• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • हुंडई क्रेटा 2020-2024 आगे बाईं ओर image
    • हुंडई क्रेटा 2020-2024 बाहर की फोटो
    1/2
    बंद कर दिया गया on jan, 2024

    हुंडई क्रेटा 2020-2024

    4.31.1K रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10.87 लाख - 19.20 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2024
    कंपेयर with न्यू हुंडई क्रेटा
    पुरानी हुंडई क्रेटा कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in जनवरी 2024
    हुंडई क्रेटा
    10.91 - 20.06 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी हुंडई क्रेटा 2020-2024 कार

    • हुंडई क्रेटा एस (ओ) डीजल
      हुंडई क्रेटा एस (ओ) डीजल
      Rs15.49 लाख
      202515,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा ई डीजल बीएस6
      हुंडई क्रेटा ई डीजल बीएस6
      Rs10.25 लाख
      202245,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एसएक्स
      हुंडई क्रेटा एसएक्स
      Rs15.75 लाख
      20264,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा ई डीज़ल
      हुंडई क्रेटा ई डीज़ल
      Rs12.50 लाख
      20263,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एसएक्स प्रीमियम
      हुंडई क्रेटा एसएक्स प्रीमियम
      Rs16.99 लाख
      202519,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा ई
      हुंडई क्रेटा ई
      Rs11.50 लाख
      20259,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      Rs14.40 लाख
      202521,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      Rs13.75 लाख
      20257,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल)
      Rs14.25 लाख
      202521,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई क्रेटा एस (ओ) डीजल
      हुंडई क्रेटा एस (ओ) डीजल
      Rs13.50 लाख
      202539,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई क्रेटा 2020-2024 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1353 सीसी - 1498 सीसी
    पावर113.18 - 138.12 बीएचपी
    टॉर्क143.8 एनएम - 250 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और फ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज18.5 किमी/लीटर

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    क्रेटा 2020-2024 ई(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर10.87 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ई बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल10.87 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ईएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर11.81 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ईएक्स बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल11.81 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ई डीज़ल(बेस मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर11.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ई डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल11.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल13.06 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस रेनफोर्स्ड1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर13.06 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस आईएमटी बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर13.06 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ईएक्स डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर13.24 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 ईएक्स डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल13.24 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस नाइट1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर13.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस नाइट बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल13.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस नाइट ड्युअल टोन1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर13.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस नाइट डीटी बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल13.96 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स एग्जीक्यूटिव1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर13.99 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स एग्जीक्यूटिव बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर13.99 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस डीज़ल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर14.52 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल14.52 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर14.81 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स बीएस61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर14.81 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स एडवेंचर एडिशन1498 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर15.17 लाख* 
    एस प्लस नाइट डीटी डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल15.40 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स एग्जीक्यूटिव डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर15.43 लाख* 
    एसएक्स एग्जीक्यूटिव डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर15.43 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस नाइट डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर15.47 लाख* 
    एस प्लस नाइट डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल15.47 लाख* 
    एस प्लस नाइट ड्युअल टोन डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर15.47 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस डीसीटी बीएस61353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर15.79 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस डीटी डीसीटी बीएस61353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल15.79 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एस प्लस टर्बो डीटी डीसीटी1397 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल15.79 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स डीज़ल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर16.32 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर16.32 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर16.33 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स आईवीटी बीएस61497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर16.33 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.5 किमी/लीटर16.73 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स टर्बो डीसीटी bsvi1353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.8 किमी/लीटर16.90 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स टर्बो डुअलटोन बीएस61353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.8 किमी/लीटर16.90 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.54 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल आईवीटी बीएस61497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.54 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर17.60 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 18 किमी/लीटर17.60 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल नाइट आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.70 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल नाइट आईवीटी बीएस61497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.70 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल नाइट आईवीटी ड्युअल टोन1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.70 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल नाइट आईवीटी डीटी बीएस61497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.70 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल एडवेंचर एडिशन आईवीटी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.89 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल एडवेंचर एडिशन आईवीटी ड्यूल टोन1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14 किमी/लीटर17.89 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो बीएस61353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11 किमी/लीटर18.34 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी1397 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11 किमी/लीटर18.34 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीटी डीसीटी1397 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.8 किमी/लीटर18.34 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डुअलटोन बीएस6(टॉप मॉडल)1353 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.8 किमी/लीटर18.34 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18 किमी/लीटर19 लाख* 
    क्रेटा 2020-2024 एसएक्स ऑप्शनल डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14 किमी/लीटर19 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल नाइट डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18 किमी/लीटर19.20 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल नाइट डीजल एटी डीटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18 किमी/लीटर19.20 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल नाइट डीजल ऑटोमैटिक1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14 किमी/लीटर19.20 लाख* 
    एसएक्स ऑप्शनल नाइट डीजल ऑटोमैटिक ड्युअल टोन(टॉप मॉडल)1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14 किमी/लीटर19.20 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 रिव्यू

