• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ​टाटा टियागो ईवी को 25 से 30 प्रतिशत ग्राहकों ने अपनी पहली कार के तौर पर कराया बुक

    टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा के अनुसार टाटा टियागो ईवी को बुक कराने वाले पहले 20,000 ग्राहकों में से 20 से 30 प्रतिशत ऐसे लोग थे जो पहली बार कोई कार खरीद रहे थे और उन्होनें टाटा टियागो ईवी को चुना है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 06, 2023 14:41 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2023 14:41 IST
    last updated onFeb 06, 2023 14:41 IST
    125 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV

    देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने के मामले में टाटा मोटर्स नंबर-1 कंपनी है, जिसने साल 2020 में नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था और अब टियागो ईवी को भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने पहले 20,000 ग्राहकों के लिए टाटा टियागो ईवी की शुरूआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी थी जो नेक्सन इलेक्ट्रिक से ज्यादा सस्ती कार साबित हुई और इसे कई लोगों ने अपनी पहली कार के तौर पर भी बुक कराया है। 

    डिलीवरी, बुकिंग और वेटिंग पीरियड

    Tata Tiago EV

    देश के 133 शहरों में टाटा ने टियागो ईवी के पहले बैच के तौर पर 2000 यूनिट्स ग्राहकों को डिलीवर कर दी है। इस इलेक्ट्रिक कार को एक ही दिन में 10,000 बुकिंग मिली थी और ये देश की सबसे जल्द बुक की जाने वाली पहली कार भी बनी। अब तक इस कार की 20,000 यूनिट्स बुक की जा चुकी है और देश के 20 शहरों में टियागो ईवी पर ढाई महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    बैट्री पैक, रेंज और इलेक्ट्रिक मोटर

    Tata Tiago EV electric motor

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक: 19.2 केडब्ल्यूएच और 24 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर इन बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 61पीएस/104एनएम और 75 पीएस/114 एनएम का पावर आउटपुट देती है। इसके 19.2 केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन की रेंज 250 किलोमीटर है, जबकि 24 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक वाले वर्जन की रेंज 315 किलोमीटर है।

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2023 में टाटा टियागो, टिगॉर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर और सफारी पर पाएं 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    टियागो इलेक्ट्रिक कार में चार तरह के चार्जिंग ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें 15ए सॉकेट चार्जर, 3.3 किलोवाट एसी चार्जर, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर और डीसीटी फ़ास्ट चार्जर शामिल है। दोनों बैट्रियों को इन चार्जर्स से चार्ज होने में कितना समय लगता है, ये आप जानेंगे आगे:


    चार्ज करने में लगने वाला समय

    Tata Tiago EV charging

    15ए सॉकेट चार्जर: 6.9 घंटे (19.2केडब्ल्यूएच), 8.7 घंटे (24केडब्ल्यूएच)

    3.3केडब्ल्यू एसी चार्जर: 5.1 घंटे (19.2केडब्ल्यूएच), 6.4 घंटे (24केडब्ल्यूएच)

    7.2केडब्ल्यू एसी चार्जर: 2.6 घंटे (19.2केडब्ल्यूएच), 3.6 घंटे (24केडब्ल्यूएच)

    डीसी फास्ट चार्जर: दोनों के लिए 57 मिनट में 10-80 प्रतिशत

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी की लॉन्च टाइमलाइन हुई कन्फर्म

    वेरिएंट्स 

    Tata Tiago EV rear

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक चार वेरिएंट एक्सई, एक्सटी, एक्सज़ेड+ और एक्सज़ेड+ लक्स में उपलब्ध है। टियागो ईवी की कीमत 8.49 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। फिलहाल तो इसके मुकाबले में कोई दूसरी कार मौजूद नहीं है, मगर जल्द ही इसके मुकाबले में सिट्रोएन ईसी3 लॉन्च होगी। इसके अलावा ये अपने सेडान वर्जन टाटा टिगॉर ईवी से काफी सस्ती है। हालांकि, सिट्रोएन ईवी को टियागो ईवी जितनी बुकिंग मिलना काफी मुश्किल है, मगर ये भी पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक पॉपुलर कार साबित हो सकती है।

    यह भी देखें: टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है