• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए किया सेल्टोस, रेनो डस्टर, कैप्चर और निसान किक्स के मुकाबले कितना माइलेज देगी नई हुंडई क्रेटा

    नई क्रेटा एसयूवी (New Creta SUV) में सेल्टोस वाले तीन बीएस6 इंजन: 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीज़ल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल का ऑप्शन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 16, 2020 15:25 ist
    info icon
    published onMar 16, 2020 15:25 IST
    last updated onMar 16, 2020 15:25 IST
    734 Views
    • Write a कमेंट

    Second-gen Hyundai Creta front

    हुंडई (Hyundai) ने सेकंड जनरेशन क्रेटा (Second Generation Creta) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे 3 इंजन ऑप्शन समेत 5 वेरिएंट में पेश किया गया है। क्रेटा 2020 के इंजन आउटपुट से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है, अब इसकी लॉन्चिंग के साथ ही माइलेज फिगर से भी पर्दा उठ गया है। इन इंजन के साथ क्रमश: 6-स्पीड एमटी/सीवीटी, 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी और 7-स्पीड डीसीटी का ऑप्शन दिया गया है। माइलेज के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद बाकी कारों से कितनी बेहतर है नई हुंडई क्रेटा (New Hyundai Creta), ये जानेंगे यहां:-

    Second-gen Hyundai Creta 7-speed DCT gearbox

    माइलेज कंपेरिज़न पेट्रोल वेरिएंट

    पेट्रोल

    2020 हुंडई क्रेटा (1.5-लीटर)/ (1.4-लीटर टर्बो)

    किया सेल्टोस (1.5-लीटर)/ (1.4-लीटर)

    रेनो डस्टर (1.5-लीटर)

    निसान किक्स (1.5-लीटर)

    रेनो कैप्चर (1.5-लीटर)

    पावर

    115पीएस/ 140पीएस

    115पीएस/ 140पीएस

    106पीएस

    106पीएस

    106पीएस

    टॉर्क

    144एनएम/ 242एनएम

    144एनएम/ 242एनएम

    142एनएम

    142एनएम

    142एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    माइलेज

    16.8किलोमीटर/लीटर, 16.9किलोमीटर/लीटर/ 16.8किलोमीटर/लीटर

    16.5किलोमीटर/लीटर,16.8किलोमीटर/लीटर/ 16.5किलोमीटर/लीटर

    14.2किलोमीटर/लीटर, 15किलोमीटर/लीटर

    14.23किलोमीटर/लीटर

    13.9किलोमीटर/लीटर

    एमिशन नॉर्म्स

    बीएस6

    बीएस6

    बीएस4

    बीएस4

    बीएस4

    यह भी पढ़ें: चीन ने बनाई एंटी कोरोना वायरस एसयूवी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    टेबल पर गौर करें तो कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई हुंडई क्रेटा 2020 (Hyundai Creta 2020) सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार साबित होती है। हालांकि, इसमें किया सेल्टोस वाले ही इंजन दिए गए हैं फिर भी यह सेल्टोस से 0.3 किलोमीटर/लीटर ज्यादा माइलेज देती है। रेनो डस्टर, कैप्चर और निसान किक्स से यह कार 2 किमी प्रति लीटर ज्यादा माइलेज देती है। अब नज़र डालते हैं इसके डीज़ल वेरिएंट के माइलेज पर:- 

    डीजल वेरिएंट माइलेज कंपेरिज़न

    डीजल

    2020 हुंडई क्रेटा (1.5-लीटर)

    किया सेल्टोस (1.5-लीटर)

    महिंद्रा स्कॉर्पियो (2.5-लीटर)/ (2.2-लीटर)

    पावर

    115पीएस

    115पीएस

    75पीएस, 120पीएस/140पीएस

    टॉर्क

    250एनएम

    250एनएम

    200एनएम, 280एनएम/320एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी/6-स्पीड एमटी

    माइलेज

    21.4किलोमीटर/लीटर/ 18.5किलोमीटर/लीटर

    21किलोमीटर/लीटर/ 18किलोमीटर/लीटर

    16.1किलोमीटर/लीटर (2.2-लीटर 120पीएस & 140पीएस- 2डब्ल्यूडी)/  14.2किलोमीटर/लीटर (140पीएस-4डब्ल्यूडी)

    एमिशन नॉर्म्स

    बीएस6

    बीएस6

    बीएस4

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई क्रेटा के मुकाबले में आएंगी ये छह कारें, जानिए कब तक होंगी लॉन्च

    Second-gen Hyundai Creta rear

    इस सेगमेंट में बाकी कारों की तुलना में 2020 हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) का डीज़ल वर्जन सबसे ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। नई क्रेटा का डीज़ल वेरिएंट किया सेल्टोस से 0.5 किलोमीटर/लीटर ज्यादा माइलेज देता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो से तुलना करें तो यह करीब 7.2 किलोमीटर/लीटर का ज्यादा माइलेज देती है।

    यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले 2020 हुंडई क्रेटा की वेरिएंट वाइज़ फीचर्स की जानकारी आई सामने

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है