• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2023 कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा फिर बनी नंबर-1,जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारों को 10,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 09, 2023 12:29 ist
    info icon
    published onOct 09, 2023 12:29 IST
    last updated onOct 09, 2023 12:29 IST
    135 Views
    • Write a कमेंट

    Compact SUVs September 2023 sales

    सितंबर 2023 में काफी कारमेकर्स की मासिक बिक्री में इजाफा हुआ है और हाल ही के कुछ सालों में एसयूवी कारों को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला है और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का भी इसमें अहम योगदान रहा है। सितंबर 2023 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी को मिले कितने बिक्री ​के आंकड़े ये आप देखेंगे आगे:

    काम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    सितंबर 2023

    अगस्त 2023

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (% )

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    6 महीने की औसत बिक्री

    हुंडई क्रेटा

    12717

    13832

    -8.06

    20.81

    31.85

    -11.04

    14167

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    11846

    9898

    19.68

    19.39

    23.6

    -4.21

    9465

    मारुति ग्रैंड विटारा

    11736

    11818

    -0.69

    19.21

    11.8

    7.41

    9675

    किआ सेल्टोस

    10558

    10698

    -1.3

    17.28

    27.23

    -9.95

    6975

    होंडा एलिवेट

    5685

    2822

    101.45

    9.3

    0

    0

    470

    टोयोटा हाइराइडर

    3804

    4121

    -7.69

    6.22

    83.54

    -77.32

    3252

    स्कोडा कुशाक 

    2260

    2409

    -6.18

    3.69

    5.5

    -1.81

    2173

    फोक्सवैगन टाइगन

    1586

    1943

    -18.37

    2.59

    4.93

    -2.34

    1774

    एमजी एस्टर

    901

    814

    10.68

    1.47

    2.42

    -0.95

    868

    कुल 

    61093

    58355

    4.69

    99.96

         

    Hyundai Creta

    • सितंबर 2023 में हुंडई क्रेटा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही जिसकी 12,800 यूनिट्स बिकी। ये एकमात्र ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी रही जिसका मार्केट शेयर 20 प्रतिशत रहा। 
    • 12000 यूनिट्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को इस सूची में दूसरा स्थान मिला जिन्होनें मारुति ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ा। दोनों एसयूवी कारों की मासिक बिक्री 20 प्रतिशत से बढ़ी है। 

    Maruti Grand Vitara

    • हालांकि महिंद्रा की इन दोनों एसयूवी कारों की बिक्री और मारुति ग्रैंड विटारा की बिक्री में सिर्फ 100 यूनिट्स का ही अंतर रहा। इसका सालाना मार्केट शेयर 7 प्रतिशत से बढ़ा है। 
    • इस लिस्ट में शामिल किआ सेल्टोस आखिरी एसयूवी है जिसे 10,000 यूनिट्स से ज्यादा​ बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। वहीं इसका मार्केट शेयर भी 10 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। 

    Honda Elevate

    • 5600 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री के आंकड़े के साथ होंडा एलिवेट की मासिक बिक्री में सबसे ज्यादा 101 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। बता दें कि पिछले महीने से ही कस्टमर्स को इस एसयूवी की डिलीवरी मिलना शुरू हुई है। 
    • सितंबर 2023 में टोयोटा हाइराइडर को 4000 यूनिट्स से कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जो इसकी औसतन 6 महीने की बिक्री से ज्यादा रही। इसकी सालाना बिक्री 77 प्रतिशत गिरी भी है। 
    • पिछले महीने स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन को क्रमश: 1500 यूनिट्स और 2500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। दोनों एसयूवी का मार्केट शेयर 5 प्रतिशत रहा है। 

    MG Astor Black Storm edition

    • 1000 यूनिट्स से कम बिक्री के आंकड़े के साथ एमजी एस्टर इस सूची में शामिल आखिर कार रही है। इसका मार्केट शेयर 1.5 प्रतिशत रहा है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है