• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज सी-क्लास

    4.3111 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 59.90 - 65.60 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    Contact Dealer
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मर्सिडीज सी-क्लास के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1496 सीसी - 1999 सीसी
    पावर197.13 - 254.79 बीएचपी
    टॉर्क400Nm - 440 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    टॉप स्पीड246 किलोमीटर प्रति घंटे
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव

    मर्सिडीज सी-क्लास प्राइस

    मर्सिडीज सी-क्लास की कीमत 59.90 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65.60 लाख रुपये है। सी-क्लास 4 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें सी-क्लास सी 200 बेस मॉडल है और मर्सिडीज सी-क्लास सी 300 टॉप मॉडल है।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    सी-क्लास सी 200(बेस मॉडल)1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.9 किमी/लीटर
    59.90 लाख*
    सी-क्लास सी 200डी1993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23 किमी/लीटर59.90 लाख*
    सी-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15 किमी/लीटर62.40 लाख*
    सी-क्लास सी 300(टॉप मॉडल)1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15 किमी/लीटर65.60 लाख*

    मर्सिडीज सी-क्लास रिव्यू

    ओवरव्यू

    Overview

    मर्सिडीज सी क्लास काफी लंबे समय से मार्केट में उपलब्ध है। ये अफोर्डेबल लग्जरी कार होने से लेकर आज अपने लेटेस्ट मॉडल के लॉन्च होने के बाद 'बेबी एस क्लास' का टैग ले चुकी है। कुछ सालो में ना केवल इस कार की पॉपुलैरिटी और साइज बढ़ी है बल्कि अब इसकी प्राइस भी पहले से ज्यादा हो चुकी है। इस कार का लेटेस्ट जनरेशन मॉडल काफी बड़ा, ज्यादा एफिशिएंट, लग्जरी और पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजिकल तौर पर एडवांस्ड हो गया है। ऐसे में क्या अब इसे एक परफैक्ट ऑल राउंडर कहा जा सकता है? ये जानेंगे आप इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    Exterior

    सी क्लास का एक्सटीरियर लुक काफी ज्यादा लग्जरी नजर आता है। इसके फ्रंट में बड़ी सी गेपिंग ग्रिल के साथ बीच में 3 पॉइन्टेड स्टार इस कार की रोड प्रजेंस को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। साइड में स्वूपिंग लाइन और 17 इंच के अलॉय व्हील्स इसके अवंतगार्डे वेरिएंट को काफी आकर्षक बनाते हैं। रियर 3 क्वार्टर रियर एंगल के कारण इसका बैक पोर्शन ज्यादा आकर्षक नजर आता है। इसमें टियरड्रॉप शेप के स्प्लिट एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं और कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन के कारण सी क्लास काफी आकर्षक नजर आती है। फॉक्स डिफ्यूजर के साथ इसके रियर बंपर का डिजाइन भी काफी आकर्षक नजर आता है। 

    सी300डी एएमजी लाइन वेरिएंट में आता है जिसके कारण इसका ओवरऑल डिजाइन काफी ज्यादा स्पोर्टी लगता है। इसमें ज्यादा दमदार ग्रिल और फ्रंट बंपर्स, उभरी हुई साइड सिल्स और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    Exterior

    न्यू जनरेशन मर्सिडीज सी क्लास को भी एस क्लास वाले एमआरएII प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। पिछले मॉडल के मुकाबले ये 65 मिलीमीटर लंबी, 10 मिलीमीटर चौड़ी हो गई है और इसका व्हीलबेस साइज भी 25 मिलीमीटर बढ़ गया है जिससे केबिन में अब ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसके अलावा नई सी क्लास का ग्राउंड क्लीयरेंस 7 मिलीमीटर ऊंचा हो गया है।

    और देखें

    इंटीरियर

    Interior

    यदि आपको सी क्लास का एक्सटीरियर काफी प्लेन नजर आया तो फिर निराश होने की कोई बात नहीं है क्योंकि इसके इंटीरियर में आपके लिए बहुत कुछ है। एस क्लास से इंस्पायर्ड सी क्लास में वैसी ही स्टाइल का सेंटर कंसोल दिया गया है जिसके साथ 11.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी ज्यादा आकर्षक है और इस प्राइस पॉइन्ट पर आने वाली और किसी सेडान का केबिन इतना आकर्षक नहीं है। 

