक पॉकेट मिलती है। एयर प्योरिफायर को यहीं से कंट्रोल किया जा सकता है, जो काफी सुविधाजनक है। आप आसानी से दो बड़ी बोतलें डोर पॉकेट में रख सकते हैं और डोर आर्मरेस्ट के नीचे भी कुछ अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस दिया गया है। लेकिन अगर आप ड्राइवर के साथ यात्रा करने वाले हैं, तो आपके पास और भी कई विकल्प मौजूद हैं। सबसे पहले, आपको सीट के पीछे एक ट्रे मिलती है जहां आप अपना कॉफी कप और फोन रख सकते हैं। इसमें दो सीटबैक पॉकेट दी गई हैं और सेंटर कंसोल में भी कुछ अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। और अगर आपको लेगरूम चाहिए, तो आप को-ड्राइवर सीट को पीछे से आगे खिसका सकते हैं।

इसके पीछे की खिड़कियां भी काफी बड़ी हैं। बाहर से भरपूर रोशनी आती है और नज़ारा बहुत अच्छा दिखता है। अगर धूप तेज़ हो तो पीछे की तरफ सन शेड भी दिया गया है। इन बड़ी खिड़कियों और बड़े पैनोरमिक सनरूफ की वजह से शाम के समय यहां का माहौल बहुत खुशनुमा रहता है। फीचर्स की बात करें तो, इसमें रूफ-माउंटेड एसी वेंट, रीडिंग लाइट, दूसरी और तीसरी रो के लिए एसी कंट्रोल, दो टाइप-सी चार्जिंग सॉकेट और एक 16 एंपियर का सॉकेट मिलता है। लेकिन इन सब के बावजूद, किआ इसमें कप होल्डर नहीं दे पाई, जो एक कमी है।

तीसरी रो की सीटें
ये सीटें आरामदायक हैं। वयस्कों के लिए यहां पर्याप्त स्पेस मिलता है और मेरी 5’7” की लंबाई के हिसाब से घुटनों के लिए भी पर्याप्त जगह मिली थी । कंफर्ट को और बढ़ाने के लिए, मैं इन सीटों को पीछे की ओर झुका भी सकता था और फिर भी सिर के लिए पर्याप्त जगह बचती थी। थर्ड रो में बैठे यात्रियों के लिए 2-3 घंटे की यात्रा आरामदायक रहेगी। बेंच सीट पूरी तरह से मुड़कर फोल्ड हो जाती है, इसलिए अंदर आना-जाना भी काफी आसान है। और फिर आती हैं फीचर्स की बात।

क्वार्टर ग्लास काफी बड़ा है और यहां बैठने पर घुटन महसूस नहीं होती। दोनों तरफ कप होल्डर और फोन होल्डर, टाइप-सी चार्जर और डिफ्यूज़र फंक्शन वाले रूफ माउंटेड एसी वेंट दिए गए हैं। मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि थर्ड रो में बैठे यात्रियों को भी पर्सनल केबिन लाइट मिलती है। कुल मिलाकर, थर्ड रो में बैठने का अनुभव काफी अच्छा है।
फीचर्स
कैरेंस और कैरेंस क्लाविस में दिए गए फीचर्स हमेशा से ही बेहद प्रैक्टिकल रहे हैं। ये ऐसे फीचर्स नहीं है जिनसे अंदर से ये एमपीवी भरी भरी सी नजर आए, बल्कि ये आपको सुविधा ही देंगे।
इसकी ड्राइवर सीट को रिक्लाइन और स्लाइड करने के लिए पावर एडजस्टमेंट दिया गया है, लेकिन हाइट एडजस्टमेंट के लिए मैनुअल मोड का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, अच्छी रेज़ोल्यूशन और इंटरफ़ेस वाली दो 12.25 इंच की बड़ी स्क्रीन, एयर कंडीशनिंग और मीडिया कंट्रोल के साथ टच-एडजस्टेड सेंटर पैनल और सिंगल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, आपको एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड और डोर में खूबसूरती से इंटीग्रेटेड एम्बिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम भी मिलता है। हालांकि, इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट नहीं दिया गया है। चार्जिंग विकल्पों में यूएसबी-ए, यूएसबी-सी, 12 वोल्ट और वायरलेस चार्जर शामिल हैं। इस कीमत में आपको पावर टेलगेट जैसी एक और फीचर भी मिलना चाहिए। लेकिन सच कहें तो, इसकी कमी उतनी महसूस नहीं होती।