    Hyundai Creta

    क्रेटा हुंडई की सबसे पॉपुलर कार है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे पिछले छह सालों से हर महीने करीब 10,000 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के चलते अब हुंडई ने नई क्रेटा कार को उतार दिया है जो पहले से ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा स्टाइलिश है। नए फीचर शामिल होने से क्रेटा कार की कीमत भी पहले से बढ़ गई है। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे आगेः

    Hyundai Creta

    साइज के मामले में नई क्रेटा अपने पिछले जनरेशन मॉडल से ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है। मगर पहले से इसकी ऊंचाई 30 मिलीमीटर कम भी हो गई है। हुंडई ऑरा की तरह नई क्रेटा के डिजाइन को लेकर भी लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सुनने को मिली है। क्रेटा को ज्यादा से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए हुंडई के डिजाइनर्स ने कुछ ज्यादा ही कर दिखाया है, विशेषतौर पर इसके फ्रंट और रियर में। फ्रंट की बात करें तो यहां बड़ी सी हैक्सागॉनल ग्रिल दी गई है जिसमें क्रोम स्ट्रिप से आउटलाइनिंग की गई है जो काफी ज्यादा चमकदार है। इसके अलावा इसमें आइसक्यूब जैसी स्टाइलिशथ्री एलिमेंट एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं जिनके ऊपर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप दिए हैं। टर्न इंडिकेटर्स को फॉगलैंप केसिंग में पोजिशन किया गया है। मगर, किया सेल्टोस के विपरीत इसमें एलईडी फॉगलैंप के बजाए हेलोजन यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है।

    साइज़

    साइज पुराना मॉडल नया मॉडल
    लंबाई 4270मिलीमीटर 4300मिलीमीटर (+30मिलीमीटर)
    चौड़ाई 1780मिलीमीटर 1790मिलीमीटर (+10मिलीमीटर)
    ऊंचाई 1665मिलीमीटर 1635मिलीमीटर (-30मिलीमीटर)
    व्हीलबेस 2590मिलीमीटर 2610मिलीमीटर (+20मिलीमीटर)

    Hyundai Creta rear

    फ्रंट की तुलना में इसके रियर प्रोफाइल में कुछ एलिमेंट्स का ज्यादा ही इस्तेमाल किया गया है। इसके भारी भरकम बूट सेक्शन को देखकर इसका पिछला हिस्सा काफी दमदार नजर आता है और टेललैंप से ब्लैक स्ट्रिप की कनेक्टिविटी जैसा एलिमेंट नई क्रेटा को एक अलग सा लुक देती है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो जहां फ्लेयर्ड व्हील आर्क से इसे दमदार लुक मिलता है तो वहीं स्लोपिंग रूफलाइन के कारण ये काफी स्टाइलिश नजर आती है। पहले की तरह इसके डीजल वेरिएंट में शार्प और स्पोर्टी डिजाइन के अलॉय व्हील मिलते हैं। मगर, टर्बो पेट्रोल वर्जन के अलॉय व्हील का डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में इस एसयूवी के पिछले हिस्से पर 'टर्बो' बैजिंग दी गई है और इसमें आपको ब्लैक रूफ के साथ रेड एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन भी मिलता है। कुल मिलाकर, क्रेटा 2020 को ज्यादा मॉर्डन लुक देने की कोशिश की गई है, मगर किया सेल्टोस के आगे इसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ती है। 