    Interior

    इसमें लेयर्ड डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जो काफी लग्जरी नजर आता है। इसमें वुड का इस्तेमाल हुआ है और यहां फाइटर जेट जैसे एयरकॉन वेंट्स भी दिए गए हैं जो कि ना सिर्फ बड़े खूबसूरत ढंग से डिजाइन किए गए हैं बल्कि इनकी फंक्शनिंग भी काफी कमाल की लगती है। 

    Interior

    नई सी क्लास में एस क्लास की तरह सिएना ब्राउन अपहोल्स्ट्री दी गई है जिससे केबिन का ओवरऑल एम्बिएंस काफी अच्छा नजर आता है। हालांकि मर्सिडीज ने इसके केबिन में कॉस्ट कटिंग करने के लिए कुछ चीजों से समझौता भी किया है। केबिन के लोअर पोर्शन में कंपनी ने हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। 

    Interior

    इसमें लेटेस्ट एस क्लास की तरह 11.9 इंच हाई रेजोल्यूशन इंफोटेनमेंट सिस्टम में लेटेस्ट एमबीयूएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बड़े आइकन के साथ इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनैश काफी अच्छी है और इसकी प्रोसेसिंग स्पीड भी काफी शानदार है। इस सिस्टम में आप ड्राइवर की प्रोफाइल भी सेव कर सकते हैं जहां ये ड्राइवर के कंफर्ट के हिसाब से उसकी सीट पोजिशनिंग, साउंड सेटिंग, एयर कॉन सेटिंग्स, और सनशेड पोजिशन जैसी चीजों को अपनी मेमोरी में सेव कर लेता है। '‘Hey Mercedes’ कहकर आप इसके वॉइस कमांड सिस्टम को एक्टिवेट कर सकते हैं जो कार के कई फंक्शंस को कंट्रोल करता है।

    Interior

    इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर भी दिया गया है जो काफी सारी इंफोर्मेशन को शो करता है और आप इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी कर सकते हैं। एस क्लास की तरह नई सी क्लास में अब काफी सारे कंट्रोल्स टच बेस्ड कर दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील माउंटेड बटन, ओआरवीएम एडजस्ट बटन और सनरूफ को ओपन करने के लिए स्वाइप फंक्शन जैसे कैपेसिटिव टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। 

    Interior

    कंफर्ट की बात करें तो इसकी फ्रंट सीट्स काफी बड़ी और सर्पोटिव है जो लंबे सफर के दौरान भी आपको पूरा कंफर्ट देती है। स्पोर्टी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए आप इसकी ड्राइवर सीट को नीचे भी ला सकते हैं या फिर हैवी ट्रैफिक में ड्राइव करते वक्त सामने का बेहतर व्यू देखने के लिए सीट को ऊपर भी रख सकते हैं। हालांकि इस कार में फ्रंट सीट वेंटिलेशन की एक बहुत बड़ी कमी नजर आई जो इसकी कीमत को देखते हुए सही चीज नहीं है। 

    Interior

    इसके रियर में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ है। अब नई सी क्लास की बैक सीट काफी स्पेशियस हो गई है जहां अच्छा नीरूम और हेडरूम स्पेस मिलता है। इसकी सीटें भी काफी सपोर्टिव है जहां अच्छा बैक सपोर्ट मिलता है और अच्छा अंडर थाई सर्पोट मिलता है। चूंकि इसकी सीटें काफी नीची है ऐसे में केबिन में एंट्री लेना या उससे बाहर निकल पाना उतना आसान नहीं रहता है। 

    Interior

    प्रैक्टिकैलिटी की बात करें तो नई सी क्लास इस मामले में काफी अच्छी कार है। इसके फ्रंट में काफी सारे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं और ये चीज रियर में भी नजर आती है। हालांकि रियर सीटों पर फोन चार्जिंग पोर्ट्स की कमी जरूर खलती है। 

    फीचर्स

    Interior

    सी क्लास के अवंतगार्डे ट्रिम की बात करें तो मेमोरी फंक्शन के साथ फ्रंट सीटें, पावर्ड स्टीयरिंग एडजस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑनबोर्ड 3 डी मैप्स और कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके सी300डी एएमजी लाइन वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप, 18 इंच के बड़े अलॉय, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और बर्मेस्टर साउंड सिस्टम ​जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    और देखें

