• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on may, 2026

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026

    4.4302 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 7.99 लाख - 12.99 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    कंपेयर with न्यू टाटा टियागो ईवी
    पुरानी टाटा टियागो ईवी कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2026
    टाटा टियागो ईवी
    6.99 - 10.09 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी टाटा टियागो ईवी 2022-2026 कार के विकल्प

    • टाटा टियागो ईवी स्मार्ट 19
      टाटा टियागो ईवी स्मार्ट 19
      Rs6.99 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      Rs8.50 लाख
      202530,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      Rs8.00 लाख
      202560,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      Rs6.15 लाख
      202430,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी लॉन्ग रेंज
      Rs6.50 लाख
      202450,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      Rs4.65 लाख
      202359,226किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सजेड प्लस टेक लक्स लॉन्ग रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सजेड प्लस टेक लक्स लॉन्ग रेंज
      Rs7.00 लाख
      202335,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सजेड प्लस लॉन्ग रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सजेड प्लस लॉन्ग रेंज
      Rs6.91 लाख
      202373,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      टाटा टियागो ईवी एक्सटी मिड रेंज
      Rs4.99 लाख
      202345,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीवाईडी सील प्रीमियम रेंज
      बीवाईडी सील प्रीमियम रेंज
      Rs37.90 लाख
      202415,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    रेंज250 - 315 किमी
    पावर60.34 - 73.75 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी19.2 - 24 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी25 किलोवाट चार्जर के साथ 58 मिनट (10-80%)
    चार्जिंग टाइम एसी3.3 किलोवाट चार्जर के साथ 6.9 घंटे (10-100%)
    बूट स्पेस240 लीटर

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सई मिड रेंज(बेस मॉडल)19.2 केडब्ल्यूएच, 250 किमी, 60.34 बीएचपी₹7.99 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सटी मिड रेंज19.2 केडब्ल्यूएच, 250 किमी, 60.34 बीएचपी₹8.99 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सटी लॉन्ग रेंज24 केडब्ल्यूएच, 315 किमी, 73.75 बीएचपी₹10.14 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सजेड प्लस लॉन्ग रेंज24 केडब्ल्यूएच, 315 किमी, 73.75 बीएचपी₹10.49 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सजेड प्लस लॉन्ग रेंज एसीएफसी24 केडब्ल्यूएच, 315 किमी, 73.75 बीएचपी₹10.99 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सजेड प्लस टेक लक्स लॉन्ग रेंज24 केडब्ल्यूएच, 315 किमी, 73.75 बीएचपी₹11.14 लाख* 
    एक्सजेड प्लस टेक लक्स लॉन्ग रेंज एसीएफसी24 केडब्ल्यूएच, 315 किमी, 73.75 बीएचपी₹11.49 लाख* 
    टियागो ईवी 2022-2026 एक्सएम(टॉप मॉडल)306 किमी, 73.75 बीएचपी₹12.99 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “यह स्पष्ट है कि टाटा टियागो ईवी ना केवल सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि यह रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से भी अच्छी इलेक्ट्रिक गाड़ी है। बड़े बैटरी के साथ इसकी रेंज शहर में ड्राइव के हिसाब से पर्याप्त है। इसमें छोटी फैमिली के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है और सभी जरूरी फीचर भी दिए गए हैं।”

    हमने और आपने कभी ना कभी तो इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का ख्याल अपने मन में लाया होगा। पर्चेज कॉस्ट ज्यादा होने के कारण एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर विश्वास करना जो शायद काम करेगी या नहीं ये काफी मुश्किल है। ऐसे में टाटा टियागो ईवी जैसी कार लेकर आप एक पहला सेफ कदम उठा सकते हैं। 10 लाख रुपये से भी कम ऑन रोड प्राइस में आने वाली ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि इसमें सबसे छोटा बैट्री पैक दिया गया है और ये काफी कम पावरफुल भी है। अब सवाल ये उठता है कि क्या ये प्रैक्टिकल और अफोर्डेबल दोनों है या फिर केवल अफोर्डेबल। 

