• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 : हुंडई ने शोकेस किया ग्रैंड आई10 निओस टर्बो पेट्रोल वेरिएंट, जल्द होगा लॉन्च

    हुंडई इंडिया (Hyundai) ने ग्रैंड आई10 निओस के स्पोर्टी वर्जन को ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में शोकेस किया है। इसमें हुंडई ऑरा वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट्स भी दिए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2020 11:51 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 11:52 IST
    last updated onFeb 07, 2020 11:51 IST
    174 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इंडिया (Hyundai) ने ग्रैंड आई10 निओस के स्पोर्टी वर्जन को ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में शोकेस किया है। इसमें हुंडई ऑरा वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट्स भी दिए हैं।

    निओस (Nios) के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में एन-लाइन ट्रीटमेंट और बैजिंग का अभाव है। निओस के स्पोर्टी वर्जन में दिया गया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑरा की तरह 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वर्तमान में उपलब्ध ग्रैंड आई10 निओस में की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इन दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्शन रखा गया है। 

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हुई मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड

     

    निओस का टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट, स्पोर्टज़ ड्यूल-टोन वेरिएंट पर बेस्ड है। इस गाड़ी के केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ पूरे डैशबोर्ड पर रेड कलर एक्सेंट्स व इंसर्ट मिलते हैं। इसकी फीचर लिस्ट में ऑटो एसी, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप  जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑरा (Aura) और वेन्यू (Venue) की तरह ही ग्रैंड आई10 निओस जैसे फीचर्स दिए गए में भी फ्रंट ग्रिल पर 'टर्बो' बैजिंग दी गई है। 

    इस कार का मुकाबला मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) और फोर्ड फिगो (Ford Figo) से होगा। भारत में इसकी प्राइस 7.5 लाख रुपए के करीब रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020: फिर से लौट सकती है 90 के दशक वाली टाटा सिएरा एसयूवी, कंपनी ने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को किया शोकेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है