• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी की प्राइस में हुआ इजाफा, 20,000 रुपये तक महंगी हुई ये इलेक्ट्रिक कार

    टाटा टियागो ईवी के सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 10, 2023 18:51 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2023 18:51 IST
    last updated onFeb 10, 2023 18:51 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV

    • टियागो ईवी में दो बैटरी पैकः 19.2केडब्ल्यूएच और 24केडब्ल्यूएच का ऑप्शन मिलता है।
    • इसकी फुल चार्ज में रेंज 315 किलोमीटर तक है।
    • टियागो इलेक्ट्रिक की कीमत अब 8.69 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा ने टियागो ईवी की प्राइस में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये बढ़ाई है। यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्टः

    19.2केडब्ल्यूएच (3.3किलोवॉट एसी चार्जर के साथ)

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एक्सई

    8.49 लाख रुपये

    8.69 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    एक्सटी

    9.09 लाख रुपये

    9.29 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    24केडब्ल्यूएच (3.3किलोवॉट एसी चार्जर के साथ)

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एक्सटी

    9.99 लाख रुपये

    10.19 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    एक्सजेड+

    10.79 लाख रुपये

    10.99 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    एक्सजेड+ टेक लक्स

    11.29 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    24केडब्ल्यूएच (7.2किलोवॉट एसी चार्जर के साथ)

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एक्सजेड+

    11.29 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    एक्सजेड+ टेक लक्स

    11.79 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    +20,000 रुपये

    टाटा ने इसकी शुरूआती प्राइस अभी भी 10 लाख रुपये से कम रखी है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है।

    Tata Tiago EV Motor

    इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में दो बैटरी पैकः 19.2केडब्ल्यूएच और 24केडब्ल्यूएच का ऑप्शन मिलता है। दोनों के साथ एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिनका पावर आउटपुट क्रमशः 61पीएस/110एनएम और 75पीएस/114एनएम है। इसके छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में रेंज 250 किलोमीटर है जबकि बड़े बैटरी पैक वाले वर्जन की फुल चार्ज में रेंज 315 किलोमीटर बताई गई है।

    यह भी देखेंःटाटा टियागो ईवी को 25 से 30 प्रतिशत ग्राहकों ने अपनी पहली कार के तौर पर कराया बुक

    छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल के साथ 3.3किलोवॉट चार्जर मिलता है जबकि बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में 7.2किलोवॉट एसी चार्जर का ऑप्शन भी दिया गया है। ग्राहक अतिरिक्त रुपये देकर 19.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ भी 7.2किलोवॉट चार्जर का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसकी बैटरी को चार्ज होने में कितना समय लगेगा, ये जानिए यहांः

    चार्जर

    19.2केडब्ल्यूएच

    24केडब्ल्यूएच

    15एम्प्यिर प्लग पॉइंट (10 से 100 प्रतिशत)

    6.9 घंटा

    8.7 घंटा

    3.3किलोवॉट एसी चार्जर (10 से 100 प्रतिशत)

    5.1 घंटा

    6.4 घंटा

    7.2किलोवॉट एसी चार्जर (10 से 100 प्रतिशत)

    2.6 घंटा

    3.6 घंटा

    डीसी फास्ट चार्जर (10 से 80 प्रतिशत)

    58 मिनट

    58 मिनट

    Tata Tiago EV

    टियागो ईवी में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4 ट्विटर के साथ 4-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी देखेंः नई टाटा नेक्सन टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    टाटा टियागो ईवी की बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन इसकी 10,000 यूनिट बुक हो गई थी और एक महीने में इसने करीब 20,000 यूनिट बुकिंग का पा लिया था। अब टाटा टियागो ईवी की प्राइस 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका कंपेरिजन सिट्रोएन ईसी3 से होगा।

    यह भी देखेंः टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sathynarayana
    Mar 23, 2023, 10:25:43 AM

    Wht is time taken for full charge. Charger has auto shutoff. The mileages mentioned are not satisfactory

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sathynarayana
      Mar 23, 2023, 10:25:42 AM

      Wht is time taken for full charge. Charger has auto shutoff. The mileages mentioned are not satisfactory

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है