    Exterior

    हमें टियागो के लुक्स हमेशा से ही काफी पसंद आए हैं और ये अपने सेगमेंट में बेस्ट लुकिंग हैचबैक है। क्लोज्ड ऑफ ग्रिल और स्टील व्हील्स पर एयरो स्टाइल व्हील कैप्स के साथ इसका इलेक्ट्रिक वर्जन ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहा है। टियागो ईवी लगती तो रेगुलर टियागो की ही तरह है, मगर आपको उसमें और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के बीच का फर्क आसानी से समझ आ जाएगा। इसमें दिया गया लाइट ब्लू कलर का ऑप्शन तो काफी आकर्षक है, मगर कंपनी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए येलो और रेड कलर के ऑप्शन भी रखने चाहिए थे। फिलहाल इसके मौजूदा लाइनअप में प्लम, सिल्वर और व्हाइट कलर के ही ऑप्शंस दिए गए हैं।

    Interior

    रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसके इंटीरियर में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। मगर एक्सटीरियर के मुकाबले इसका इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है। इसे इलेक्ट्रिक कार दिखाने के लिए इसके टॉप वेरिएंट में लेदरेट अपहोल्स्ट्री और कुछ जगह पर ब्लू एसेंट्स दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रेन सेसिंग वायपर्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। वहीं जेड कनेक्ट के लिए रिमोट जियो-फेंसिंग, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, डायग्नोस्टिक रिपोर्ट और ऑन-फोन/वॉच रेंज और बैटरी डीटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये कनेक्टिविटी ऑप्शंस एक इलेक्ट्रिक कार के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हमेशा चार्ज और चार्जिंग स्टेटस की लगातार निगरानी की जानी चाहिए। 

    Interior

    इसके अलावा ये 4 लोगों के लिए काफी अच्छी कार है और सिटी में तो आप इसमें 5 लोगों को भी आराम से बैठा सकते हैं।

    Interior

    Boot Space

    टाटा ने टियागो ईवी में बूट स्पेस देने से कोई समझौता नहीं किए जाने की पूरी कोशिश की है और ऐसे में इसमें स्पेयर व्हील वाले स्पेस में बैट्री पैक को रख दिया गया है।

    ऐसे में आप अब भी इसमें दो सूटकेस रख सकते हैं, लेकिन फिर आपकी कार अगर कहीं पंचर हो गई तो आपको स्पेयर व्हील नहीं मिलेगा और केवल पंचर रिपेयर किट से ही काम चलाना पड़ेगा। बूट कवर के नीचे कुछ और स्पेस भी दिया गया है, मगर यहां ऑनबोर्ड चार्जर कवर के साथ फिट नहीं होता है। बेहतर पैकेजिंग से यहां चार्जर रखने की अच्छी जगह बन सकती थी।

    Boot Space

    इन सब एलिमेंट्स के रहते टाटा टियागो ईवी अब भी एक प्रैक्टिकल कार नजर आ रही है। अब आगे जानिए कि परफॉर्मेंस के मोर्चे पर कितनी प्रैक्टिकल है ये कार।

    Performance

    मान लें कि आप नोएडा में रहते हैं और काम के लिए हर दिन गुरुग्राम जाते हैं। या, पनवेल में रहते हैं और हर दिन ठाणे ट्रेवल करते हैं। ऐसे में आप रोजाना 100 किलोमीटर से लेकर 120 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और यदि कोई मूवी देखने का अचानक से प्लान बन गया है तो इसमें 30 किलोमीटर और जोड़ ​दीजिए।

    बैटरी कैपेसिटी 24केडब्ल्यूएच 19.2केडब्ल्यूएच
    सर्टिफाइड रेंज 315 किलोमीटर 257 किलोमीटर
    ऑन रोड रेंज संभावित 200 किलोमीटर 160 किलोमीटर

