• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट एकबार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, डिजाइन में किए जा रहे बड़े बदलाव

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 06, 2023 18:47 ist
    info icon
    published onMar 06, 2023 18:47 IST
    last updated onMar 06, 2023 18:47 IST
    951 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Nexon spied

    इस साल की शुरूआत में हमनें आप तक टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के पहले स्पाय शॉट्स पहुंचाए थे। अब इस कार का नया मॉडल एकबार फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर आया है जिसे 2024 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    ये नई डीटेल्स आई नजर

    2024 Tata Nexon spied showing new connected taillights

    टाटा नेक्सन के अपडेटेड मॉडल लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार इसबार कनेक्टेड टेललाइट्स दी जाएंगी। माना जा रहा है कि इस सब 4 मीटर एसयूवी के मौजूदा मॉडल में दी गई 'वाय' शेप के बजाए 'एक्स' शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने 50 लाख कारें तैयार करने का आंकड़ा किया पार

    इस लेटेस्ट स्पाय फोटो में अपडेटेड डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इसके साइड प्रोफाइल में और कोई बदलाव नजर आने की संभावना कम ही है। इसके फ्रंट में टाटा कर्व और सिएरा ईवी जैसी स्टाइलिंग नजर आएगी जहां एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स स्ट्रिप दी जाएगी और हेडलाइट्स को बंपर के नीचे की तरफ पोजिशन किया जाएगा। 

    केबिन को भी दिया जाएगा अपडेट 

    2024 Tata Nexon cabin spied

    पिछले बार नजर आई नई टाटा नेक्सन से ये बात कंफर्म हो चुकी थी कि इसके इंटीरियर में भी अपडेट्स नजर आएंगे। टाटा इसमें बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम,फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले अपडेटेड अपहोल्स्ट्री दे सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की तरह वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग और ऑटो एसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    सेफ्टी के लिए नई टाटा नेक्सन कार में 6 एयरबैग्स और हैरियर और सफारी की तरह एडीएएस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    मैकेनिकल अपडेट्स

    New Tata 1.2-litre turbo-petrol engine

    उम्मीद है कि टाटा अपनी नई नेक्सन में ई2ओ के अनुरूप नया 1.2 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 122 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इसके अलावा इस कार में 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी दिया जा सकता है। वहीं इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन प्राइम और मैक्स को ऐसे ही कॉस्मैटिक और फीचर अपडेट दिए जा सकते हैं। ये भी हो सकता है टाटा इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन से इलेक्ट्रिक मॉडल्स का फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में उतार दे। 

    यह भी पढ़ें: टाटा ने जयपुर में शुरू की पहली रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी

    संभावित कीमत और कॉम्पिटशन

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहले की तरह इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू,किआ सोनेट,मारुति ब्रेजा और निसान मैग्नाइट से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है