• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो अक्टूबर 2024 कार डिस्काउंट ऑफर्स: क्विड,काइगर और ट्राइबर जैसी कारों पर इस महीने कंपनी दे रही 65,000 रुपये तक की छूट

    ये ऑफर्स 31 अक्टूबर तक ही मान्य है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 09, 2024 13:28 ist
    info icon
    published onOct 09, 2024 13:28 IST
    last updated onOct 09, 2024 13:28 IST
    380 Views
    • Write a कमेंट

    Renault October 2024 offers

    • हिमाचल और जम्मु कशमीर में क्विड पर दिया जा रहा है 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट 
    • क्विड पर भारत के दूसरे राज्यों में दिया जा रहा है 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • इस महीने काइगर और ट्राइबर पर दिया जा रहा है क्रमश: 60,000 और 50​,000 रुपये तक का डिस्काउंट 
    • 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी दे रही है कंपनी

    रेनो क्विड,काइगर और ट्राइबर पर इस अक्टूबर 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इसमें कैश डिस्काउंट,एक्सचेंज बोनस,लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट एवं रूरल डिस्काउंट शामिल है। यदि आप इस महीने रेनो की कोई कार खरीदना चाह रहे हैं तो आगे जानिए किस मॉडल पर मिलेगा कितना डिस्काउंट। 

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    पूरे भारत में

    हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    10,000

    10,000

    अधिकतम फायदे

    40,000

    65,000

    • बेस वेरिएंट आरएक्सई और मिड वेरिएंट आरएक्सएल (ओ) को छोड़कर क्विड के बाकी सभी वेरिएंट्स पर उपर बताए गए डिस्काउंट्स की पेशकश की जा रही है। 
    • पैन इंडिया कैटेगरी में क्विड के आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट्स के साथ लॉयल्टी बोनस और व्हीकल स्क्रैपेज डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इसके अलावा इनपर कैश डिस्काउंट और  एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। 
    • हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में इसपर 65,000 और चुनिंदा वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.45 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    पूरे भारत में

    कैश डिस्काउंट

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    20,000

    अधिकतम फायदे

    60,000

    • लोअर वेरिएंट्स आरएक्सई और आरएक्सएल को छोड़कर काइगर के सभी वेरिएंट्स पर कंपनी उपर बताए गए डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। 
    • काइगर के आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट्स पर लॉयल्टी बोनस की पेशकश की जा रही है। इसके दोनों वेरिएंट्स पर कोई अन्य फायदे नहीं दिए जा रहे हैं। 
    • रेनो काइगर कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    पूरे भारत में

    कैश डिस्काउंट

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    10,000

    अधिकतम फायदे

    50,000

    • बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर ट्राइबर के बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ डिस्काउंट्स की पेशकश की जा रही है। 
    • इसके केवल आरएक्सई वेरिएंट पर 20,000 के लॉयल्टी बोनस की पेशकश की जा रही है। 
    • रेनो ट्राइबर कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 8.98 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट्स: रेनो की सभी कारों पर 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए लागू है। 

    केरल में कुछ कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए 8000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    किसानों,सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों को 4000 का रूरल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि आपको रूरल डिस्काउंट या कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक को चुनना होगा। 

    सभी कारों पर व्हीकल स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस के तहत ‘RELIVE’ डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 

    उपर बताए गए डिस्काउंट आपके राज्य या शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी रेनो डीलरशिप से संपर्क करें। 

    कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है