    Hyundai Creta cabin (diesel variant)

    Hyundai Creta cabin (turbo-petrol variant)

    एक्सटीरियर के कंपेरिजन में न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा के इंटीरियर में ज्यादा अच्छे बदलाव हुए हैं। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन एकदम सिंपल रखा गया है। सेंटर कंसोल वी शेप का है जिसके सेंटर में 10.25 इंच की हाई रेज्योलूशन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें बड़ी सी टीएफटी ​स्क्रीन दी गई है जिसमें स्पीड, ट्रिप और टायर प्रेशर जैसी इंफॉर्मेशन देखी जा सकती है। इस डिस्प्ले के दोनों ओर टेकोमीटर और फ्यूल गेज के लिए एनालॉग डायल्स दिए गए हैं जिनका साइज काफी छोटा है और इससे उन्हें पढ़ने में समस्या आती है। जब बात क्वालिटी की आती है तो पिछले मॉडल के मुकाबले नई क्रेटा को एक कदम आगे रखा गया है, मगर इसमें कुछ कमियां भी है। उदाहरण के तौर पर डैशबोर्ड के टॉप पर स्पीकर ग्रिल को बेहतर फिनिशिंग दी जा सकती थी और यहां तक कि क्लाइमेट कंट्रोल और गियर सिलेक्टर के चारों ओर प्लास्टिक का इस्तेमाल काफी हल्का लगता है। वहीं इसके डैशबोर्ड पर भी बेवजह की स्टिचिंग की गई है जो आप इस बजट में आने वाली किसी कार में होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। हां, मगर ऐसा केबिन में किसी और जगह पर देखने को नहीं मिलता है। 

    Hyundai Creta front seats (diesel variant)

    Hyundai Creta front seats (turbo-petrol variant)

    इंटीरियर कलर ऑप्शंस की बात करें तो यदि आप 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स चुनते हैं तो आपको ऑल ब्लैक थीम का ऑप्शन मिलेगा। वहीं डीजल वेरिएंट्स में टू-टोन बैज और ब्लैक थीम दी गई है। नई क्रेटा की फ्रंट सीट्स बड़ी है जिनपर शानदार कुशनिंग होने के चलते पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है, जिससे एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन हासिल करना आसान हो जाता है। इसमें टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील नहीं दिया गया है जो लगभग 20 लाख रुपये तक कीमत में आने वाली इस कार में एक बड़ी कमी है। 

    Hyundai Creta rear seats (diesel variant)

    Hyundai Creta rear seats (turbo-petrol variant)

    नई क्रेटा की रियर सीट्स भी काफी कंफर्टेबल है जिनमें अच्छा खासा शोल्डर रूम और नीरूम स्पेस मिलता है। हुंडई ने इसकी बैक सीट्स के बेस के पिछले पोर्शन को ज्यादा घुमावदार बना दिया है जिससे इसमें अच्छा खासा हेडरूम और अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। रियर सीट्स पर बैठकर ट्रैवलिंग को और भी खास बनाने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर दिया गया जिससे केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है। इसके अलावा इसकी पीछे की सीटों में रियर विंडो सनब्लाइंड्स और टू स्टेप बैकरेस्ट का फीचर भी दिया गया है। इसकी चौड़ी सीटों पर तीन पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि हुंडई ने बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट का फीचर नहीं दिया है जो कि किया सेल्टोस में मिलता है। नई हुंडई क्रेटा के केबिन में काफी सारे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। गियर लिवर के पीछे दो अलग-अलग साइज के कपहोल्डर्स दिए गए हैं जिनमें एक पानी की बोतल और एक कप रखे जा सकते हैं। इसमें दिए गए डोर पॉकेट भी काफी बड़े हैं और ग्लवबॉक्स की गहराई भी अच्छी खासी है। इसमें अच्छा खासा बूटस्पेस दिया गया है, मगर सेगमेंट की दूसरी कारों में इससे भी अच्छा बूटस्पेस दिया गया है। बता दें कि नई क्रेटा में 433 लीटर का बूटस्पेस दिया गया है। वहीं 60:40 में बंटने वाली इसकी रियर सीट्स को फोल्ड करके और भी स्पेस तैयार कर सकते हैं। 

