• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस एमपीवी कार के 9 वेरिएंट हुए बंद, क्या 2025 किआ कैरेंस क्लाविस की वजह से कंपनी ने लिया ये फैसला?

    किआ कैरेंस एमपीवी अब केवल बेस से ऊपर वाले प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी, जिसमें तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 09, 2025 18:59 ist
    info icon
    published onMay 09, 2025 18:59 IST
    last updated onMay 09, 2025 18:59 IST
    207 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens 9 variants discontinued

    • किआ कैरेंस में हैलोजन हेडलाइट, एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललाइट और कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। 

    • इसमें नेवी ब्लू और बेज कलर थीम और सेमी-लैदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    • इस एमपीवी कार में 8-इंच टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 स्पीकर और मैनुअल एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), टीपीएमएस, कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। 

    • किआ कैरेंस की कीमत 11.41 लाख रुपये से 13.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस भारत में शोकेस हो चुकी है। इस गाड़ी के साथ मौजूदा कैरेंस की बिक्री भी जारी रहेगी। अब किआ ने कैरेंस के बेस से ऊपर वाले प्रीमियम (ओ) वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की बिक्री बंद कर दी है। यह वेरिएंट तीन इंजन ऑप्शन (टर्बो पेट्रोल के साथ मैनुअल और क्लचलेस गियरबॉक्स समेत) में उपलब्ध है। यहां देखें इसकी कीमत :- 

    वेरिएंट 

    कीमत 

    प्रीमियम (ओ) 1.5 नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल एमटी * 7-सीटर

    11.41 लाख रुपये 

    प्रीमियम (ओ) 1.5 टर्बो-पेट्रोल आईएमटी 7-सीटर

    12.65 लाख रुपये 

    प्रीमियम (ओ) 1.5 डीजल एमटी 7-सीटर 

    13.16 लाख रुपये 

    *आईएमटी = क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन  

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    इस वेरिएंट में कभी भी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया था। इसका 6-सीटर वर्जन भी बंद हो गया है जो कि केवल टॉप वेरिएंट के साथ उपलब्ध था। किआ कैरेंस एमपीवी कुल 10 वेरिएंट : प्रीमियम, प्रीमियम (ओ), प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्रेस्टीज प्लस, प्रेस्टीज प्लस (ओ), लग्ज़री, लग्ज़री (ओ), लग्ज़री प्लस और एक्स-लाइन में उपलब्ध थी।  

    इसकी कीमत 10.60 लाख रुपये से 19.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। 

    किआ कैरेंस के प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास?

    Kia Carens Premium (O) front

    Kia Carens Premium (O) rear

    किआ कैरेंस के बेस से ऊपर वाले प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में हैलोजन हेडलाइट, आईब्रो-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललाइट और ओआरवीएम्स पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें सिल्वर कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं।

    Kia Carens Premium (O) dashboard

    कैरेंस प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4.2 इंच की मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें नेवी और बेज कलर थीम दी गई है और सीटों पर सेमी-लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    इसमें मैनुअल एसी, 6 स्पीकर, डे/नाइट रियरव्यू मिरर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें :  2025 किआ कैरेंस क्लाविस की बुकिंग हुई शुरू, 23 मई को होगी लॉन्च

    कैरेंस प्रीमियम (ओ) वेरिएंट : इंजन ऑप्शन 

    किआ कैरेंस प्रीमियम (ओ) वेरिएंट में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड आईएमटी 

    6-स्पीड एमटी

    इन तीनों इंजन के साथ इसमें केवल मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यदि आप ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस कैरेंस कार चाहते हैं तो इसका ज्यादा प्रीमियम वर्जन किआ कैरेंस क्लाविस चुन सकते हैं।  

    कंपेरिजन 

    Kia Carens Premium (O) front

    किआ कैरेंस का मुकाबला मारुति एक्सएल6, मारुति अर्टिगा और टोयोटा रुमियन से है। यह गाड़ी मारुति इन्विक्टो, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।  

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है