• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एसयूवी का नया टीजर हुआ जारी, 6 जून को उठेगा पर्दा

    होंडा एलिवेट को हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक की टक्कर में उतारा जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 01, 2023 17:55 ist
    info icon
    published onJun 01, 2023 17:55 IST
    last updated onJun 01, 2023 17:55 IST
    615 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    • इसमें डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट, ब्लैक अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ और स्टाइलिश एलईडी टेललाइटें दी जाएंगी।
    • एलिवेट में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एडीएएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
    • इसमें सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है।
    • इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    होंडा एलिवेट एसयूवी का नया टीजर हुआ है। कंपनी इस कार के प्रोडक्शन मॉडल से 6 जून को पर्दा उठाएगी। यह छह साल बाद होंडा का भारत में पूरी तरह से नया मॉडल है। इससे पहले 2017 में कंपनी ने डब्ल्यूआरवी को नए मॉडल के रूप में उतारा था।

    Honda Elevate

    टीजर इमेज में एलिवेट की रियर प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। यह पीछे से ऊंचा बॉडी स्टांस लिए होगी और इसका बूट लिड विंडस्क्रीन ग्लास एरिया तक फैला है। फोटो के अनुसार एलिवेट बॉक्सी और स्पोर्टी लुक लिए हुए होगी।

    इससे पहले जारी हुए स्केच के अनुसार एलिवेट स्टाइलिश एसयूवी कार है जिसमें डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट, ब्लैक अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ और रैपअराउंड एलईडी टेललाइटें दी जाएंगी।

    इसमें सिटी सेडान (8-इंच स्क्रीन) से बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक एसी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री, ट्रेक्शन कंट्रोल और एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    Honda Elevate teaser image

    एलिवेट कार में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 122पीएस की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी शामिल किया जा सकता है जिसका माइलेज 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा हो सकता है। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

    होंडा एलिवेट की कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से रहेगा। इन सब की प्राइस रेंज 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है।

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है