    Hyundai Creta cupholders

    Hyundai Creta boot

    टेक्नोलॉजी और फीचर्स

    Hyundai Creta headlamps with LED DRLs

    Hyundai Creta air purifier

    क्रेटा के टॉप लाइन वेरिएंट्स काफी फीचर लोडेड हैं। इनमें एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं तो वहीं बॉटम लाइन वेरिएंट्स में बाय फंक्शनल हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कूल्ड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स और एयर प्योरिफायर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप का फीचर तो दिया गया है, मगर ऑटो वायपर की कमी जरूर खलती है। 

    Hyundai Creta electronic parking brake

    2020 क्रेटा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें दिया गया ब्लूलिंक सिस्टम कार ओनर को अपनी गाड़ी ट्रैक करने, जिओ फेसिंग सेटअप और कहीं से भी इंजन को ऑन या ऑफ करने की सुविधा देता है। ये फीचर इसके मैनुअल वेरिएंट्स तक में दिया गया है, मगर ये केवल टॉप लाइन एसएक्स ओ तक ही सीमित है। बता दें कि मैनुअल वेरिएंट के लिए क्रेटा में दिया गया इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक रिमोट इंजन स्टार्ट के लिए जरूरी है। 

    Hyundai Creta airbag

    हुंडई ने क्रेटा 2020 में काफी अच्छे खासे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसका टॉप वेरिएंट 6 एयरबैग से लैस है जबकि बाकि वेरिएंट्स में केवल दो एयरबैग दिए गए हैं। 

    इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर का फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें दिए गए अन्य सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल भी शामिल है जो केवल टॉप लाइन वेरिएंट एसएक्स और एसएक्स (ओ) में ही दिए गए हैं। चाइल्ड सीट के लिए एंकर पॉइन्ट और रियर व्हील पर डिस्क ब्रेक का फीचर भी केवल इन्हीं दो वेरिएंट्स में दिया गया है। वहीं, रियर पार्किंग कैमरा केवल एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में ही दिया गया है।   

    Hyundai Creta 1.4-litre turbo-petrol engine

    सेल्टोस की तरह नई हुंडई क्रेटा में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इस रोड टेस्ट में हमने डीजल मैनुअल और टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक का इस्तेमाल किया है। टर्बो पेट्रोल इंजन के तौर पर इसमें किया सेल्टोस वाला 1353 सीसी इंजन दिया गया है जो इसी एसयूवी के बराबर 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। सेल्टोस से अलग क्रेटा के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    Hyundai Creta Drive mode selector

    यदि आप रफ्तार के शौकीन है तो आपको इसका टर्बो पेट्रोल वर्जन आपको काफी पसंद आएगा। जैसे ही आप एक्सलेटर पर अपना पैर रखते हैं तो इसका इंजन तुरंत ही हरकत में आ जाता है जिसके बाद ये स्मूदली गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद करता है। 

    इसमें 1500 आरपीएम से नीचे पीक टॉर्क मिलती है और इसके बाद इंजन 6000 आरपीएम तक खिंच जाता है। नई क्रेटा में तीन ड्राइविंग मोड्स: ‘नॉर्मल’, ‘स्पोर्ट’ और ‘ईको’ दिए गए हैं। ‘नॉर्मल’ और ‘ईको’ मोड में गियरबॉक्स जल्दी से अपशिफ्ट होते हैं जिससे फ्यूल की बचत होती है, वहीं स्पोर्ट मोड में ये कार कम से कम गियर पर ही रहती है। ‘नॉर्मल’ और ‘ईको’ मोड पर क्रेटा के इंजन से अच्छी खासी पावर जनरेट होती है और इन मोड्स पर ये काफी स्मूद भी रहता है। 'स्पोर्ट' मोड पर इसका गियरबॉक्स काफी ​फुर्तिला हो जाता है और ऊपर के गियर्स काफी देर तक होल्ड करे रखता है, मगर यह थ्रॉटल रिस्पॉन्स को थोड़ा कठोर बना देता है। इससे धीमी स्पीड पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। हमारे द्वारा इसके परफॉर्मेंस को लेकर किए गए टेस्ट में इसने आश्चर्यजनक रूप से 'नॉर्मल' मोड में ही काफी तेज गति हासिल कर ली। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि पावर मिलने के अनुसार ही गियरबॉक्स गियर्स को शिफ्ट और होल्ड करता चला गया। हमारे द्वारा किए टेस्ट में क्रेटा को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में 9.4 सेकंड का समय लगा। इसका इंजन धीमी और तेज स्पीड पर भी काफी स्मूद रहता है, मगर 4000 आरपीएम पर इसमें फोक्सवैगन और स्कोडा की कारों में दिए गए 4-सिलेंडर टीएसआई इंजन जैसी स्मूदनैस नहीं रहती है। 