सुरक्षा
क्लाविस इलेक्ट्रिक कार में छह एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं और इसके टॉप वेरिएंट में कैमरा और रडार के साथ पूरा एडीएएस सिस्टम भी दिया गया है। 360 डिग्री कैमरा साफ विजिबिलिटी देता है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर भी उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग सामने नहीं आई है। कैरेंस को ग्लोबल एनकैप टेस्ट में 3 स्टार मिले थे और हम पूरी उम्मीद करते हैं कि क्लाविस इससे बेहतर परफॉर्म करेगी।

बूट स्पेस
पीछे की दोनों सीटों को फोल्ड करने पर, कैरेंस क्लाविस ईवी एक बेहतरीन कैंपिंग वैन बन जाती है। इसका फ्लैट फ्लोर आसानी से बिस्तर में तब्दील हो जाता है और इसमें काफी सारा सामान भी रखा जा सकता है। दूसरी सीट के पीछे भी 5 लोगों के सामान के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। बड़े और छोटे सूटकेस के साथ-साथ कुछ डफ़ल बैग भी यहां आसानी से रखे जा सकते हैं।

थर्ड रो के पीछे भी आपको एक सूटकेस और 2-3 छोटे लैपटॉप बैग रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। अन्य 7-सीटर कारों की तुलना में, यह समान कीमत वाले विकल्पों से बेहतर है। पीछे की ट्रे के नीचे कुछ और स्पेस मिलता है और बोनट के नीचे एक फ्रंट ट्रंक है जिसमें चार्जर और व्हीकल 2 लोड अडेप्टर रखा जा सकता है।
परफॉरमेंस
क्लाविस ईवी की बैटरी और मोटर बिल्कुल वही हैं जो हुंडई क्रेटा ईवी में दी गई हैं। क्लाविस ईवी में आपको बीच में कोई ड्राइव सेलेक्टर नहीं मिलता। बल्कि, इसे स्टीयरिंग व्हील के पीछे दाईं ओर बड़ी ही सफाई से दिया गया है। अब, इस इलेक्ट्रिक कार के ड्राइविंग एक्सपीरियंस में मुझे जो सबसे अच्छी बात लगती है, वह है इसकी स्मूदनेस। इस कार से काफी स्मूद तरीके से पावर और टॉर्क मिलती है और आपको बिना किसी परेशानी के ड्राइव का आनंद मिलता है। 42 केडब्ल्यूएच की बैटरी के साथ यह 135 पीएस और 51.4 किलोवाट की बैटरी के साथ 171 पीएस की पावर जनरेट करती है। दोनों में टॉर्क 255 एनएम है।
शहर में परफॉर्मेंस
इसमें आपको तीन ड्राइविंग मोड: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि इको मोड बहुत काम का है। शहर में गाड़ी चलाते समय पावर की कमी महसूस नहीं होती और ओवरटेकिंग भी आसानी से हो जाती है। लेकिन अगर आपको थोड़ी और तेज रफ्तार चाहिए, तो आप इसे नॉर्मल मोड में डाल सकते हैं - तब गाड़ी और भी ज़्यादा फुर्तीली हो जाती है। ओवरटेकिंग और भी आसान हो जाती है। और आखिर में, स्पोर्ट मोड है जिसमें आप धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक को पलक झपकते ही ओवरटेक कर सकते हैं। इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस इतना स्मूद है कि इसकी बराबरी करने के लिए कम से कम 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की आवश्यकता होगी। हमने क्लाविस के पेट्रोल मॉडल को भी चलाया है। टर्बो पेट्रोल इंजन मज़ेदार तो है लेकिन माइलेज कम देता है, वहीं डीज़ल इंजन एक बेहतरीन टूरर है लेकिन उसमें रोमांच की कमी है। यह इलेक्ट्रिक वर्जन इन दोनों का सबसे अच्छा मिश्रण है।

