• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा कल होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें ख़ास

    2022 टोयोटा ग्लैंजा को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम हैचबैक कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। अब तक इस गाड़ी के कई सारे टीज़र वीडियो भी सामने आ चुके हैं। यह मारुति बलेनो हैचबैक पर बेस्ड है, जिसका अपडेटेड वर्जन हाल ही में लॉन्च किया गया था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 14, 2022 14:14 ist
    info icon
    published onMar 14, 2022 14:14 IST
    last updated onMar 14, 2022 14:14 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    • नई टोयोटा ग्लैंजा की बुकिंग फिलहाल जारी है। इस गाड़ी के कई सारे ऑफिशियल टीज़र भी जारी हो चुके हैं।
    • यह अपडेटेड मारुति बलेनो पर बेस्ड है। इसमें बलेनो वाला ही इंजन, इंटीरियर और फीचर्स दिए गए हैं।
    • प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले इसकी स्टाइल एकदम यूनीक है। इसमें नया फ्रंट बंपर, ग्रिल, अलॉय व्हील्स और अपडेटेड हेडलाइट्स दी गई हैं।
    • इसमें नया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं।
    • इसकी प्राइस मारुति बलेनो से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।

    2022 टोयोटा ग्लैंजा को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम हैचबैक कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। अब तक इस गाड़ी के कई सारे टीज़र वीडियो भी सामने आ चुके हैं। यह मारुति बलेनो हैचबैक पर बेस्ड है, जिसका अपडेटेड वर्जन हाल ही में लॉन्च किया गया था।

    फेसलिफ्ट ग्लैंजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर में देखने को मिलेगा। लुक्स के मामले में यह कार बलेनो से अलग होगी। इसमें यूनीक डिज़ाइन वाली ग्रिल व बंपर और लाइट सिग्नेचर के साथ दमदार हेडलाइटें दी गई हैं। इस गाड़ी के रियर साइड की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है। अनुमान है कि इसके रियर साइड के एक्सटीरियर पर ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। टोयोटा इस कार में बलेनो से अलग अलॉय व्हील्स भी दे सकती है।

    इसके केबिन का लुक 2022 बलेनो से काफी हद तक मिलता जुलता लगता है, लेकिन इसमें ब्लू और ब्लैक कलर थीम की बजाए ब्लैक और बेज थीम दी गई है। इसमें डैशबोर्ड के टॉप पर नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसके नीचे की तरफ सेंट्रल एसी वेंट्स को पोज़िशन किया गया है। इसमें नया फ्लैट बॉटम मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और पहले वाला ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्ट दिया गया है। अनुमान है कि इसमें नई बलेनो 2022 वाले ही फीचर्स 360 डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, हेडअप डिस्प्ले , रियर एसी वेंट्स और छह एयरबैग्स दिए जा सकते हैं।

    toyota glanza

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा चार वेरिएंट ई, जी, एस और वी में आएगी। इस 5-सीटर कार में बलेनो वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। ज्यादा माइलेज के लिए इसमें इंजन के साथ आइडल स्टॉप-स्टार्ट स्टैंडर्ड दिया जाएगा। बलेनो की तरह ही इसमें भी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है और नए अपडेट के तौर पर अब इसमें सीवीटी ऑटोमेटिक का ऑप्शन मिलेगा।

    भारत में 2022 टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस बलेनो से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। अनुमान है कि इसकी प्राइस 6.5 लाख रुपए से 9.7 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में ग्लैंजा का मुकाबला हुंडई आई20, होंडा जैज़ और टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है