    Hyundai Creta 1.5-litre diesel engine

    दूसरी तरफ इसके डीजल इंजन की बात करें तो यह यूनिट पुराने मॉडल वाली ही है जिसे बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया गया है। यह 1.5 लीटर इंजन 115 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है जो पहले 13 पीएस ज्यादा पावर देता था। रिफाइनमेंट और स्मूदनैस के मोर्चे पर ये इंजन काफी अच्छा है। इसमें हल्का सा टर्बो लैग आता है जिससे कम से कम गियर शिफ्ट होते हैं। इस तरह सिटी में ड्राइव करने के लिहाज से क्रेटा डीजल मैनुअल वेरिएंट काफी अच्छा साबित होता है। वहीं, हाईवे पर भी इस इंजन से इतनी पावर तो मिल ही जाती है कि ओवरटेक करने में कोई परेशानी नहीं होती है और ये तेज स्पीड में भी आराम से चलती रहती है। हमारे द्वारा किए परफॉर्मेंस टेस्ट में क्रेटा डीजल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 12.24 सेकंड्स का समय लगा जो पुराने मॉडल के हिसाब से थोड़ा ज्यादा है। मगर इसकी अच्छी ड्राइवरेबिलिटी की वजह से ये तीसरे गियर में 6.85 सेंकड के अंदर 30 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 

    राइड और हैंडलिंग

    Hyundai Creta

    नई क्रेटा का सस्पेंशन सेटअप काफी अच्छा है। सिटी में इसके सस्पेंशन 17 इंच बड़े व्हील होने के बावजूद भी गड्ढों और खराब सड़कों से आने वाले झटकों को आराम से झेल लेते हैं। यहां तक की कुछ ज्यादा ही टूटी फूटी सड़कों पर इसके सस्पेंशन बिना आवाज किए झटकों को एब्सॉर्ब कर लेते हैं। तेज स्पीड में भी हुंडई की क्रेटा कार काफी बैलेंस्ड रहती है और हाईवे पर अच्छी राइड मिलती है। इसके अलावा क्रेटा के केबिन में टायरों की आवाज भी नहीं आती है। 

    Hyundai Creta

    इसके पुराने मॉडल में तेज स्पीड के दौरान थोड़ा सा डर लगा रहता था, जबकि नई क्रेटा में इसका अहसास बिल्कुल नहीं होता है। यहां तक कि कॉर्नर्स पर भी नई क्रेटा तुरंत से अपना डायरेक्शन बदल लेती है। इसका स्टीयरिंग भी काफी स्मूद और एक्यूरेट है, मगर फ्रंट व्हील की पोजिशनिंग पता करने में थोड़ी परेशानी आती है और बॉडी रोल की भी थोड़ी-बहुत समस्या रहती है। 

    Hyundai Creta

    नई क्रेटा 5 वेरिएंट में उपलब्ध है, मगर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प केवल टॉप लाइन एसएक्स और एसएक्स (ओ) में ही दिया गया है। यदि किसी के पास बजट की कमी है तो उसके लिए इसका ईएक्स वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी साबित होगा, क्योंकि इसमें काफी अच्छे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा हुंडई मोटर्स नई क्रेटा के साथ 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरन्टी की भी पेशकश कर रही है, जिसे 5 साल के लिए एक्सटेंड कराया जा सकता है। 