इसके अलावा, आपको कई रीजनरेशन लेवल मिलते हैं। लेवल 1 पर कोई रीजनरेशन नहीं होता और कैरेंस बिना किसी सहारे के चलती रहती है। लेवल 2 और 3 में, एक्सीलरेटर पैडल से पैर हटाते ही कैरेंस काफी हद तक आईसीई (इंटरनल कंट्रोल इंजन) वाली गाड़ियों की तरह व्यवहार करती है और चलाने में बेहद स्मूद महसूस होती है। फिर आता है वन-पेडल ऑपरेशन, जो बहुत ही बेहतरीन तरीके से ट्यून किया गया है और एक्सलरेटर पैडल से पैर हटाते ही गाड़ी पूरी तरह रुक जाती है।
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के रीजनरेशन मोड को स्टीयरिंग व्हील के पीछे लगे पैडल शिफ्टर्स के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है।

हाईवे परफॉर्मेंस
अगर आप मस्ती के मूड में हैं, तो क्लाविस ईवी आपकी हर इच्छा पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्पोर्ट्स मोड में, इसकी रफ्तार पल भर में बढ़ जाती है और इसका अगला हिस्सा थोड़ा ऊपर उठ जाता है, जिससे एक रोमांचक अनुभव मिलता है। यह एक तेज़ कार है और 10 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। अगर आप इसे पूरी तरह से चार्ज करके किसी पहाड़ी इलाके में ले जा रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या होगी।

क्लाविस ईवी 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आराम से चल सकती है। अगर आप चाहें तो इसे 120 किमी प्रति घंटे तक भी चला सकते हैं। लेकिन इतनी तेज़ गति पर बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लगेगी। अगर आप हाईवे पर ईवी चला रहे हैं, तो आदर्श रूप से 80-100 किमी प्रति घंटे की गति ठीक है। अगर आप इससे ज़्यादा गति से चलाते हैं, तो आपको रेंज का ध्यान रखना होगा।

रेंज और रनिंग कॉस्ट
इसमें आपको दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। छोटा बैटरी पैक लगभग 300 किलोमीटर की असल रेंज देगा। बड़ा बैटरी पैक लगभग 360 किलोमीटर की असल रेंज देगा। और इस अतिरिक्त 60-70 किलोमीटर के लिए आपको 2 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
| बैटरी पैक और रेंज | 42केडब्ल्यूएच | 51.4केडब्ल्यूएच |
| दावाकृत(एआरएआई सर्टिफाइड एमआईडीसी फुल रेंज) | 404किलोमीटर | 490किलोमीटर |
| अनुमानित | 300किलोमीटर | 360किलोमीटर |

अब पैसों की बात करते हैं। अगर आप इस कार को घर पर चार्ज करते हैं, तो इसका रनिंग कॉस्ट 1.5-2 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। अगर आप इसे डीसी फास्ट चार्जर पर चार्ज करते हैं, तो इसका रनिंग कॉस्ट 3.5-4 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। अगर आप टर्बो पेट्रोल कार चलाते हैं, तो इसका रनिंग कॉस्ट 9-10 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। और अगर आप डीजल कार चलाते हैं, तो इसका रनिंग कॉस्ट 7 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। अगर आप कंफ्यूज नहीं होना चाहते, तो बस एक बात का ध्यान रखें। अगर आप क्लाविस ईवी खरीदते हैं, तो आपको टर्बो-पेट्रोल टॉप वेरिएंट से 3 लाख रुपये अधिक देने होंगे। और यह अतिरिक्त लागत लगभग 40,000 किलोमीटर या 2-2.5 साल में वसूल हो जाएगी।
अगर आप इसे 100 किलोवाट क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह 45 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी। अगर आप इसे 11 किलोवाट क्षमता वाले एसी फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं, तो 80% तक चार्ज होने में 5 घंटे लगेंगे। और अगर आप इसे घर पर 3-पिन सॉकेट से चार्ज करते हैं, तो यह रात भर में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी।
राइड और हैंडलिंग
कंफर्ट
इलेक्ट्रिक व्हीकल, खासकर पेट्रोल या डीजल प्लेटफॉर्म पर बने वाहन, बैटरी के वजन को संभालने के लिए आमतौर पर सख्त सस्पेंशन वाले होते हैं। इससे सड़क की सतह का अहसास ज्यादा होता है और खराब सड़कों पर झटके लगते हैं। हालांकि, क्लाविस में इस समस्या को बखूबी नियंत्रित किया गया है। पेट्रोल और डीजल कैरेंस का सस्पेंशन सॉफ्ट होता है, जिससे वो गड्ढों को बेहतर तरीके से सोख लेता है, लेकिन क्लाविस ईवी भी कंफर्टेबल राइड प्रदान करती है। यह खराब सड़कों और गड्ढों को आसानी से संभाल लेती है और स्पीड ब्रेकर पर भी स्मूद तरीके से चलती है। सस्पेंशन भी काफी शांत है, जो एक इलेक्ट्रिक वाहन के अनुभव के अनुरूप है।