    टियागो ईवी में दो तरह के बैट्री पैक्स के ऑप्शन दिए गए हैं। इसकी बड़ी बैट्री की रेंज को लेकर 315 किलोमीटर का दावा किया गया है, जबकि छोटी बैट्री को लेकर 257 किलोमीटर की रेंज देने का दावा किया गया है। मगर असल में इसके बड़े बैट्री पैक वाले वेरिएंट्स 150​ किलोमीटर की रेंज दे देते हैं और यदि आपके पास छोटी बैट्री पैक वाला वेरिएंट है तो फिर सावधानी से ही कार का इस्तेमाल करें।

    Performance

    हमारें हिसाब से छोटे बैट्री पैक वाले वेरिएंट्स एक अच्छा ऑप्शन नहीं है, क्योंकि कम रेंज और कम पावर के रहते ये आपके इलेक्ट्रिक कार ओनर होने के एक्सपीरियंस को थोड़ा खराब कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको बड़े बैट्री पैक वाले वेरिएंट्स लेने की सलाह देंगे जो आपको एक्सट्रा रेंज देने में सक्षम है।

    क्या ये रातभर में हो सकती है चार्ज?

    Performance

    दिन के अंत में, मान लें कि आपके पास लगभग 20 या 30 किमी की रेंज बची है और आप टियागो को घर पर चार्ज करने का सोच रहे हैं, तो इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग नौ घंटे लगेंगे। इसलिए, अगर आप इसे रात 11 बजे प्लग इन करते हैं, तो कार सुबह 8 बजे तक फुल चार्ज हो जाएगी, बशर्ते कोई बिजली नहीं जाती है तो।

    चार्जिंग टाइम 24केडब्ल्यूएच 19.2केडब्ल्यूएच
    डीसी फास्ट चार्जिंग 57 मिनट 57 मिनट
    7.2किलोवॉट फास्ट एसी चार्जर 3.6 घंटा 2.6 घंटा
    3.3किलोवॉट एसी चार्जर 6.4 घंटा 5.1 घंटा
    घरेलू सॉकेट 15एम्पियर 8.7 घंटा 6.9 घंटा

    यदि आप महज 50,000 रुपये खर्च कर 7.2 केडब्ल्यू का फास्ट चार्जर खरीद लेते हैं तो आप अपने लिए 4 घंटे कम कर सकते हैं।

    चार्ज करने में कितना आएगा खर्च?

    Performance

    घरेलू बिजली की दरें बदलती रहती हैं लेकिन इस कैलकुलेशन के लिए मान लेते हैं कि इसकी रेट अभी 8 रुपये प्रति यूनिट है। इसका मतलब है कि बड़ी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 200 रुपये लगेंगे, जिससे 1 रुपये प्रति किलोमीटर चलाने की रनिंग कॉस्ट आएगी।

    रनिंग कॉस्ट कैलकुलेशन

    • टियागो ईवी (15ए चार्जिंग) ~ 1 रुपये प्रति किलोमीटर

    • टियागो ईवी (डीसी फास्ट-चार्जिंग) ~ 2.25 रुपये प्रति किलोमीटर

    • सीएनजी हैचबैक ~ 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर

    • पेट्रोल हैचबैक ~ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर

    हालांकि डीसी फास्ट चार्जर काफी महंगे आते हैं। वे लगभग 18 रुपये प्रति यूनिट चार्ज करते हैं और इसके साथ ही रनिंग कॉस्ट 2.25 रुपये प्रति किमी हो जाती है। यह सीएनजी हैचबैक की रनिंग कॉस्ट के समान है, जबकि पेट्रोल हैचबैक की कीमत लगभग 4.5 रुपये प्रति किमी है। इसलिए टियागो ईवी को घर पर चार्ज करना आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित होगा।

    क्या समय के साथ साथ गिरने लगती है इसकी रेंज?

