• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: फेसलिफ्ट मारुति बलेनो में मिलेंगे चार नए कलर ऑप्शन, 23 फरवरी को होगी लॉन्च

    2022 मारुति बलेनो से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। नई बलेनो कार कुछ कलर ऑप्शनः नेक्सा ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ओप्लेंट रेड, ग्रेंडेउर ग्रे, लक्स बेज और स्प्लेंडिड सिल्वर में मिलेगी। भारत में इसे 23 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 16, 2022 19:00 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2022 19:00 IST
    last updated onFeb 16, 2022 19:00 IST
    955 Views
    • Write a कमेंट

    नई बलेनो कार कुल छह कलर ऑप्शन में मिलेगी।

    maruti baleno 2022

    • यह नेक्सा ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ओप्लेंट रेड, ग्रेंडेउर ग्रे, लक्स बेज और स्प्लेंडिड सिल्वर कलर में मिलेगी।
    • नए कलर में बेज, रेड, ग्रे और सिल्वर शामिल होंगे।
    • इसमें 90पीएस 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मिलेगा।
    • न्यू बलेनो में छह एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर मिलेंगे।
    • इसे 23 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

    2022 मारुति बलेनो से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। नई बलेनो कार कुछ कलर ऑप्शनः नेक्सा ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ओप्लेंट रेड, ग्रेंडेउर ग्रे, लक्स बेज और स्प्लेंडिड सिल्वर में मिलेगी। भारत में इसे 23 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

    Maruti Baleno 2022

    ब्लू और व्हाइट कलर इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से लिए गए हैं जबकि रेड, ग्रे और सिल्वर को अपडेट करके इसमें शामिल किया गया है। नए मॉडल में ग्रे और सिल्वर कलर थोड़े डार्क होंगे जबकि रेड कलर को लाइट रखा जाएगा।

    लक्स बेज पूरी तरह से नया कलर है जो इसमें शामिल किया जाएगा। अर्टिगा के फर्स्ट जनरेशन और वैगन आर के सेकंड जनरेशन मॉडल में यह कलर ऑप्शन मिलता था।

    नई बलेनो छह वेरिएंट्सः सिग्मा, डेल्टो, जेटा, जेटा (ओ), अल्फा और अल्फा (ओ) में उपलब्ध होगी।

    नई बलेनो में क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, रियर फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट (रेगुलर और सी-टाइप) और एलईडी फॉग लैंप्स जैसे फीचर मिलेंगे। मारुति इस कार के कुछ टीजर पहले ही जारी कर चुकी है जिनके अनुसार इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइटें और डीआरएल, हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 9.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    नई बलेनो में 90पीएस 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इसके माइलेज फिगर की जानकारी भी लीक हो चुकी है।

    फेसिलफ्ट बलेनो कार की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। वर्तमान में इस मारुति कार की कीमत 6.14 लाख से 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस प्रीमियम हैचबैक कार का कंपेरिजन हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज और फोक्सवैगन पोलो से होगा।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है