• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः अक्टूबर 2023 में क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 77,000 रुपये तक की छूट

    तीनों रेनो कार के अर्बन नाइड एडिशन पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 06, 2023 18:19 ist
    info icon
    published onOct 06, 2023 18:19 IST
    last updated onOct 06, 2023 18:19 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो काइगर पर सबसे ज्यादा 77,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • रेनो क्विड और रेनो ट्राइबर पर 62,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • तीनों मॉडल के अर्बन नाइट एडिशन पर लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर अक्टूबर 2023 के आखिर तक मान्य है।

    फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में कार कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। अब रेनो ने अपनी तीनों कारः रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिसके चलते ग्राहक इन पर 77,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    रेनो की किस कार पर मिल रही है कितनी छूट, जानेंगे आगेः

    क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    62,000 रुपये तक

    • रेनो क्विड के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।
    • आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
    • रेनो क्विड कार के अर्बन नाइट एडिशन पर केवल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • रेनो क्विड की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: एमजी जेडएस ईवी की कीमत में हुई कटौती, 2.30 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये इलेक्ट्रिक कार

    ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    62,000 रुपये तक

    • रेनो ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।
    • ट्राइबर आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
    • ट्राइबर के अर्बन नाइट एडिशन पर केवल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
    • रेनो ट्राइबर एमपीवी की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    77,000 रुपये तक

    • रेनो काइगर पर अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
    • केवल मिड वेरिएंट आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर ये बेनेफिट मिल रहे हैं। टॉप मॉडल आरएक्सजेड पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • काइगर पर लॉयल्टी बोनस 20,000 रुपये तक रखा गया है।
    • काइगर आरएक्सई वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है, जबकि अर्बन नाइट एडिशन पर केवल एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
    • रेनो काइगर की कीमत 6.50 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: ये हैं सितंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार

    नोटः

    • अगर आप रेनो के पुराने ग्राहक हैं और अब नई रेनो कार खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये की फ्री एसेसरीज भी मिलेगी।
    • रेनो तीनों कारों पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी दे रही है, लेकिन ग्राहक रूरल ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • तीनों कारों पर 10,000 रुपये का स्क्रेपेज बेनेफिट भी दिया जा रहा है।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है