    Performance

    इसका हमारे पास कोई सटीक जवाब तो नहीं है मगर हमारे पास एक अनुमान जरूर है। टाटा टियागो ईवी के साथ 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरन्टी दे रही है। और जैैसे आपके फोन की बैट्री कैपेसिटी एक समय के बाद गिरने लगती है ठीक वैसे ही कार की बैट्री को संभालकर रखने की क्षमता भी गिरती है। एक बैट्री जो वॉरन्टी के अंतर्गत आती है उसका 80 प्रतिशत तक सही होना जरूरी है और वो 8 साल बाद असल में 160 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम रहेगी। 

    मोटर और परफॉर्मेंस

    Performance

    टियागो के रेगुलर मॉडल के मुकाबले ​इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में ज्यादा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। बेहद शांत और रिस्पॉनिस्व ड्राइव के कारण ये एक शानदार डेली कार साबित होती है। इसमें दी गई 75पीएस/114 एनएम की मोटर इसके साइज को देखते हुए काफी परफैक्ट नजर आती है। इसका पिकअप काफी अच्छा है और गैप्स में ओवरटेक्स लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। इन चीजों की सहूलियत आपको ड्राइव मोड्स से मिलती है। 

    Performance

    स्पोर्ट मोड पर ये कार काफी तेज भागती है। इस दौरान एक्सलरेशन काफी पावरफुल हो जाता है और थ्रॉटल थोड़ा सेंसिटिव। हालांकि इससे उतना भी रोमांच पैदा नहीं होता है मगर आपको पावर की भी कोई कमी महसूस नहीं होती है। यहां तक कि यदि आप इसे स्पोर्ट मोड पर रखकर ज्यादा एक्सलेरशन देकर ड्राइव करना चाहते हैं तब भी आपको डर नहीं रहेगा कि ये बहुत ज्यादा तेजी से पिकअप ले रही है। इसके अलावा आपकी रेंज बहुत ज्यादा भी नहीं गिरेगी। 

    Performance

    सेफ फील करने और पावर की कमी की बात करें तो इसमें दिए 3 रीजनरेशन मोड्स काफी माइल्ड है। लेवल 3 रीजनरेशन मोड जो कि इसका सबसे स्ट्रॉन्ग मोड है आपको टियागो ईवी में 3 सिलेंडर इंजन वाली कार जैसा ब्रेकिंग एक्सपीरियंस देगा। लेवल 1 और लेवल 2 काफी माइल्ड है और इसमें आपको रीजनरेशन को स्विच ऑफ करने का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    Performance

    निजी तौर पर हमारा मानना है कि टाटा को इसमें ज्यादा आक्रामक स्पोर्ट मोड देना चाहिए था जो कि ड्राइव मोड्स को ज्यादा पावर दे सके। क्योंकि ये कार युवा कस्टमर्स को देखकर तैयार ​की गई है इसलिए मौजूदा ड्राइव मोड के अलावा टियागो ईवी को एक ज्यादा स्पोर्टी ड्राइव वाली कार बनाया जा सकता था। इसमें ईको मोड को ड्राइव मोड रखना चाहिए था। वहीं स्पोर्ट मोड को ड्राइव मोड बनाना चाहिए था। इसके बाद कंपनी को एक दमदार स्पोर्ट मोड देना चाहिए था जो पावर का सही इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर को रेंज के तेजी से गिरने के बारे भी चेतावनी दे सके। उन लोगों के लिए जो टाटा टियागो ईवी को रोजाना केवल 50 से 80 किलोमीटर ही  ड्राइव करने जा रहे हैं उनके लिए ये चीज अच्छी रहती। 