इलेक्ट्रिक वाहनों का अनुभव बेहद शांत होता है, लेकिन इस शांति के चलते आपको कई अन्य आवाज़ें सुनाई देने लगती हैं। जैसे एसी के पंखे की आवाज़, एयर प्योरिफायर और वेंटिलेटेड सीटों की आवाज़ ज़्यादा साफ सुनाई देती है, जिसके साथ आपको तालमेल बिठाना सीखना होगा।
हैंडलिंग
अगर आप इस क्लाविस ईवी को किसी भी हाईवे पर ले जा रहे हैं, तो यह बेहद स्थिर रहती है। यह 100 किमी/घंटे की रफ्तार पर भी संतुलन बनाए रखती है और यहां तक कि अचानक लेन बदलने से भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि, यह कॉर्नरिंग में उतनी शानदार नहीं है और इसकी हैंडलिंग भी उतनी बेहतरीन नहीं है। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जा रहे हैं, तो आपको थोड़ा धीरे चलना होगा, लेकिन यह सभी एमपीवी के लिए सामान्य बात है।

वेरिएंट
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 6 वेरिएंट-एचटीके+, एचटीएक्स ई, एचटीएक्स, एचटीएक्स ई लॉन्ग रेंज, एचटीएक्स लॉन्ग रेंज और एचटीके+ लॉन्ग रेंज में उपलब्ध है
एचटीके+
कीमत: 17.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- बेस एचटीके+ वेरिएंट कई फीचर्स से लैस है।
- इसमें एलईडी हेडलाइट्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
- इंटीरियर फीचर्स में सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल-टोन कलर स्कीम शामिल है।
- एचटीके+ वेरिएंट में इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 12.25 इंच डिस्प्ले और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलता है।
एचटीएक्स ई
कीमत: 19.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला टू-टोन स्टीयरिंग व्हील और सीट बैक फोल्डिंग टेबल मिलती है।
- अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग और सभी विंडोज के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन शामिल हैं।
चटीएक्स
कीमत: 20.49 लाख (एक्स-शोरूम)
- इसमें नेवी ब्लू और बेज कलर के ड्युअल टोन में प्रीमियम केबिन और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है।
- केबिन में लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील है।
- सुरक्षा के लिहाज से, इसमें एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम जैसी एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं।
एचटीएक्स ई ईआर
कीमत: 21.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- इसमें 51.4 केडब्ल्यूच की बड़ी बैटरी मिलती है।
- इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला ड्युअल कलर स्टीयरिंग व्हील और सीट बैक फोल्डिंग टेबल दी गई है।
- अतिरिक्त फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर और सभी विंडोज के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन शामिल हैं।
एचटीएक्स ईआर
कीमत: 22.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- इसमें 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं।
- एचटीएक्स ईआर वेरिएंट में 51.4 केडब्ल्यूएच की बड़ी बैटरी पैक का विकल्प मिलता है।
- 171 पीएस पावरफुल के साथ बेहतर परफॉर्मेंस।
एचटीएक्स+ ईआर
कीमत: 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- टॉप-एचटीएक्स+ ईआर वेरिएंट में एचटीएक्स वेरिएंट के सभी सेफ्टी फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।
- इसमें पावर ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
- इसमें अपग्रेडेड 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम भी मौजूद है।
निष्कर्ष
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी वाकई एक शानदार कार है। क्लाविस हमेशा से ही फैमिली के हिसाब से एक समझदारी भरा और प्रैक्टिकल विकल्प रहा है और अब इसमें ईवी की खूबियां भी जुड़ गई हैं। केबिन का अनुभव तो पहले जैसा ही है, लेकिन ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर हो गया है। यह पहले से ज़्यादा स्मूद, ज़्यादा रिफाइंड, ज़्यादा जोशीली और कम खर्चीली है।
