• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति की बीएस4 व बीएस6 कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानिए किस मॉडल पर कर सकते हैं कितनी बचत

    देश में 1 अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। जिसके चलते मारुति (Maruti) अपने अधिकतर मॉडल्स (बीएस6 और बीएस4) पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 09, 2020 13:49 ist
    info icon
    published onMar 09, 2020 13:49 IST
    last updated onMar 09, 2020 13:49 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    देश में 1 अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। जिसके चलते मारुति (Maruti) अपने अधिकतर मॉडल्स (बीएस6 और बीएस4) पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है। हालांकि, कंपनी के सभी ऑफर्स केवल एरीना मॉडल्स पर ही दिए जा रहे हैं। मार्च महीने में मारुति के किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट, आइये जानें यहां:- 

    ऑल्टो 800 (Alto 800)

    Maruti Suzuki Alto 800

    ऑफर 

    राशि 

    नगद डिस्काउंट

    30,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    48,000 रुपये तक 

    • मारुति की ओर से ऑल्टो 800 हैचबैक के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर ऑफर्स की पेशकश की जा रही है।
    • आपको बता दें कि बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद ऑल्टो के10 मिलना बंद हो जाएगी। 

    एस-प्रेसो (S-Presso)

    Maruti Suzuki S-Presso

    ऑफर 

    राशि 

    नगद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    43,000 रुपये तक 

    • एस-प्रेसो लॉन्च से ही बीएस6 इंजन के साथ मिलती है।
    • अनुमान है कि भारत में इस हैचबैक का सीएनजी वेरिएंट जल्द लॉन्च किया जा सकता है।    

    ईको  (Eeco)

    Maruti Suzuki Eeco

    ऑफर

    राशि

    नगद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस

    20,000  रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000  रुपये 

    कुल लाभ 

    43,000  रुपये तक 

    • ईको पर एस-प्रेसो वाले ही ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 
    • मारुति ने ईको का बीएस6 वर्जन जनवरी 2020 में लॉन्च किया था।
    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स इस मिनी वैन के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।  

    सेलेरियो (Celerio)

    Maruti Suzuki Celerio

    ऑफर

    राशि 

    नगद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000  रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000  रुपये 

    कुल लाभ 

    53,000  रुपये तक 

    • सभी ऑफर्स सेलेरियो के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • मारुति की ओर से यह सभी ऑफर्स सेलेरियो एक्स पर भी दिए जा रहे हैं।
    • सेलेरियो का बीएस6 वर्जन भारत में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।  

    वैगन-आर  (WagonR)

    Maruti Suzuki WagonR

    ऑफर 

    राशि

    नगद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,500 रुपये 

    कुल लाभ 

    37,500 रुपये तक

    • मारुति अपनी वैगन-आर हैचबैक के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड कर चुकी है।
    • सभी ऑफर्स वैगन-आर के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर मिल रहे हैं। 

    स्विफ्ट (सभी पेट्रोल वेरिएंट)

    Maruti Suzuki Swift

    ऑफर

    राशि 

    नगद डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये

    कुल लाभ 

    60,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स स्विफ्ट पेट्रोल के मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • मारुति ने स्विफ्ट पेट्रोल वर्जन को जून 2019 में बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड कर दिया था।
    • इसके अलावा कंपनी 'स्विफ्ट स्पेशल एडिशन' पर 1,500 रुपये का नगद डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

    स्विफ्ट (सभी डीजल वेरिएंट्स पर)

    ऑफर

    राशि 

    नगद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000  रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000  रुपये 

    • ये सभी ऑफर्स मारुति स्विफ्ट डीजल के एमटी और एएमटी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • यदि आप स्विफ्ट का डीजल वेरिएंट खरीदने जा रहे हैं तो इस कार पर 5-साल का अतिरिक्त वारंटी पैकेज (17,000 रुपये तक का) या फिर 15,750 रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।   
    • कुल मिलाकर ग्राहक स्विफ्ट डीजल पर 67,700 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • मारुति स्विफ्ट का डीजल वेरिएंट बीएस4 नॉर्म्स से लैस है। ऐसे में कंपनी इसकी बिक्री अप्रैल 2020 तक बंद कर देगी। 

    डिज़ायर (सभी पेट्रोल वेरिएंट्स)

    ऑफर

    राशि

    नगद डिस्काउंट

    35,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    65,000 रुपये तक 

    • यह ऑफर्स डिज़ायर पेट्रोल के एमटी और एएमटी वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं। 
    • कंपनी की ओर से 'डिज़ायर स्पेशल एडिशन' पर भी एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट (डिज़ायर वाले ही) की पेशकश की जा रही है। साथ ही इस कार पर 6500 रुपये का नगद डिस्काउंट भी मिल रहा है। 
    • मारुति ने डिज़ायर पेट्रोल का बीएस6 वर्जन भारत में जून 2019 में लॉन्च किया था।
    • फेसलिफ्ट डिज़ायर को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। यह अपकमिंग कार देश में जल्द लॉन्च की जा सकती है।

    डिज़ायर (सभी डीजल वेरिएंट्स) 

    Maruti Suzuki Dzire

    ऑफर

    राशि

    नगद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रूपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    • यदि ग्राहक डिज़ायर का डीजल वेरिएंट खरीदते हैं तो वह इस कार पर 5-साल का अतिरिक्त वारंटी पैकेज (19100 रुपये तक) या फिर 17,000 रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे। 
    • कुल मिलाकर, ग्राहक डिज़ायर डीजल पर 74,100 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।
    • मारुति डिज़ायर बीएस4 डीजल इंजन से लैस है। ऐसे में कंपनी इसके डीजल वेरिएंट की बिक्री अप्रैल 2020 तक बंद कर देगी। 

    विटारा ब्रेज़ा प्री-फेसलिफ्ट 

    Pre-facelift Maruti Suzuki Vitara Brezza

    ऑफर 

    राशि 

    नगद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    • यदि ग्राहक प्री-फेसलिफ्ट विटारा ब्रेज़ा का डीजल वेरिएंट खरीदते हैं तो वह इस कार पर 5-साल का अतिरिक्त वारंटी पैकेज (21,200 रुपये तक का) या फिर 19,500 रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे।
    • इस 5-सीटर एसयूवी पर ग्राहक कुल 86,200 रुपये की बचत कर सकेंगे।
    • आपको बता दें, विटारा ब्रेज़ा का डीजल वरिएंट बीएस4 नॉर्म्स से लैस है। 
    • कंपनी विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वेरिएंट को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसकी प्राइस 7.34 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है।   

    अर्टिगा (डीजल)

    Maruti Suzuki Ertiga

    ऑफर

    राशि

    नगद डिस्काउंट 

    -

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    -

    • मारुति इस एमपीवी के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर किसी ऑफर की पेशकश नहीं कर रही है। 
    • केवल अर्टिगा के डीजल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • मारुति अर्टिगा का डीजल वेरिएंट बीएस4 नॉर्म्स से लैस है। इसे अप्रैल 2020 तक बंद कर दिया जाएगा।
    • वहीं, कंपनी इस कार के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़ें टॉप-5 कार न्यूज

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है