• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, कनेक्टेड टेललैंप्स की दिखी झलक

    यह डिज़ाइन एलिमेंट वेन्यू और ट्यूसॉन कार में भी देखने को मिलता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 01, 2022 15:03 ist
    info icon
    published onDec 01, 2022 14:59 IST
    last updated onDec 01, 2022 15:03 IST
    549 Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Hyundai Verna Spied

    • फेसलिफ्ट वरना को भारत में लॉन्चिंग से पहले टेस्ट करते देखा गया है।
    • कवर से ढके इस मॉडल को हैदराबाद की सड़कों पर देखा गया है। 
    • कैमरे में कैद मॉडल की रियर प्रोफइल पर नई टेललैंप डिज़ाइन देखने को मिली है। 
    • इस सेडान कार की फ्रंट और साइड प्रोफाइल भी तस्वीरों में नज़र आई है।
    • नई वरना कार को भारत में अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट (2023 Hyundai Verna) को हैदराबाद की सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। कैमरे में कैद मॉडल की रियर प्रोफाइल की तस्वीरें रात में ली गईं है, जिससे इसके नए कनेक्टेड टेललैंप्स की झलक देखने को मिली है।

    Facelifted Hyundai Verna Spied

    हुंडई ने ये नए कनेक्टेड टेललैंप कुछ समय पहले ही अपनी कारों में देने शुरू किए हैं और यही टेललैंप डिज़ाइन वेन्यू और क्रेटा एसयूवी में भी देखी जा सकती है। भारत में वरना इस फीचर वाली पहली सेडान कार हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    इससे पहले जारी हुए हुंडई वरना के प्रोटोटाइप में फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली थी, जिससे पता चला है कि इसमें ट्यूसॉन जैसी बड़ी फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है। फ्रंट बंपर पर लगा रडार इस बात का संकेत देता है कि 2023 वरना कार में एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

    Facelifted Hyundai Verna Spied

    नई हुंडई वरना के इंटीरियर की तस्वीरें फिलहाल सामने नहीं आई हैं। अनुमान है कि अपकमिंग वरना में नए फीचर के तौर पर बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया जा सकता है। हुंडई की इस सेडान कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स पहले से मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग दिसंबर में होगी शुरू

    अपडेटेड वरना कार में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस: 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस/172 एनएम) मिलने जारी रह सकते हैं। हालांकि, कंपनी अपकमिंग एमिशन नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए इनमें कई हल्के-फुल्के अपडेट्स दे सकती है जिससे इस गाड़ी की परफॉर्मेंस सुधर सकती है।

    Hyundai Verna Engine

    अनुमान है कि भारत में इस गाड़ी को अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। नई वरना कार की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में फेसलिफ्ट हुंडई वरना का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सियाज़, फोक्सवैगन वर्ट्स और स्कोडा स्लाविया से होगा।

    यह भी देखेंः हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है