• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा कार में अब नहीं मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन और डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन

    अब ये कॉम्पैक्ट एसयूवी केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन में ही उपलब्ध रहेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 14, 2023 17:33 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2023 17:33 IST
    last updated onFeb 14, 2023 17:33 IST
    430 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta

    हुंडई ने क्रेटा एसयूवी में टर्बो पेट्रोल इंंजन का ऑप्शन देना बंद कर दिया है, जो इसके एस प्लस और एसएक्स ऑप्शनल वेरिएंट में दिया जा रहा था।

    Hyundai Creta

    बता दें कि हुंडई क्रेटा कार में पहले 140 पीएस पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा रहा था। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन की चॉइस भी दी जा रही थी। ये इंजन किया सेल्टोस और कैरेंस में भी दिया जा रहा है, जिनमें भी जल्द टर्बो पेट्रोल इंंजन का ऑप्शन बंद किया जा सकता है। 

    अब क्रेटा एसयूवी में 115 पीएस 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ही विकल्प मिलेगा। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ आईवीटी (सीवीटी) और डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है। 

    यह भी पढ़ें:2023 हुंडई वरना में मिलेगा केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन, जल्द हो सकती है लॉन्च

    हाल ही में हुंडई वरना के न्यू जनरेशन मॉडल का टीजर जारी हुआ है, जिसके साथ भारत में हुंडई ग्रुप के नए 1.5 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन का डेब्यू होगा। ये इंजन आई30 में भी दिया गया है जो उसमें 159 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट कर रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी क्रेटा में भी ये इंजन दे सकती है। वरना की तरह इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमशिन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई क्रेटा और अल्कजार लॉन्च, अब छह एयरबैग मिलेंगे स्टैंडर्ड

    Hyundai Creta

    हुंडई क्रेटा की कीमत 10.84 लाख रुपये से लेकर 19.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच  है। इसका मुकाबला टोयोटा हायरायडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन,स्कोडा कुशाक, किया सेल्टोस और एमजी एस्टर से है और आखिर की चारों कारों में टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी गई है। 

    यह भी देखें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है