    Ride and Handling

    टियागो एएमटी के मुकाबले टियागो इलेक्ट्रिक कार का वजन 150 किलो ज्यादा है मगर इसके सस्पेंशंस आपको ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं होने देंगे। इसके सस्पेंशन को काफी अच्छे से रिट्यून किया गया है और खराब रास्तों और टूटी फूटी सड़कों को ये आराम से हैंडल कर लेती है। हाईवे पर ये काफी सीधी सपाट भागती है। एक्सट्रा वजन का असर इसकी हैंडलिंग पर भी नहीं पड़ता है जिससे ये डेली ड्राइव करने के हिसाब से एकदम परफैक्ट कार नजर आती है। 

    ये तो साफ है कि टियागो ईवी काफी अफोर्डेबल कार है मगर ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से भी ये काफी अच्छी है। ये रातों रात चार्ज भी हो जाती है और आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम है और ये चीज आपको एक इलेक्ट्रिक कार लेने से नहीं रोक सकती है। इसके अलावा इसमें सेगमेंट बेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    Verdict

    हालांकि ज्यादा बड़ा और ज्यादा प्रैक्टिकल बूट स्पेस और कुछ बेहतर कलर ऑप्शंस देकर इसे और भी बेहतर पैकेज बनाया जा सकता था। मगर आप एक सेफ इलेक्ट्रिक कार की तरफ देख रहे हैं तो टियागो ईवी एक अच्छा ऑप्शन है। 

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • सबसे ज्यादा अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार जिसे आज की तारीख में ले सकते हैं आप
    • 200 किलोमीटर है इसकी रियल वर्ल्ड जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए है काफी
    • फीचर लोडेड: टचस्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री बूट स्पेस से नहीं किया गया है कोई समझौता
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • अलॉय व्हील्स,रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स की कमी
    • छोटे बैट्री पैक का ऑप्शन नहीं लगता ज्यादा प्रैक्टिकल
    • थोड़ा दमदार होना चाहिए था रीजनरेशन

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा टियागो ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यूः कैसा रहा इस इलेक्ट्रिक कार के साथ हमारा अब तक का सफर, जानिए यहां
      टाटा टियागो ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यूः कैसा रहा इस इलेक्ट्रिक कार के साथ हमारा अब तक का सफर, जानिए यहां

      हमनें टाटा टियागो ईवी को करीब एक महीने तक पार्किंग में खड़ा रखा और जब हम महीनेभर बार इसे लेकर ट्रिप पर निकले तो हमें काफी कुछ चीजें सीखने को मिली, जिसका एक्सपीरियंस यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

      भानुon फरवरी 23, 2024
    • टाटा टियागो ईवी : 400 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिव्यू
      टाटा टियागो ईवी : 400 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिव्यू

      टाटा टियागो ईवी कंपनी की टियागो हैचबैक का एक बेस्ट वर्जन है। टियागो पेट्रोल ऑटोमैटिक टॉप मॉडल के कंपेरिजन में इस इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत 4 लाख रुपये ज्यादा है। क्या एक इलेक्ट्रिक कार के लिए इतना ज्यादा पैसा खर्च करना है वाजिब? ऐसे कुछ जवाब आपको आगे मिलते रहेंगे, क्योंकि ये कार हमारे साथ

      भानुon नवंबर 22, 2023
    • टाटा टियागो ईवी रिव्यू: कम बजट में एक प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार
      टाटा टियागो ईवी रिव्यू: कम बजट में एक प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार

      हां है तो ये काफी अफोर्डेबल, पर क्या है टियागो ईवी एक प्रैक्टिकल कार?

