• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चीन ने बनाई एंटी कोरोना वायरस एसयूवी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    इस कार में बैठने वाले पैंसेंजर्स को कोरोना छू भी नहीं पाएगा!

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 16, 2020 12:03 ist
    info icon
    published onMar 14, 2020 19:30 IST
    last updated onMar 16, 2020 12:03 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    • कॉम्पैक्ट एसयूवी गीली आइकन में दिया गया है एन95 सर्टिफाइड इंटैलिजेंट एयर प्योरिफाइंग सिस्टम
    • एसी के साथ मिलकर केबिन में मौजूद एयर में मिले खतरनाक एलिमेंट्स से लड़ेगा ये सिस्टम
    • कोरोना वायरस महामारी के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है यह सिस्टम
    • भविष्य में एसी वेंट्स से गुजरने से पहले हवा में मौजूद कीटाणुओं को मारने के लिए लग्जरी कारों में हो सकता है अल्ट्रावॉयलेट लाइटिंग का इस्तेमाल 

    दुनिया का आधे से ज्यादा हिस्सा महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के प्रकोप से पीड़ित है। ऐसे में कार चलाते वक्त केबिन में हानिकारक कीटाणुओं से बचने के लिए लोग मास्क का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए चीन की कंपनी गीली ने इससे निपटने के लिए नया एन95 सर्टिफाइड बिल्ट इन एयरप्योरिफायर सिस्टम तैयार किया है। कंपनी ने यह फीचर अपनी नई एसयूवी आईकन में पेश किया है। 

    गीली का यह एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम एसी के साथ मिलकर कार के केबिन में हवा में घुले खतरनाक कीटाणुओं के साथ साथ वायरस और बैक्टिीरिया का खात्मा करेगा। फिलहाल मॉर्डन कारों में दिए गए बिल्ट इन प्योरिफायर्स को केवल धूल और पीएम 2.5 पार्टिकल्स से निपटने के लिए ही विकसित किया गया है। भारत में किया सेल्टोस, हुंडई वेन्यू, एमजी जेडएस ईवी और नई हुंडई क्रेटा जैसी मास मार्केट कारों में बिल्ट इन एयर प्योरिफायर का फीचर दिया गया है। हालांकि, बैक्टिीरियर और वायरस से निपटने के लिए एक अलग तरह की एयर प्योरिफाइंग टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ती है। 


    कुछ लग्जरी कारमेकर्स भी एक ऐसा एयर प्योरिफायर सिस्टम विकसित करने पर काम कर रहे हैं जो किसी भी कीटाणुओं को मारने के लिए यूवी-सी नामक कम तीव्रता वाली अल्ट्रावॉयलेट लाइट का उपयोग करते हुए वेंट के माध्यम से आने वाली खतरनाक कीटाणुओं से लड़ने का काम करेगा। 

    अस्पताल नसबंदी प्रयोजनों के लिए यूवी-सी लाइटिंग  का उपयोग करते हैं क्योंकि यह हवा में मौजूद रोगजनकों, बैक्टीरिया और वायरस को मार सकता है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप से ऑटो इंडस्ट्री भी मुश्किल में

    लैंप के बीच से गुजरने वाली हवा को कीटाणुरहित करने के लिए यूवी-सी का उपयोग करने वाले स्टैंडअलोन एयर फिल्टर भी होते हैं। ये आईकन एसयूवी में दिए गए एन 95 एयरप्योरिफायर की तुलना में कीटाणुओं के खिलाफ लड़ाई में कहीं अधिक प्रभावी होंगे जो 0.3 माइक्रोन से छोटे कणों को रोक नहीं सकता है।

    चीन में गीली ने आर्ईकन एसयूवी को  ऑनलाइन लॉन्च किया है जो माइल्ड हायब्रिड पावरट्रेन से लैस है। इसके 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 48 वोल्ट का माइल्ड हायब्रिड सिस्टम दिया गया है जिसका आउटपुट 190 पीएस और 300 एनएम है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है। गीली के स्वामित्व वाली वोल्वो कंपनी भी अपनी कारों में इसी तरह का एयरप्योरिफायर सिस्टम दे सकती है। वैसे तो जिन एयरप्योरिफायर सिस्टम का हमनें जिक्र किया है वो कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने में इतने भी सक्षम नहीं है। ऐसे में हर किसी को खुद से भी अपना ख्याल रखना चाहिए। कार चलाते वक्त आप जिन भी इंस्टरुमेंट्स जैसे कि स्टीयरिंग व्हील, डोर हैंडल्स, ड्राइवर कंट्रोल्स और सेंट्रल कंसोल का इस्तेमाल करते हैं उन्हें लगातार सेनिटाइज़र से साफ करते रहें।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है