• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2022 सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस टॉप पोजिशन पर बरकरार, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    पिछले कुछ सालों से हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। ये दोनों मॉडल्स अगस्त 2022 में सेल्स चार्ट में एक बार फिर टॉप पोजिशन पर रही हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 14, 2022 17:59 ist
    info icon
    published onSep 14, 2022 17:59 IST
    last updated onSep 14, 2022 17:59 IST
    624 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में अगस्त 2022 में 32,500 से ज्यादा कॉम्पैक्ट एसयूवी कार बिकी जो जुलाई के कंपेरिजन में 9 प्रतिशत ज्यादा है।

    Kia Seltos, Hyundai Creta and Mahindra Scorpio Classic

    पिछले कुछ सालों से हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। ये दोनों मॉडल्स अगस्त 2022 में सेल्स चार्ट में एक बार फिर टॉप पोजिशन पर रही हैं। 

    यहां देखिए पिछले महीने किस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की कितनी यूनिट बिकीः

     

    अगस्त 2022

    जुलाई 2022

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई क्रेटा

    12577

    12625

    -0.38

    38.58

    42.79

    -4.21

    11696

    किआ सेल्टोस

    8652

    8541

    1.29

    26.54

    29.28

    -2.74

    7563

    महिंद्रा स्कॉर्पियो (क्लासिक)

    7056

    3803

    85.53

    21.64

    8.85

    12.79

    3944

    स्कोडा कुशाक

    1876

    2064

    -9.1

    5.75

    9.86

    -4.11

    2345

    एमजी एस्टर

    1324

    1362

    -2.79

    4.06

    0

    4.06

    1633

    फोक्सवैगन टाइगन

    1019

    1408

    -27.62

    3.12

    0

    3.12

    1900

    निसान किक्स

    89

    84

    5.95

    0.27

    0.63

    -0.36

    141

    मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

    0

    0

    0

    0

    8.56

    -8.56

    1471

    कुल

    32593

    29887

    9.05

    99.96

         

    Hyundai Creta

    • पिछले महीने हुंडई क्रेटा 12,500 से ज्यादा यूनिट सेल्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। लिस्ट में यह इकलौती कार है जिसने 10,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार किया है। इसका मार्केट शेयर करीब 40 प्रतिशत है।
    • किआ सेल्टोस हुंडई क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। अगस्त 2022 में इसकी 8600 से ज्यादा यूनिट बिकी।
    • महिंद्रा ने अगस्त 2022 में स्कॉर्पियो को मिड-लाइफ अपडेट दिया था। इसे कुछ नई फीचर्स और कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ स्कॉर्पियो क्लासिक नाम से पेश किया गया। इसके आने के बाद स्कॉर्पियो की डिमांड में तेजी आई है और इसकी मासिक ग्रोथ 85 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई। अगस्त में इसकी 7000 से ज्यादा यूनिट बिकी।

    Skoda Kushaq

    • महिंद्रा एसयूवी के बाद लिस्ट में स्कोडा कुशाक का नाम है। इसकी अगस्त में करीब 2000 यूनिट बिकी। पिछले साल के कंपेरिजन में इसका मार्केट शेयर करीब चार प्रतिशत घट गया है।
    • एमजी एस्टर इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। अगस्त 2022 में इसकी 1324 यूनिट बिकी। इसकी मासिक ग्रोथ करीब 3 प्रतिशत घटी है।

    Volkswagen Taigun

    • फोक्सवैगन टाइगन की मासिक ग्रोथ करीब 28 प्रतिशत घटी है। अगस्त में कंपनी इसकी 1029 यूनिट बेचने में कामयाब हुई।
    • निसान किक्स इस लिस्ट में इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसने ट्रिपल डिजिट सेल्स का आंकड़ा क्रॉस नहीं किया। इसका वर्तमान मार्केट शेयर एक प्रतिशत से भी कम है।
    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है