    बूट स्पेस

    Boot Space

    नई सी क्लास का बूट स्पेस काफी बड़ा है और इसकी ओपनिंग भी काफी बड़ी है। हालांकि यहां अगर स्पेयर टायरों को रख दिया जाए तो ये बूट स्पेस का काफी स्पेस खा जाता है। यदि आप इसमें बहुत सारा लगेज रखना चाहते हैं तो आपको स्पेयर टायर को घर पर ही छोड़ना पड़ेगा। 

    और देखें

    परफॉरमेंस

    Performance

    नई सी क्लास में 3 तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका सी300डी वेरिएंट सबसे ज्यादा पावरफुल है जिसमें 265 पीएस की पावर वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, वहीं इसके सी220डी वेरिएंट में भी समान कैपेसिटी का डीजल इंजन दिया गया है जिसकी पावर रेटिंग 200 पीएस है। इस कार के सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट सी200 में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इन सभी इंजन के साथ कंपनी ने माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी है जो 48 वोल्ट सिस्टम से लैस है और 20 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। रिव्यू के लिए हमें इसका पेट्रोल वर्जन ही मिल पाया। 

    Performance

    कम कैपेसिटी का इंजन होने के बावजूद इसके पेट्रोल इंजन का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा और लो स्पीड में भी इसमें टॉर्क की कोई कमी महसूस नहीं हुई। वहीं माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम ने भी टॉर्क बूस्टर का काम किया। ये काफी रिफाइंड यूनिट है और हाई आरपीएम पर काफी कंपोस्ड रहता है। इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.3 सेकंड्स का समय लगता है, मगर ये बीएमडब्ल्यू 330आई जितनी तेज नहीं है। इसी प्राइस टैग में आने वाली बीएमडब्ल्यू 330आई नई सी क्लास से 1.5 सेकंड ज्यादा तेज है। यदि आपको नई सी क्लास का सबसे तेज वर्जन चाहिए तो हम आपको इसके डीजल सी300डी वेरिएंट लेने की सलाह देंगे। 

    Performance

    इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो शिफ्ट होने में तो काफी स्मूद है, मगर थ्रॉटल पैडल और इसके बीच में एक डिस्कनेक्शन महसूस होता है और पावर डिलीवर होने से पहले इंजन और गियरबॉक्स एक पॉज भी लेते हैं। 

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    Ride and Handling

    सी क्लास में लग्जरी फील इसके सस्पेंशन सेटअप से मिलता है। सिटी में स्लो स्पीड पर ये कार काफी अच्छा कंफर्ट देती है। वहीं खराब रास्तों पर भी इसके सस्पेंशन से कार को अच्छा सपोर्ट मिलता है और ये झटकों को केबिन तक पहुंचने ही नहीं देता है। यहां तक की हाई स्पीड पर भी सी क्लास रास्ते से चिपककर चलती है और हाईवे पर एक स्मूद राइड क्वालिटी मिलती है। 

    Ride and Handling

    हैंडलिंग के मोर्चे पर भी सी क्लास काफी सेफ कार साबित होती है। हार्ड एक्सलरेशन के दौरान ये काफी स्टेबल महसूस होती है और हमेशा अपना डायरेक्शन चेंज करने को आतुर रहती है, ऐसे में हमेशा इस कार को आप अपने कंट्रोल में रखने की कोशिश करते हैं। यदि सी क्लास में ज्यादा पावरफुल पेट्रोल इंजन दिया गया होता तो ये कार ड्राइव करने में और ज्यादा स्पोर्टी महसूस होती। 

    और देखें

    निष्कर्ष

    Verdict

    नई सी क्लास अब पहले के मुकाबले काफी अच्छा पैकेज बन गई है। ये काफी बड़ी और हर मोर्चे पर बेहतर प्रोडक्ट है। इसमें फीचर्स और स्पेस की कोई कमी नहीं है। ड्राइव करने में ये कार काफी आसान है, मगर इसका पेट्रोल इंजन स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीन लोगों को थोड़ा कम ही पसंद आएगा। 

    Verdict

    हालांकि डेली नॉर्मल ड्राइविंग के लिहाज से इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन काफी अच्छा है, मगर परफॉर्मेंस में थोड़ी बहुत कमी जरूर रह जाती है। यदि आप कार चलाने से ज्यादा उसकी बैक सीट पर बैठकर आना जाना पसंद करते हैं तो सी200 वेरिएंट आपको पसंद आ जाएगा। रोजाना की ड्रा​इविंग के लिहाज से ये हर मोर्चे पर अच्छा साबित होती है। वहीं इसकी 55 लाख रुपये कीमत भी हर मायने में वाजिब लगती है।

