• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, मिलेगा वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    हुंडई ऑरा कुल दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 14:06 ist
    info icon
    published onNov 20, 2019 14:59 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:06 IST
    887 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • ऑरा, हुंडई की अपकमिंग सब-4 मीटर सेडान है जो ग्रैंड आई10 निओस पर बेस्ड होगी। 
    • यह हुंडई एक्सेंट का नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न है। 
    • ऑरा के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ एएमटी (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प मिलेगा। 
    • उम्मीद है कि इसे 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा।  
    • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 से 9 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।  

    Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई इन दिनों अपनी अपकमिंग कार 'ऑरा' की टेस्टिंग में जुटी है। यह एक्सेंट का नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न है जिसे ग्रैंड आई10 निओस पर तैयार किया जाएगा। हुंडई ऑरा को अगले महीने प्रदर्शित किया जाना है लेकिन शोकेस किए जाने से पहले ही कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। 

    Hyundai Aura

    हुंडई ऑरा में बीएस6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। इन इंजन विकल्पों में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ऑरा के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ एएमटी (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    Hyundai Aura
    हुंडई ने अब तक इन इंजनों के पावर और टॉर्क आउटपुट की जानकरियाँ साझा नहीं की है। हालांकि, इसका 1.0-लीटर इंजन पहले से ही वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और दोनों 1.2-लीटर इंजन ग्रैंड आई10 निओस में मिलते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ऑरा में भी इन इंजनों को समान आउटपुट के साथ पेश किया जाएगा। 

    Hyundai Venue
    हुंडई द्वारा साझा की गई जानकरी और निओस-वेन्यू के पावर/टॉर्क कॉनफ्रीगरेशन के अनुसार ऑरा के इंजन स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:- 

    इंजन 

    पेट्रोल

    पेट्रोल

    डीजल

    डिस्प्लेसमेंट 

    1.2-लीटर कप्पा ड्यूल वीटीवीटी

    1.0-लीटर टर्बो जीडीआई

    1.2-लीटर यू2 डीआरडीआई

    पावर 

    83पीएस

    100पीएस

    75पीएस

    टॉर्क 

    113एनएम

    172एनएम

    190एनएम

    गियरबॉक्स 

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    उत्सर्जन मानक

    बीएस6 बीएस6 बीएस6

    वेन्यू में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड जीडीआई पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यूके में बिकने वाली आई20 में भी इस इंजन का विकल्प मिलता है। हुंडई अगले साल ग्रैंड आई10 निओस में भी इस टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल को पेश करेगी। 

    Hyundai Grand i10 Nios

    उम्मीद है कि हुंडई ऑरा को फरवरी में आयोजित 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 6 से 9 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में ऑरा का मुकाबला टाटा टिगॉर, होंडा अमेज़मारुति सुजुकी डिज़ायर, फोक्सवैगन एमियो और फोर्ड एस्पायर से होगा।    

    Hyundai Grand i10 Nios
    साथ ही पढ़ें: 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गईं वो कारें जो बाज़ार में हैं उपलब्ध

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है