• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टाटा नेक्सन टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    2024 टाटा नेक्सन नए लुक्स व अपडेट केबिन के साथ आएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 09, 2023 14:46 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2023 14:46 IST
    last updated onFeb 09, 2023 14:46 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon 2024 spied

    • नई टाटा नेक्सन में टाटा की नई डिज़ाइन थीम दी जाएगी।
    • इसका एक्सटीरियर लेआउट जाना-पहचाना लगता है, लेकिन इसमें आगे व पीछे की तरफ कई मॉडिफिकेशन किए गए हैं।
    • इसमें बड़ी डिस्प्ले और कई अतिरिक्त फीचर्स के साथ नई डिज़ाइन का केबिन मिलेगा।
    • 2024 नेक्सन में टाटा का नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है।
    •  यही डिज़ाइन और फीचर अपडेट्स नई नेक्सन ईवी में भी देखने को मिलेंगे।
    •  भारत में नई नेक्सन को 2024 तक लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इसे कर्व एसयूवी के बाद उतारा जा सकता है।

    टाटा नेक्सन को जल्द नया अपडेट मिलने वाला है। 2024 टाटा नेक्सन को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। तस्वीरों में यह कार पूरी तरह कवर से ढकी हुई नज़र आई है। हालांकि, फिर भी इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां हमारे हाथ लग सकी हैं। चलिए जानते हैं नई नेक्सन में क्या कुछ मिलेगा ख़ास:

    नई लेकिन जानी-पहचानी डिज़ाइन

    नई नेक्सन की साइड प्रोफाइल और एक्सटीरियर लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है, लेकिन इसकी आगे व पीछे की डिज़ाइन पर सबसे ज्यादा बदलाव नज़र आएंगे। इसके प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे और ना ही इसके व्हीलबेस के साइज़ में कोई बदलाव देखने को मिलेंगे।

    Tata Nexon 2024 spied

    आगे की तरफ इसमें ऑटो एक्सपो में शोकेस हुए मॉडल कर्व कॉन्सेप्ट और सिएरा ईवी जैसी ही स्टाइल मिलेगी। इस अपकमिंग कार में बोनट पर एलईडी डीआरएल्स स्ट्रिप दी गई है, वहीं हेडलैंप्स को नीचे की तरफ बंपर पर पोज़िशन किया गया है।

    Tata Nexon 2024 spied

    एक्सपो में नज़र आई दूसरी डिज़ाइन डिटेल कनेक्टेड टेललैंप्स थे जिसे इसमें बूट लिप पर रियर विंडशील्ड के नीचे पोज़िशन किया जा सकता है।

    नया केबिन

    अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, नई नेक्सन का केबिन पहले से एकदम नया होगा। नेक्सन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है, मगर फिर भी यह अपडेट इसमें मिलना बेहद जरूरी था।

    Tata Nexon 2024 interior spied

    फेसलिफ्ट एसयूवी में टाटा की नई 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी जाएगी। अनुमान है कि इसमें अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ज्यादा प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर और सफारी ऑटो एक्सपो 2023 में इन नए पांच फीचर के साथ हुई शोकेस

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    भारत में नेक्सन इकलौती कार है जिसके साथ पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक की चॉइस मिलती है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन के साथ भी यही सभी इंजन ऑप्शंस मिल सकते हैं। अनुमान है कि कंपनी इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। नेक्सन ईवी मॉडल्स में ज्यादा रेंज व परफॉर्मेंस  को लेकर नए अपडेट्स भी मिल सकते हैं। नेक्सन कार में मिलने वाले डिज़ाइन व फीचर अपडेट्स नेक्सन ईवी वर्जन में भी दिए जाएंगे।

    New Tata 1.2-litre turbo-petrol engine

    टाटा नई नेक्सन में मौजूदा मॉडल से ज्यादा पावरफुल नया 1.2-लीटर टीजीडीआई इंजन (टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल) दे सकती है जो ई20 के अनुरूप होगा। इसका पावर आउटपुट 125 पीएस और 225 एनएम हो सकता है। इंजन के साथ इसमें ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक की चॉइस दी जा सकती है। वहीं, मौजूदा नेक्सन में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ एएमटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    अनुमानित लॉन्च

    भारत में नई टाटा नेक्सन को 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे कर्व कॉम्पेक्ट एसयूवी को उतारने के बाद भारत में लॉन्च कर सकती है। सेगमेंट में नई नेक्सन का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किया सोनेट से रहेगा।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है