• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: मारुति ग्रैंड विटारा से दोगुना रही हुंडई क्रेटा की बिक्री

    मार्च 2024 के मुकाबले अप्रैल 2024 में इस सेगमेंट से थोड़ी कम यूनिट्स कारें बिकी हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 13, 2024 16:52 ist
    info icon
    published onMay 13, 2024 16:52 IST
    last updated onMay 13, 2024 16:52 IST
    503 Views
    • Write a कमेंट

    Creta, Seltos, Grand Vitara April 2024 sales

    अप्रैल 2024 का मॉडल अनुसार सेल्स डेटा सामने आ चुका है और हमनें यहां बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी का सेल्स डेटा एकसाथ तैयार किया है। इस सेगमेंट के किस मॉडल को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? ये आप देखेंगे आगे:

     

    अप्रैल 2024

    मार्च 2024

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना ग्रोथ (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई क्रेटा

    15447

    16458

    -6.14

    39.76

    45.31

    -5.55

    13180

    मारुति ग्रैंड विटारा

    7651

    11232

    -31.88

    19.69

    24.73

    -5.04

    10239

    किआ सेल्टोस

    6734

    7912

    -14.88

    17.33

    23.04

    -5.71

    9095

    टोयोटा हाइराइडर

    3252

    5965

    -45.48

    8.37

    8.35

    0.02

    4846

    फोक्सवैगन टाइगन

    1758

    1588

    10.7

    4.52

    4.85

    -0.33

    1766

    होंडा एलिवेट

    1731

    3277

    -47.17

    4.45

    0

    4.45

    4189

    स्कोडा कुशाक

    1159

    1293

    -10.36

    2.98

    6.9

    -3.92

    1725

    एमजी एस्टर

    1019

    1274

    -20.01

    2.62

    2.24

    0.38

    952

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस

    93

    211

    -55.92

    0.23

    0

    0.23

    193

    कुल

    38844

    49210

    -21.06

     

     

     

     

    • अप्रैल 2024 में पूरे कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेगमेंट की डिमांड में गिरावट देखने को मिली है मगर इस सेगमेंट की कुल बिक्री 40,000 यूनिट्स के करीब रही है।
    • हुंडई क्रेटा इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही और ये एकमात्र एसयूवी है जिसे 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसकी मासिक बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं पिछले महीने इसकी कुल 15,000 यूनिट्स​ बिकी जिसमें क्रेटा एन लाइन भी शामिल है। 
    • मारुति ग्रैंड विटारा की मासिक बिक्री में सबसे भारी गिरावट देखने को मिली है जिसकी सेल्स में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और अप्रैल 2024 में इसकी कुल 7600 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी पिछले 6 महीने की औसत बिक्री 10,000 यूनिट्स रही थी। 
    • ग्रैंड विटारा के ही दूसरे वर्जन टोयोटा हाइराइडर के लिए भी पिछला महीना कुछ खास नहीं रहा है जिसकी मासिक बिक्री 45 प्रतिशत गिरी है और ये इस लिस्ट की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। 
    • किआ सेल्टोस एसयूवी की मासिक बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है और इसकी पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री 9000 यूनिट्स रही थी। 
    • फोक्सवैगन टाइगन इस लिस्ट में शामिल एकमात्र ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसकी मासिक बिक्री में इजाफा हुआ है। अप्रैल 2024 में इसकी सेल्स 10 प्रतिशत बढ़ी है और पिछले महीने इसकी कुल 1700 यूनिट्स बिकी है। दूसरी तरफ इसी के जैसी स्कोडा कुशाक एसयूवी की मासिक बिक्री में 10 प्रतिशत की कमी है जिसे पिछले महीने 1200 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। 
    • मार्च 2024 के मुकाबले अप्रैल 2024 में होंडा एलिवेट का प्रोडक्शन आधा ही रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसे 2024 के लिए अपडेट किया जा रहा है जो पहले से ज्यादा सेफ कार साबित होगी। 
    • पिछले महीने एमजी एस्टर की सेल्स आधी ही रही जिसने मुश्किल से 1000 यूनिट्स सेल्स का आंकड़ा पार किया। 
    • इस लिस्ट में सबसे नीचे सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी है जिसकी पिछले महीने 100 से भी कम यूनिट्स बिकी
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है