• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: फिर से लौट सकती है 90 के दशक वाली टाटा सिएरा एसयूवी, कंपनी ने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को किया शोकेस

    90 के दौर में टाटा की ओर से पेश की गई इस थ्री डोर डिज़ाइन वाली एसयूवी के ज़रिए भारतीय ग्राहकों को पहली बार इलेक्ट्रिक विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिला था।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 07, 2020 11:48 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 11:44 IST
    last updated onFeb 07, 2020 11:48 IST
    425 Views
    • Write a कमेंट

    • नए कॉन्सेप्ट में दिखी पुरानी सिएरा की स्टाइलिंग 
    • कॉन्सेप्ट मॉडल में नज़र आई अल्पाइन विंडो और ऊंचे  ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बॉक्सी शेप डिज़ाइन
    • पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ फिर से लौट सकती है यह कार, इलेक्ट्रिक वर्जन भी किया जा सकता है पेश

    ऑटो एक्सपो 2020 में पॉपुलर कारमेकर्स काफी सारी इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस करती नज़र आ रही है। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इंडियन इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ग्राहकों को काफी सारे ऑप्शन मिल सकते हैं। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स का नाम भी शामिल है जिसने एक समय काफी पॉपुलर कार रही सिएरा एसयूवी के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया है। 

    ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में इस एसयूवी को उतारने की योजना बना रही है और यह पहले की तरह ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉक्सी शेप डिज़ाइन लिए हुए होगी। 

    टाटा एचबीएक्स कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, होगी टाटा की पहली माइक्रो एसयूवी

    सिएरा के पुराने मॉडल का डिज़ाइन लोगों को काफी पसंद आया था। ऐसे में टाटा ​सिएरा ईवी में रियर सेक्शन पर पुराने मॉडल जैसी अल्पाइन विंडो का फीचर देखने को मिल सकता है। सिएरा ईवी भी थ्री-डोर एसयूवी जैसी लगती है मगर इसमें पैसेंजर साइड पर रियर डोर भी मौजूद है। दमदार लुक के लिए इसमें ब्लैक क्लैडिंग और ग्लॉसी ड्यूल टोन व्हील का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा सिएरा ईवी के कॉन्सेप्ट मॉडल में रियर एलईडी स्ट्रिप दी गई है और टेललैंप और एलईडी का फीचर बोनट लाइन पर दिया गया है। इसके फ्रंट में बंपर पर एलईडी हेडलैंप का फीचर दिया गया है और ग्रिल पर लाइट स्ट्रिप दी गई है। इन फीचर्स के रहते इसका फ्रंट किसी खिलखिलाते होंट जैसा लगता है। 

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई टाटा ग्रेविटास, मिलेंगे ये काम के फीचर

    टाटा सिएरा में ज़िपट्रॉन ईवी पावरट्रेन का और भी बेहतर वर्जन दिया जा सकता है जिसके बाद यह सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। सिएरा ईवी से पहले कंपनी इसके पेट्रोल और डीज़ल वर्जन उतार सकती है। टाटा मोटर्स नई सिएरा एसयूवी को 2021 तक लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूदा लॉन्ग रेंज ईवी हुंडई कोना और एमजी जेडएस ईवी से बड़ा हो सकता है। इसका पेेट्रोल और डीज़ल वर्जन का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।  

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई बीएस6 टाटा हैक्सा सफारी एडिशन 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    5 कमेंट्स
    1
    C
    charanjit singh
    Nov 30, 2022, 9:19:37 PM

    Yes I am planning for purchase this car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gaurav nimbarte
      Aug 11, 2021, 9:05:44 PM

      Eagerly waiting for sierra..

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        anil rane
        Dec 27, 2020, 4:27:06 PM

        Is sierra EV will also have altrnate fuel arrangement i.e electrical as well as petrol/diesel

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है