• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर के फर्स्ट बैच की डिलीवरी में हो सकती है देरी

    एमजी मोटर ने हाल ही में एक वीडियो स्टेटमेंट में जानकारी दी है कि चिप्स और सेमीकंडक्टर की कमी से कारों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी को एस्टर एसयूवी की पहली 5,000 यूनिट की डिलीवरी देने में देरी हो सकती है। कंपनी ने फर्स्ट बैच की डिलीवरी 2021 के आखिरी तक देने की बनाई थी।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 22, 2021 18:01 ist
    info icon
    published onNov 22, 2021 18:01 IST
    last updated onNov 22, 2021 18:01 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी ने एस्टर एसयूवी की पहली 5,000 यूनिट की डिलीवरी 2021 के आखिरी तक देने की योजना बनाई थी।

    एमजी मोटर ने हाल ही में एक वीडियो स्टेटमेंट में जानकारी दी है कि चिप्स और सेमीकंडक्टर की कमी से कारों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी को एस्टर एसयूवी की पहली 5,000 यूनिट की डिलीवरी देने में देरी हो सकती है। कंपनी ने फर्स्ट बैच की डिलीवरी 2021 के आखिरी तक देने की बनाई थी।

    एमजी ने कुछ समय पहले ही एस्टर एसयूवी को उतारा है और इसकी डिलीवरी शुरू की जा चुकी है। यह एसयूवी कार 2021 के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है और अब कंपनी इसकी 2022 में मिलने वाली यूनिट्स के लिए बुकिंग दे रही है। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहली 5,000 यूनिट के लिए थी और अब इसकी बुकिंग नई प्राइस पर ली जा रही है। एस्टर कार पांच वेरिएंट्सः स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेव्वी में उपलब्ध है।

    एमजी एस्टर में रोबोट-हेड पर्सनल एआई असिस्टेंस डिवाइस, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमेटिक एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ऑल डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल असेंट/डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है जिसमें पायलट-असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लैन कीप असिस्ट और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर शामिल हैं। 

    एस्टर एसयूवी 110पीएस 1.5 लीटर पेट्रोल (6-स्पीड एमटी/सीवीटी) और 140पीएस 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल (6-स्पीड एटी) इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें : एमजी एस्टर vs हुंडई क्रेटा vs किया सेल्टोस vs स्कोडा कुशाक vs फोक्सवैगन टाइगन : प्राइस कम्पेरिज़न

    वर्तमान में एमजी एस्टर की प्राइस 9.78 लाख से 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी एस्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है