    और देखें

    मर्सिडीज सी-क्लास की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • शानदार एक्सटीरियर
    • केबिन डिजाइन में भी कोई कमी नहीं
    • काफी रिफाइंड है इसका पेट्रोल इंजन
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • पेट्रोल मोटर से सही समय पर नहीं मिलती जरूरत की पावर
    • कुछ फीचर्स भी नहीं है मौजूद

    मर्सिडीज सी-क्लास कंपेरिजन

    मर्सिडीज सी-क्लास
    मर्सिडीज सी-क्लास
    Rs.59.90 - 65.60 लाख*
    मर्सिडीज ई-क्लास
    मर्सिडीज ई-क्लास
    Rs.80 - 93.50 लाख*
    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज
    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज
    Rs.77.10 लाख*
    टोयोटा कैमरी
    टोयोटा कैमरी
    Rs.48.69 लाख*
    जीप रैंगलर
    जीप रैंगलर
    Rs.64.58 - 70.31 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स3
    बीएमडब्ल्यू एक्स3
    Rs.69.90 - 76 लाख*
    ऑडी ए6
    ऑडी ए6
    Rs.63.74 - 69.89 लाख*
    स्कोडा कोडिएक आरएस
    स्कोडा कोडिएक आरएस
    Rs.66.99 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (111)रेटिंग4.6User Review (19)रेटिंग4.3User Review (102)रेटिंग4.8User Review (40)रेटिंग4.7User Review (23)रेटिंग4.3User Review (9)रेटिंग4.3User Review (95)रेटिंगनहीं ratings
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन1496 सीसी - 1999 सीसीइंजन1993 सीसी - 2999 सीसीइंजन2998 सीसीइंजन2487 सीसीइंजन1995 सीसीइंजन1995 सीसी - 1998 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन1984 सीसी
    पावर197.13 - 254.79 बीएचपीपावर194 - 375 बीएचपीपावर368.78 बीएचपीपावर227 बीएचपीपावर268.2 बीएचपीपावर187 - 255 बीएचपीपावर241.3 बीएचपीपावर-
    टॉप स्पीड246 किलोमीटर प्रति घंटेटॉप स्पीड-टॉप स्पीड253 किलोमीटर प्रति घंटेटॉप स्पीड-टॉप स्पीड-टॉप स्पीड-टॉप स्पीड250 किलोमीटर प्रति घंटेटॉप स्पीड-
    बूट स्पेस540 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस480 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस530 लीटरबूट स्पेस281 लीटर
    वर्तमान में देख रहे हैंसी-क्लास बनाम ई-क्लाससी-क्लास बनाम 3 सीरीजसी-क्लास बनाम कैमरीसी-क्लास बनाम रैंगलरसी-क्लास बनाम एक्स3सी-क्लास बनाम ए6सी-क्लास बनाम कोडिएक आरएस

    मर्सिडीज सी-क्लास न्यूज

    मर्सिडीज सी-क्लास यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड111 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (111)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (33)
    • कंफर्ट (60)
    • माइलेज (22)
    • इंजन (39)
    • इंटीरियर (45)
    • स्पेस (15)
    • कीमत (16)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • g
      gauri on जून 30, 2026
      5
      Excellent Car With Excellent Design Till Now
      Excellent features and design and have every features that I wanted to have in my car. It is a dream car and the colour adds the luxury to it, while driving it gives awesome feeling. I love every aspect of this car and it is my dream car. It is worth the money I spent on it. Anyone who will purchase it, will love it for sure.
      और देखें
    • i
      ishan nimbalkar on जून 06, 2026
      5
      Excellent Luxury Sedan With Great Comfort
      I have been very impressed with the Mercedes Benz c class. The cabin feels comfortable and luxury which we can feel. It has modern infotainment system, driving expirence is very good on highways and even in city because the engine delivers smooth performance with enough power for daily driving and even long trips. I would really recommended it to anyone looking for luxury sedan within this range.
      और देखें
      1
    • a
      arush katiyar on अप्रैल 27, 2026
      5
      Very Good To See The Colour Of The Car
      Very good feeling and the interior is very good to see, So this is my dream car. The Mercedes-Benz C220d is widely praised as a refined, comfortable, and fuel-efficient luxury sedan often described as a "mini S-Class" due to its premium cabin, high-end technology, and smooth driving dynamics. It features a powerful yet efficient diesel engine (197bhp/440Nm) that balances strong performance with high fuel efficiency.
      और देखें
    • a
      ankit कुमार सिंह on अप्रैल 01, 2026
      4.7
      Lovely Car
      This car is my dream car and I have bought this and believe me my experience was very very good because I Love comfort and speed was great 😘 if your friends asked for ride then please take this car with my experience. I will give you guarantee that this car will give the first rank and for family this car is awesome...
      और देखें
    • a
      abhin on जनवरी 07, 2026
      4
      Mercedes C Class
      I just drove this car a couple of days ago and the car was amazing in the case of its comfort and sportines and absolutely Amazing. It make me to buy this car if u are looking for a good looking car and comfortable plus mileage this car is for you man. Go for the car without thinking a second thought.
      और देखें
    • सभी सी-क्लास रिव्यूज देखें