अगर आप अपने परिवार के लिए ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो ज़्यादातर समय शहर में ही रहेगी और कभी-कभार ही हाईवे पर जाएगी, तो कैरेंस परिवार में क्लाविस ईवी सबसे उपयुक्त विकल्प है। और अगर आप ऐसे राज्य में रहते हैं जहां ईवी पर सब्सिडी मिलती है, तो अतिरिक्त कॉस्ट की वसूली दो साल से भी कम समय में निकल जाएगी। ऐसे में आप इसे बिना सोचे-समझे खरीद सकते हैं।
मैं आपको एक आखिरी सलाह देना चाहता हूं। अगर आप क्लाविस का एचटीएक्स+ पेट्रोल आईएमटी वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसी कीमत में आपको एचटीएक्स वेरिएंट भी मिल जाएगा, जिसमें छोटी बैटरी लगी होगी। फीचर्स थोड़े कम हैं, रेंज लगभग 300 किलोमीटर है, लेकिन ड्राइविंग का अनुभव कहीं बेहतर है और मेरे हिसाब से यह एक बहुत ही बढ़िया सौदा है।
अन्य विकल्प
हुंडई क्रेटा ईवी
हुंडई क्रेटा ईवी, क्लाविस ईवी से लगभग 1 लाख रुपये सस्ती है। यह एक अच्छी फैमिली एसयूवी है, लेकिन यह 5-सीटर है, जबकि क्लाविस 7-सीटर है। क्रेटा क्लाविस की तुलना में थोड़ी बेहतर रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस भी देती है। साथ ही, क्लाविस में दूसरी रो के पीछे काफी बेहतर बूट स्पेस मिलता है।
टाटा नेक्सन ईवी
टाटा नेक्सन ईवी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है। यह क्लाविस ईवी से सस्ती है और साइज में छोटी होने के कारण इसे शहर में चलाना आसान है। हालांकि, इसकी रेंज क्लाविस से कम है, यह किआ की तुलना में कम जगह घेरती है और कम कंफर्टेबल भी है।
किया कैरेंस क्लाविस ईवी कलर
भारत में किया कैरेंस क्लाविस ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
प्यूटर ऑलिव
डार्क गनमेटल
ऑरोरा ब्लैक पर्ल
इम्पीरियल ब्लू
ग्रेविटी ग्रे
ivory सिल्वर matte
comparing किया कैरेंस क्लाविस ईवी rivals
Rs.18.04 - 25 लाख* | Rs.14.85 - 19.15 लाख* | Rs.21.79 - 30.54 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.26.90 - 29.90 लाख* | Rs.21.90 - 31.25 लाख* | Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.19.50 - 23.50 लाख* |
| रेटिंगUser Review (12) | User Review (120) | User Review (75) | User Review (22) | User Review (10) | User Review (124) | User Review (30) | User Review (4) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 38 - 52.9 केडब्ल्यूएच | 65 - 75 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 55.4 - 71.8 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 69.2 केडब्ल्यूएच |
| रेंज404 - 490 किमी | 332 - 449 किमी | 538 - 627 किमी | 440 - 543 किमी | 420 - 530 किमी | 542 - 656 किमी | 390 - 510 किमी | 517 किमी |
| चार्जिंग टाइम100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट | 50 किलोवाट चार्जर के साथ 55 मिनट (0-80%) | - | - | - | 140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 12.5 घंटे (10-100%) |
| पावर133 - 169 बीएचपी | 134 बीएचपी | 235 - 390 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 161 - 201 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 201 बीएचपी |
| एयरबैग6 | 6 | 6-7 | 7 | 6 | 6-7 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम एमजी विंडसर ईवी | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम हैरियर ईवी | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम ई विटारा | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम ईमैक्स 7 | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम एक्सईवी 9ई | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिक | कैरेंस क्लाविस ईवी बनाम एमजी हेक्टर tomahawk ईवी |
किया कैरेंस क्लाविस ईवी वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Kia's Perfect Family EV