    Hyundai Creta

    2020 हुंडई क्रेटा ने हमें काफी इंप्रेस किया। इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है, ये कंफर्टेबल, फीचर लोडेड और चलाने में काफी आसान है। इसका पेट्रोल और डीजल इंजन भी काफी पावरफुल है। पुराने मॉडल के कंपेरिजन में इसे काफी अच्छी तरह से अपग्रेड किया गया है। हालांकि इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट जैसी कुछ कमियां भी है। मगर इसके बावजूद भी हुंडई क्रेटा 2020 एक शानदार प्रोडक्ट साबित होता है।

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर लोडेड कार
    • काफी सारे इंजन और गियरबॉक्स का मिलता है ऑप्शन
    • रिक्लाइनिंग बैकरेस्ट के चलते रियर सीट पर बैठने का अनुभव रहता है शानदार
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • केवल टॉप लाइन वेरिएंट में ही मिलता है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
    • 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर की कमी
    • हर किसी को पसंद आए ऐसे नहीं है लुक्स

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 न्यूज़

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई क्रेटा : इन एसेसरीज से अपनी एसयूवी कार को बनाएं और भी ज्यादा खास

      किसी भी अच्छी चीज़ को और ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? इस सवाल का सही जवाब हमें हुंडई क्रेटा कार से मिलता है। कंपनी ने अपनी नई क्रेटा को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। अब यह कार पहले से ज्यादा बड़ी दिखाई पड़ती है। इसमें कई दमदार फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। क्या आप जानते हैं कि आप नई क्रेटा के लुक्स को अपने अनुसार और ज्यादा आकर्षक भी बना सकते हैं?

      प्रायोजितon दिसंबर 15, 2020
    • इस तरह बनाएं अपनी नई हुंडई क्रेटा को और भी खास!

      हुंडई (Hyundai) की सेंकड जनरेशन क्रेटा (Creta) भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपये से 17.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच रखी गई है। हुंडई अपनी नई क्रेटा के साथ दो नए प्री-सेट एक्ससेरी पैक्स 'एडवेंचर' और 'परफॉर्मेंस' की भी पेशकश कर रही है। हालांकि, यह पैक्स उन ग्राहकों के लिए हैं जो अपनी कार को हटकर दिखाने के लिए अलग-अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज़ नहीं खरीदना चाहते हैं।  

      स्तुतिon मार्च 19, 2020
    • हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: कंपेरिजन रिव्यू
      हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: कंपेरिजन रिव्यू

      एक ही जैसे चेसिस पर तैयार और समान इंजन ऑप्शन वाली इन दोनों कारों में केवल यही समानता है।

      अमितon जून 26, 2020
    • हुंडई क्रेटा: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई क्रेटा: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      हुंडई के लिए क्रेटा एसयूवी काफी ज्यादा महत्व रखती है। और हो भी क्यों ना, पिछले 6 सालों से 10 लाख रुपये तक की कीमत में आने वाली इस कार को हर महीने 10,000 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त होते हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार नई कारों के आ जाने से हुंडई ने क्रेटा को जनरेशन अपडेट दिय

      cardekhoon जून 17, 2020

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड1.1K यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (1130)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (318)
    • कंफर्ट (421)
    • माइलेज (261)
    • इंजन (142)
    • इंटीरियर (182)
    • स्पेस (73)
    • कीमत (124)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • b
      biswa on अक्टूबर 07, 2025
      4.7
      My Experience 10/10
      I have creta sx petrol at varient my experience was good. I am happy with comfort of the car. Maintenance cost not in higher side. No Engine noise . Handling also good. Features are good and all features works properly. I love the looks of my car. I rate this car 10/10. I suggest you to buy a creta.
      और देखें
      1 1
    • r
      rishov barua on जनवरी 19, 2025
      4.2
      Excellent Car
      I have been driving this car for around 3+ years till date and have run 71000 Km till date. Not a single mechanical issue faced till date. Excellent mileage of 20km/l on highway if i maintain a speed of 60-70 km/hr. I regularly service this car every 10k km run but the service cost is on a little higher side. I recommend this car as its running smooth still after 71000km.
      और देखें
      10 2
    • नवीन mudiraj on दिसंबर 25, 2024
      5
      Good Car For Milldle Class People
      This is my first car in my life this is very good car I loved it and this car is low maintenance and high mileage best to middle class budget
      और देखें
      6 2
    • अमन on नवंबर 14, 2024
      5
      Looks Good
      This is BEST s u v so please I have T o suggest you every one b u y tHis C a r and s u v . .
      1
    • b
      bibek on जनवरी 10, 2024
      4.2
      Very Nice Car
      The car is very nice and offers a comfortable driving experience. I'm considering buying this beautiful car. The headlamps are impressive, the ground clearance is good, and the driving experience is smooth.
      और देखें
      4
    • सभी क्रेटा 2020-2024 रिव्यूज देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 वीडियो

