• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 27 अप्रैल को उठेगा पर्दा

    यह नई थ्री-रो कॉम्पेक्ट एसयूवी होगी जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 25, 2023 13:13 ist
    info icon
    published onApr 25, 2023 13:13 IST
    last updated onApr 25, 2023 13:13 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    • सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की फ्रंट प्रोफाइल की डिज़ाइन सी3 और सी5 एयरक्रॉस कार का ही कॉम्बिनेशन लगती है।
    • इसका इंटीरियर 10.2-इंच टचस्क्रीन यूनिट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ सी3 हैचबैक जैसा ही नज़र आता है।
    • इसमें सेकंड रो पर एसी वेंट्स के साथ स्पीड कंट्रोल फीचर दिया गया है।
    • सी3 एयरक्रॉस में क्रूज़ कंट्रोल, छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • इस एसयूवी कार में सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया जा सकता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिल सकता है।
    • भारत में सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सिट्रोएन जल्द कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में सी3 एयरक्रॉस को उतारने वाली है। भारत में इस गाड़ी से 27 अप्रैल को पर्दा उठेगा, लेकिन इससे पहले इस एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आई तस्वीरों से हमें इस गाड़ी की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इसमें दिए जाने वाले हाइलाइट फीचर्स का आइडिया हमें जरूर लग गया है।

    Citroen C3 Aircross

    एक्सटीरियर डिज़ाइन

    नई तस्वीरों में सी3 एयरक्रॉस कार की फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है जो सी3 और सी5 एयरक्रॉस कार का ही कॉम्बिनेशन लग रही है। आगे की तरफ इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है जो तीनों मॉडल्स में एक जैसा है, लेकिन इसके हेडलैंप का स्टाइल सी3 हैचबैक से मिलता-जुलता लगता है।

    आगे की तरफ इसमें स्प्लिट ग्रिल सेटअप और ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे बोल्ड लुक देते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा इसमें यूनीक स्टाइल के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    Citroen C3 Aircross

    इंटीरियर डिजाइन

    सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के केबिन का डिजाइन सी3 हैचबैक से एकदम मिलता-जुलता होगा। इसमें 10.2-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और यूनीक एसी वेंट्स दिए गए हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं इसमें रोटरी एसी डायल्स दिए गए हैं,  जबकि इसमें डे/नाइट आईआरवीएम और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर्स का अभाव है। इस एसयूवी कार में नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जिस पर टैकोमीटर पोज़िशन किया गया है।

    Citroen C3 Aircross

    सेकंड रो पर इसमें स्पीड एडजस्टमेंट के साथ अलग-अलग एसी वेंट्स दिए जाएंगे। तस्वीरों में इस कार में तीसरी रो पर हमें सीमित नीरूम स्पेस देखने को मिला है जिसकी पूरी जानकारी हमें लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। इसमें तीसरी रो के पैसेंजर के लिए दो टाइप-ए यूएसबी पोर्ट दिए जाएंगे।

    फीचर्स

    सी3 एयरक्रॉस में 10.2-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    Citroen C3 Aircross

    पावरट्रेन

    अनुमान है कि इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर आउटपुट सबकॉम्पेक्ट एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक कारों से मिलता जुलता है। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस भी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: भारत में अगले तीन महीने में उतारी जा सकती हैं ये टॉप 10 कारें

    प्राइस

    भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और एमजी एस्टर से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन किया कैरेंस और मारुति अर्टिगा जैसी एमपीवी कारों से भी होगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है