• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति की नेक्सा कारों पर पाएं 42,000 रुपये तक की छूट

    मारुति अपने नेक्सा मॉडल्स इग्निस, सियाज़ और एस-क्रॉस पर 42,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। मई में अपडेटेड बलेनो और एक्सएल6 कार पर कोई भी ऑफर्स नहीं दिए जा रहे है। डिस्काउंटेड मॉडल्स को एनिवर्सरी एडिशन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 11, 2022 13:38 ist
    info icon
    published onMay 11, 2022 13:38 IST
    last updated onMay 11, 2022 13:38 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    maruti nexa offers

    मारुति अपने नेक्सा मॉडल्स इग्निस, सियाज़ और एस-क्रॉस पर 42,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। मई में अपडेटेड बलेनो और एक्सएल6 कार पर कोई भी ऑफर्स नहीं दिए जा रहे है। डिस्काउंटेड मॉडल्स को एनिवर्सरी एडिशन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    मॉडल्स 

    नकद डिस्काउंट 

    एक्सचेंज बेनिफिट 

    कॉर्पोरेट ऑफर 

    कुल 

    इग्निस 

    23,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये 

    3,000 रुपये 

    36,000 रुपये  तक 

    इग्निस एनिवर्सरी एडिशन 

    ओनर को 18,700 रुपये देने होंगे 

    10,000 रुपये 

    3,000 रुपये 

    13,000 रुपये तक 

    सियाज़ 

    -

    25,000 रुपये 

      5,000 रुपये 

    30,000 रुपये तक 

    सियाज़  एनिवर्सरी एडिशन 

    ओनर को 25,000 रुपये देने होंगे 

    25,000 रुपये 

      5,000 रुपये 

    30,000 रुपये तक 

    एस-क्रॉस 

    12,000 रुपये 

      25,000 रुपये 

      5,000 रुपये 

    42,000 रुपये तक 

    एस-क्रॉस एनिवर्सरी एडिशन 

    ओनर को 14,000  रुपये देने होंगे 

    25,000 रुपये 

      5,000 रुपये 

    30,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए ऑफर्स इग्निस के मैनुअल वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर बाकी फायदे जरूर मिल रहे हैं।

    maruti ciaz

    • यदि आप एनिवर्सरी एडिशन को खरीदने का विचार रहे हैं तो बेस वेरिएंट सिग्मा के लिए आपको 1,200 रुपये खर्च करने होंगे।
    • अगर आप डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा पर बेस्ड एनिवर्सरी एडिशन को चुनते हैं तो इस पर आपको 4,300 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल सकेगा।
    • ऑटोमेटिक एनिवर्सरी एडिशंस पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में इसे खरीदने के लिए आपको अतिरिक्त 18,700 रुपये देने होंगे।
    • मारुति सियाज़ पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन आप इस कार पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर प्राप्त कर सकते हैं।

    maruti s-cross

    • सियाज़ एनिवर्सरी एडिशन को खरीदने के लिए आपको 25,000 रुपये खर्च करने होंगे।
    • मारुति एस-क्रॉस पर अधिकतम 42,000 रुपये तक (नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट फायदे समेत) की बचत की जा सकती है।
    • एस-क्रॉस के एनिवर्सरी एडिशन को खरीदने के लिए कार ओनर को अतिरिक्त 14,000 रुपये देने होंगे, लेकिन इस कार पर आपको 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर जरूर मिल सकेगा।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर्स चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं और यह राज्य अनुसार अलग-अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है