• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव : किआ कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर लेआउट में आएगी

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर लेआउट में आएगी और इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसमें 51.4 केडब्ल्यूएच यूनिट के साथ 490 किलोमीटर की रेंज शामिल हो सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 07, 2025 19:01 ist
    info icon
    published onJul 07, 2025 19:01 IST
    last updated onJul 07, 2025 19:01 IST
    178 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर लेआउट में आएगी और इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसमें 51.4 केडब्ल्यूएच यूनिट शामिल हो सकती है

    Kia Carens Clavis EV will get only 7 seats

    किआ इंडिया अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक कार कैरेंस क्लाविस ईवी से पर्दा उठाने जा रही है। इस गाड़ी को भारत में 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। 

    कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलेगा खास, आइये जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 7-सीटर कार होगी 

    Kia Carens Clavis EV 7 seats

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आएगी। इसका मतलब यह है कि इसमें लॉन्चिंग के दौरान कैप्टेन सीटों वाला 6-सीटर वेरिएंट नहीं मिलेगा। इसमें सभी वेरिएंट के साथ 3-रो सेटअप स्टैंडर्ड दिया जाएगा।    

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : बैटरी पैक, मोटर व रेंज

    Kia Carens Clavis EV charging flap at the front

    कैरेंस क्लाविस ईवी गाड़ी में 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी सर्टिफाइड रेंज 490 किलोमीटर (एमआईडीसी पार्ट 1 + 2) होगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट में स्मॉल 42 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह गाड़ी 390-400 किलोमीटर के आसपास की रेंज दे सकती है और इसकी शुरुआती कीमत भी कम रखी जा सकती है।  

    किआ ने फिलहाल कैरेंस क्लाविस ईवी कार में दी जाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है, लेकिन साइज के मुताबिक इसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया जा सकता है और इसका पावर आउटपुट 135 से 170 पीएस के बीच हो सकता है। इस गाड़ी के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन आंकड़े फिलहाल सामने आने बाकी हैं। 

    यह भी पढ़ें : किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में मिलेगा 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक, क्या इसमें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाली बैटरी और मोटर दी जाएगी?

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : एक्सटीरियर व इंटीरियर

    Kia Carens Clavis EV exterior design

    कैरेंस क्लाविस ईवी का लुक काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा होगा, लेकिन इसमें कई हल्के-फुल्के बदलाव जरूर किए जाएंगे। जैसा की हम तस्वीरों में देख चुके हैं, इसमें इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट के साथ ब्लेंक ऑफ ग्रिल, एरो फ्रेंडली अलॉय व्हील्स और नए डिजाइन की एलईडी डीआरएल्स और टेललैंप्स दिए गए हैं। आगे और पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइट बार भी नजर आया है।  

    इसका केबिन लेआउट भी स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस के जैसा है, लेकिन इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में डुअल 12.3-इंच कनेक्टेड स्क्रीन, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और रोटरी गियर सिलेक्टर दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम दी गई है और इसमें आगे वाली सीटों के बीच में रिट्रेक्टेबल-लिड स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है। 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : फीचर 

    Kia Carens Clavis EV dashboard

    किआ कैरेंस इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक सनरूफ, आगे और पीछे दोनों पैसेंजर के लिए वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड और पावर्ड ड्राइवर सीट, पीछे एसी वेंट्स के साथ डुअल ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) जैसे प्रीमियम फीचर दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 6 एयरबैग्स, और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। एडीएएस के तहत इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं।  

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : कीमत और मुकाबला  

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी कार का सीधा मुकाबला किसी से नहीं रहेगा, लेकिन यह गाड़ी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6 और अपकमिंग मारुति ई विटारा को कड़ी टक्कर देगी।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    nimish wadekar
    Nov 7, 2025, 12:24:43 PM

    Among all 7 seater car segment. This is perfect from all perspective. Let it be design, space, specs, performance and price.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है