      भानुon जनवरी 07, 2023

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड302 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (302)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (55)
    • कंफर्ट (82)
    • माइलेज (31)
    • इंजन (18)
    • इंटीरियर (37)
    • स्पेस (26)
    • कीमत (70)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • म
      मोहित changra on मई 24, 2026
      5
      Best Ev In India You
      The best ev I have ever seen. I bought this car 2 month ago and the experience is just amazing. In India, Indians want a good range of cars at a good price because most of them are middle class and this is the best car option for them. Our dreams have also been fulfilled by the Tata Group. Thank you Tata.
      और देखें
      2
    • d
      deepak saini on मई 23, 2026
      4.8
      Best Experience
      As per my dream car, electric budget friendly. Hatch comfortably controlled. Futuristic cars in 2026 era. Most probably my next car also might be the same ev. No smoke no mileage problems although silence feels you connected to nature. I literally love to the drive this car. Hopefully others also like it.
      और देखें
    • r
      rajendra rao sajan on अप्रैल 21, 2026
      5
      Performance Is Very Good
      All time best performance and stylish design Interior is looking very cool Ac is very fast and cool mai gadi ka second owner hu but gadi jb se li hai 5 month ho gya koi problem nhi hai gadi 60000 chal chuki hai but abhi bhi gadi bilkul smooth chalti hai jiska koi jawab nhi mere hisab se personal use ke liye gadi bohot best choice ho sakti hai
      और देखें
      1
    • r
      raju raju on अप्रैल 02, 2026
      5
      Amezing Exelant
      Only one thing hand rest nhi hai baki gadi bahut acchi hai. Tata Tiago mene chala kr dekhi hai mera kaam bhi driver ka hai bahut hi smooth gadi hai mere dost ne mere se baat ki bola kon si gadi le mene Tata Tiago ka hi suggestion diya tha vese tata ki gadi majboot hoti hai chalane me bahut achchi hai dam hai boss.
      और देखें
      1 1
    • अ
      अरुण कुमार on मार्च 17, 2026
      4.7
      Value For Money. Great Pickup
      Value for money. Great pick-up and spacious as well. I have been driving this car for the last 5-6 months. Overall you can go for this for economical drives. Safety is a little concern but Tata name is enough for all, I will recommend for people who have low budget but want to explore new ev. Must buy the new taigo Ev.
      और देखें
    • अधिक देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 वीडियो

    • Will the Tiago EV’s 200km Range Be Enough For You? | Review10:32
      Will the Tiago EV’s 200km Range Be Enough For You? | Review
      1 साल पहले3.6K व्यूज
    • Living With The Tata Tiago EV | 4500km Long Term Review | CarDekho9:44
      Living With The Tata Tiago EV | 4500km Long Term Review | CarDekho
      2 साल पहले34.4K व्यूज
    • Tata Tiago EV Review: India’s Best Small EV?18:14
      Tata Tiago EV Review: India’s Best Small EV?
      1 साल पहले20.2K व्यूज
    • EV vs CNG | Which One Saves More Money? Feat. Tata Tiago18:01
      EV vs CNG | Which One Saves More Money? Feat. Tata Tiago
      1 साल पहले49.2K व्यूज

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 की रेंज 250 - 315 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक250 - 315 किमी के बीच

    सवाल और जवाब

    Anmol asked on 28 Apr 2024
    Q ) What is the boot space of Tata Tiago EV?
    By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

    A ) The Tata Tiago EV has boot space of 240 Litres.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 11 Apr 2024
    Q ) What is the charging time DC of Tata Tiago EV?
    By CarDekho Experts on 11 Apr 2024

    A ) The Tata Tiago EV has DC charging time of 58 Min-25 kW (10-80%).

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 6 Apr 2024
    Q ) What is the steering type of Tata Tiago EV?
    By CarDekho Experts on 6 Apr 2024

    A ) The Tata Tiago EV has Electric steering type.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 13 Mar 2024
    Q ) What is the charging time AC of Tata Tiago EV?
    By CarDekho Experts on 13 Mar 2024

    A ) The Tata Tiago EV takes around 8-10 hours to fully charge with a standard home c...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 21 Feb 2024
    Q ) What is the maintenance cost of the Tata Tiago EV compared to its petrol\/diesel...
    By CarDekho Experts on 21 Feb 2024

    A ) Generally, electric vehicles have lower maintenance costs compared to their petr...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    get navaratri ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है