    मर्सिडीज सी-क्लास माइलेज

    मर्सिडीज सी-क्लास का माइलेज 16.9 से 23 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 23 किमी/लीटर है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 15 किमी/लीटर से 16.9 किमी/लीटर के बीच है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक23 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.9 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मर्सिडीज सी-क्लास प्रश्न और उत्तर

      • अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मर्सिडीज सी-क्लास की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सी-क्लास की ऑन-रोड कीमत 68,82,101 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) मर्सिडीज सी-क्लास पर जुलाई महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जुलाई 2026 के महीने में दिल्ली में मर्सिडीज सी-क्लास पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) सी-क्लास और ई-क्लास में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) सी-क्लास की कीमत 59.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम और ई-क्लास की कीमत 80 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मर्सिडीज सी-क्लास के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 61.94 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मर्सिडीज सी-क्लास की ईएमआई ₹1.31 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹6.88 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या मर्सिडीज सी-क्लास में सनरूफ मिलता है ?
      A ) मर्सिडीज सी-क्लास में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the body type of Mercedes-Benz C-class?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Mercedes-Benz C-Class comes under the category of sedan body type.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the drive type of Mercedes-Benz C-class?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The Mercedes-Benz C-class has Rear Wheel Drive (RWD) system.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 19 Apr 2024
      Q ) How many cylinders are there in Mercedes-Benz C-class?
      By CarDekho Experts on 19 Apr 2024

      A ) The Mercedes-Benz C-Class has 4 cylinder engine.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 6 Apr 2024
      Q ) What is the fuel type of Mercedes-Benz C-class?
      By CarDekho Experts on 6 Apr 2024

      A ) The Mercedes-Benz C-Class is available in Petrol and Diesel variants.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      1,56,504ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मर्सिडीज सी-क्लास ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में सी-क्लास की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.73.61 - 80.89 लाख*
      मुंबईRs.70.62 - 77.61 लाख*
      पुणेRs.70.62 - 77.61 लाख*
      हैदराबादRs.73.61 - 80.89 लाख*
      चेन्नईRs.74.81 - 82.20 लाख*

      ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें

      पॉपुलर लग्ज़री कारें

      • ट्रेंडिंग
      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • लेक्सस ईएस 350h
        लेक्सस ईएस 350h
        Rs.66.10 - 71.80 लाख*
      • मर्सिडीज एस-क्लास
        मर्सिडीज एस-क्लास
        Rs.2.20 - 2.38 करोड़*
      • मर्सिडीज जीएलई
        मर्सिडीज जीएलई
        Rs.1 - 1.17 करोड़*
      • रेंज रोवर स्पोर्ट
        रेंज रोवर स्पोर्ट
        Rs.1.43 - 2.35 करोड़*
      • मर्सिडीज एएमजी ए 45 एस
        मर्सिडीज एएमजी ए 45 एस
        Rs.87 - 94.80 लाख*
      सभी लेटेस्ट लग्ज़री कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      Contact Dealer

      मर्सिडीज सी-क्लास लेटेस्ट अपडेट

      • 24 अप्रैल 2026: मर्सिडीज-बेंज ने सी-क्लास का एक स्पेशल ‘सेलिब्रेशन एडिशन’ लॉन्च किया है, इसकी कीमत 62.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी केवल 140 यूनिट मिलेगी, और इसमें एक डैशकैम, पीछे सीट एंटरटेनमेंट, ब्रांडेड कुशन, और एक कस्टम की बॉक्स जैसे एक्सक्लूसिव टच दिए गए हैं।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है