    • Hyundai Creta 2024 Review: Rs 1 Lakh Premium Justified?14:05
      Hyundai Creta 2024 Review: Rs 1 Lakh Premium Justified?
      2 साल पहले1.7K व्यूज

    सवाल और जवाब

    Ragavendiran asked on 26 Dec 2023
    Q ) What is the mileage of Hyundai Creta?
    By CarDekho Experts on 26 Dec 2023

    A ) The Creta mileage is 14.0 to 18.0 kmpl.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (5)
    Ankush asked on 20 Dec 2023
    Q ) What is the diffrent between Tata Nexon and Hyundai Creta?
    By CarDekho Experts on 20 Dec 2023

    A ) Both cars are good in their own forte. Nexon becomes the default choice if you w...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Vijay asked on 3 Dec 2023
    Q ) What is the maintenance cost of Hyundai Creta and Skoda Slavia?
    By CarDekho Experts on 3 Dec 2023

    A ) For this, we\'d suggest you please visit the nearest authorized service cent...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (6)
    Devyanisharma asked on 5 Nov 2023
    Q ) What are the available finance options of Hyundai creta?
    By CarDekho Experts on 5 Nov 2023

    A ) In general, the down payment remains in between 20-30% of the on-road price of t...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 21 Oct 2023
    Q ) What is the kerb weight of the Hyundai Creta?
    By CarDekho Experts on 21 Oct 2023

    A ) The Hyundai Creta has a kerb weight of 1685Kg.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • अपकमिंग
    अगस्त ऑफर देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: हुंडई क्रेटा का एडवेंचर एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्पेशल एडिशन मॉडल के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

    प्राइस: हुंडई क्रेटा की कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट: क्रेटा गाड़ी सात वेरिएंट्स ई, ईएक्स, एस, एस प्लस, एसएक्स एग्जीक्यूटिव, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। यह गाड़ी नाइट एडिशन में भी आती है जो इसके एस प्लस और टॉप मॉडल एसएक्स (ओ) वेरिएंट पर बेस्ड है। कंपनी ने हाल ही में क्रेटा का नया एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया है जो इस एसयूवी कार के एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट्स पर बेस्ड है।

    सीटिंग कैपेसिटी: यह 5 सीटर कार है जिसमें पाचं लोग बैठ सकते हैं।

    कलर: हुंडई क्रेटा कार छह मोनोटोन और एक ड्यूल टोन कलर ऑप्शन- पोलर व्हाइट, डेनिम ब्लू, फैंटम ब्लैक, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, रेड मल्बेरी और पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ में उपलब्ध है। वहीं, क्रेटा एडवेंचर एडिशन के साथ रेंजर खाकी पेंट ऑप्शन मिलता है।

    इंजन स्पेसिफिकेशन: हुंडई क्रेटा कार में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (155 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (140 पीएस/242 एनएम) दिए गए हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी और आईएमटी गियरबॉक्स (केवल मिड वेरिएंट एस में) और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। जबकि, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ही दिया गया है। यह एक टू-व्हील-ड्राइव कार है।

    फीचर: इस हुंडई कार में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा क्रेटा कार में 7-इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। क्रेटा के एडवेंचर एडिशन मॉडल में ड्यूल डैशकैम सेटअप फीचर शामिल किया गया है।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग कैमरा और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    कंपेरिजन: हुंडई क्रेटा का मुकाबला किया सेल्टोस, निसान किक्स, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से है। वहीं, प्राइस के मामले में इसका मुकाबला टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर जैसी कारों से भी है।

    2024 हुंडई क्रेटा: हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है