Highlights - Kia कैरेंस क्लाविस EV

Practicality - KIA कैरेंस क्लाविस EV

Boot Space - Kia कैरेंस क्लाविस EV

Kia Carens Clavis EV ya Vinfast MPV7?🧐
24:03Kia Carens Clavis EV Review: Best EV Under Rs 25 Lakhs!1 साल पहले25.9K व्यूज
Kia Carens Clavis EV 5000 km Long-Term Review2 महीने पहले6.3K व्यूज
किया कैरेंस क्लाविस ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore किया कैरेंस क्लाविस ईवी दूसरा hand कारें
किया कैरेंस क्लाविस ईवी यूज़र रिव्यू
- सभी (12)
- स्टाइलिंग से जुड़े (4)
- कंफर्ट (8)
- माइलेज (3)
- इंटीरियर (2)
- स्पेस (4)
- कीमत (2)
- परफॉरमेंस (2)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Amazing VehicleAmazing vehicle totally worth EV features and rates are actually worth, safety wise car performes well, no electronic issues are faces usually, comfort wise vehicle is satisfying, could do better. I think rates wise it could be bit more affordable. It do have few gliches which can be improved, interior can be improved for sure.और देखें
- 7 Months Driving ExperienceIt gives you a really smooth driving experience. City driving becomes a bliss. although the range claimed by the company and the real world range are almost miles apart. The range with AC decreases by almost 100kms which can be a shock. As far as comfort goes, the car is loaded with features and tech.और देखें
- Cabin Utilization Quite ImpressiveHave two clavis commercial licensed ev. Wonderful cabin utilization (low floor seats) and excellent silent drive compared to nexon ev, xuv 3xo ev, harrier ev. Among all those suv under this price range clavis ev is more stable in weight to space ratio and cost to satisfaction ratio 😅. Perfect for daily use.और देखें2
- Awesome CarKia carens clavis ev car looks too good best ev car this is the comfortable car 🚗 Best quality mate finish design Performance and Range Kia offers two battery configurations, both utilizing a front-mounted motor setup: Standard Range (42 kWh): * Range: 404 km (ARAI) Power/Torque: 133 bhp / 255 Nm Extended Range (51.4 kWh): Range: 490 km (ARAI) Power/Torque: 171 hp / 255 Nm Acceleration: 0-100 km/h in approximately 8.4 seconds. 🚗 Exterior and Interior While it retains the familiar silhouette of the internal combustion (ICE) Carens, the EV version features the "Digital Tiger Face" with a closed-off grille and a nose-mounted chargingऔर देखें
- Most Practical 7 Seater Electric VehicleComfort - 5/5 Design - 5/5 Fuel efficiency - 4/5 Driving experience - 4/5. A very practical and fun to drive car with 4 level regenerative braking levels, premium bose sound system, wireless charging and charging ports in both 2nd and 3rd row, very silent motor but the insulation can be improved as you can hear outside noise.और देखें
- अधिक देखें
किया कैरेंस क्लाविस ईवी रेंज
किया कैरेंस क्लाविस ईवी की रेंज 404 - 490 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 404 - 490 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
किया कैरेंस क्लाविस ईवी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Kia Carens Clavis EV comes with a ground clearance of 200 mm, which makes it...और देखें
A ) The Kia Carens Clavis EV supports fast charging and can be charged from 10% to 8...और देखें
A ) The Kia Carens Clavis EV offers Level 2 ADAS with 20 features, including Front C...और देखें
A ) The AAF system in the Kia Carens Clavis EV optimizes airflow for better cooling ...और देखें
A ) Yes, the Kia Carens Clavis EV supports fast charging. It can be charged from 10%...और देखें

किया कैरेंस क्लाविस ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग किया कारें
किया केरेंसRs.11.12 - 12.98 लाख*
किया कैरेंस क्लाविसRs.11.39 - 21.79 लाख*
किया सेल्टोसRs.11.25 - 21.82 लाख*
किया सोनेटRs.7.45 - 14.36 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
पॉपुलर एमयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
मारुति सुजुकी अर्टिगाRs.8.90 - 13.14 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉसRs.18.70 - 31.84 लाख*
मारुति सुजुकी एक्सएल6Rs.11.62 - 14.68 लाख*
- न्यू वैरिएंट
बीवाईडी ईमैक्स 7Rs.26.90 - 29.90 लाख*
विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7Rs.24.49 लाख*
विनफास्ट limo ग्रीनRs.22.99 लाख*- न्यू वैरिएंट
टोयोटा रुमियनRs.9.79 - 14.21 लाख*

