• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट के कलर ऑप्शंस से उठा पर्दा

    25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की जा चुकी है इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 26, 2024 09:10 ist
    info icon
    published onAug 25, 2024 18:14 IST
    last updated onAug 26, 2024 09:10 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Alcazar colour options revealed

    •  
    • 4 वेरिएंट्स: एग्जिक्यूटिव,प्रेस्टीज,प्लेटिनम और सिग्नेचर में पेश किया जाएगा इसके 2024 मॉडल को
    • रोबस्ट एमरल्ड मैट,स्टारी नाइट और फियरी रेड कलर के मोनोटन कलर ऑप्शंस मिलेंगे इसमें
    • ड्युअल टोन शेड के तौर पर ब्लैक​ रूफ ऑप्शन के साथ सिंगल एटल्स व्हाइट कलर मिलेगा इसमें 
    • पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे इसमें
    • 9 सितंबर 2024 को होगी लॉन्च, 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत

    हाल ही में पहले ऑफिशियल टीजर इमेज के जरिए ​हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट की झलक दिखाई गई है। वेरिएंट लाइनअप से पर्दा उठाए जाने के साथ इसमें दिए जाने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस से भी पर्दा उठा दिया गया है। हुंडई ने ये भी जानकारी दे दी है कि नई अल्कजार में 9 कलर की चॉइस दी जाएगी। तो कौनसे हैंं ये कलर्स,जानिए आगे:

    कलर ऑप्शन 

    • रोबस्ट एमरल्ड पर्ल
    • टाइटन ग्रे मैट
    • रोबस्ट एमरल्ड मैट
    • स्टारी नाइट
    • रेंजर खाकी
    • फिएरी रेड
    • एबिस ब्लैक
    • एटलस व्हाइट
    • ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट

    हुंडई अल्कजार 2024 मॉडल में रोबस्ट एमरल्ड पर्ल कलर का ऑप्शन क्रेटा फेसलिफ्ट से लिया गया है जिसे 2024 की शुरूआत में लॉन्च किया गया था। नई अल्कजार में कुल 9 कलर के ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनमें सिंगल ड्युअल टोन ऑप्शन भी शामिल है। इसके किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे कलर्स के ऑप्शंस इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 

    इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस

    2024 Hyundai Creta 1.5-litre turbo-petrol engine

    हुंडई की इस एसयूवी कार में मौजूदा मॉडल की तरह 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (160 पीएस/253 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (116 पीएस/250 एनएम) का ऑप्शन देगी। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है।     

    संभावित कीमत और मुकाबला

    2024 Hyundai Alcazar rear
    2024 हुंडई अल्कजार की शुरूआती कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है  जिसे 9 सितंबर 2024 के दिन लॉन्च किया जाएगा।  इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 3 रो वेरिएंट्स,टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है