• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • हुंडई वरना 2023-2026 आगे बाईं ओर image
    • हुंडई वरना 2023-2026 टेललाइट image
    1/2
    बंद कर दिया गया on mar, 2026

    हुंडई वरना 2023-2026

    4.6576 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10.79 लाख - 17.13 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    पुरानी हुंडई वरना कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मार्च 2026
    हुंडई वरना
    10.99 - 18.41 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी हुंडई वरना 2023-2026 कार

    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो
      Rs10.50 लाख
      202254,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना 1.4 वीटीवीटी
      हुंडई वरना 1.4 वीटीवीटी
      Rs4.65 लाख
      201621,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      Rs16.25 लाख
      20254,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स
      हुंडई वरना एसएक्स
      Rs12.50 लाख
      202530,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs15.90 लाख
      20259,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs14.00 लाख
      202421,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs12.95 लाख
      202417,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      Rs16.50 लाख
      202410,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स
      हुंडई वरना एसएक्स
      Rs14.70 लाख
      202410,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी ऑप्शनल
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी ऑप्शनल
      Rs12.75 लाख
      202342,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई वरना 2023-2026 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    पावर113.18 - 157.57 बीएचपी
    टॉर्क143.8 एनएम - 253 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज18.6 से 20.6 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    हुंडई वरना 2023-2026 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    वरना 2023-2026 ईएक्स(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर10.79 लाख* 
    वरना 2023-2026 एस रेनफोर्स्ड1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर11.95 लाख* 
    वरना 2023-2026 एस 2023-20251497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर12.05 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर12.86 लाख* 
    वरना 2023-2026 एस आईविटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर13.18 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स प्लस1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर13.47 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर14.06 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.6 किमी/लीटर14.51 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स टर्बो1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर14.55 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स टर्बो ड्यूल टोन1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर14.55 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स प्लस आईविटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर14.68 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.6 किमी/लीटर15.75 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स टर्बो डीसीटी ड्यूल टोन1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.6 किमी/लीटर15.75 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर15.79 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो ड्यूल टोन1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर15.79 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर15.98 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.6 किमी/लीटर16.98 लाख* 
    वरना 2023-2026 एस ऑप्शनल टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.6 किमी/लीटर17.13 लाख* 
    वरना 2023-2026 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.6 किमी/लीटर17.13 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 रिव्यू

    ओवरव्यू

    Overview

    हुंडई वरना काफी पॉपुलर सेडान रही है। इस कार की अपनी कई खूबियां रही हैं, मगर कुछ कमियों के कारण ये एक ऑलराउंडर कार कभी नहीं बन पाई। न्यू जनरेशन अपडेट देने के साथ हुंडई ने नई वरना में कमियों को दूर करने की भरपूर कोशिश की है और इसे एक बैलेंस्ड सेडान के तौर पर पेश किया है। क्या कंपनी वाकई ऐसा कर पाई है? और ऐसा करने में क्या कंपनी ने कुछ समझौते भी किए हैं? ऐसे सारे सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू मेंः

    एक्सटीरियर

    Exteriorइसके लुक्स के बारे में अभी हम ठीक से कुछ नहीं कह सकते। हमें शुरू में क्रेटा भी पसंद नहीं आई थी, मगर एक समय बाद ये हमें पसंद आने लगी। कुछ ऐसा ही वरना के साथ भी है। ये पीछे से तो काफी अच्छी दिखाई देती है और खासतौर पर इसका क्वार्टर पार्ट काफी बेहतर है, मगर इसके फ्रंट लुक को लेकर अब भी कुछ सवाल है।

    आपको पसंद आए या ना आए मगर वरना की प्रजेंस अलग से नजर आती है। इसमें इस्तेमाल किए गए रोबो कॉप एलईडी स्ट्रिप जो कि एक पार्ट पायलट लैंप है, पार्ट डीआरएल और एलईडी हेडलैंप्स और लंबे बोनट जैसे एलिमेंट्स के कारण ये काफी आकर्षित करती है। इसके साइड में दमदार बॉडी लाइंस और 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाए रखने का काम करते हैं।

    Exterior

    पहले के मुकाबले नई वरना अब ज्यादा लंबी हो चुकी है। कूपे रूफलाइन होने के कारण इसके लुक्स कुछ हटकर नजर आते हैं। व्हीलबेस के भी बढ़ने से ये पूरी तरह से बड़ी नजर आ रही है और इसे मिनी सोनाटा भी कहा जा सकता है जो कि काफी आकर्षक सेडान कारों में से एक रही है।

    Exterior

    जैसा कि पहले भी बताया इसका रियर डिजाइन काफी आकर्षक है। टेललैंप पर ट्रांसपेरेंट केसिंग और वरना के नाम को छोड़ दें तो रात में ये पीछे से काफी अच्छी नजर आती है।

    Exterior

    इसके पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल वर्जन में कुछ अंतर रखे गए हैं। इसके टर्बो पेट्रोल वर्जन के फ्रंट में ग्रिल के टॉप पर एडिशनल एयर इनटेक्स दिए गए हैं। इसके अलॉय व्हील्स का कलर ब्लैक है और फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स को रेड फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा इसके रियर में ‘1.5 टर्बो’ की बैजिंग भी दी गई है और यदि आप इसका टर्बो डीसीटी वेरिएंट लेते हैं तो आपको रियर डिस्क ब्रेक का फीचर भी मिलेगा। इसमें दिए गए 7 कलर ऑप्शंस में से हमें स्टारी नाइट काफी पसंद आया जो कि ब्लू कलर है और इसके साथ ब्लैक व्हील्स के पीछे से झांकते रेड कैलिपर्स के साथ कॉम्बिनेशन वाकई कमाल का लगता है।

    इंटीरियर

    Interior

    एक शब्द में कहें तो क्लासी। यदि आप इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट्स लेना चाह रहे हैं तो आपको उनमें डैशबोर्ड और सीटों के लिए क्लासी व्हाइट और बैज थीम मिलेगी। ये होंडा सिटी के मुकाबले उतना ज्यादा बेहतर नजर नहीं आता है, मगर फिर भी इसे अच्छा कहा जा सकता है। हुंडई ने इसके डैशबोर्ड पर अच्छी क्वालिटी वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है और ज्यादा प्रीमियमनैस के लिए यहां व्हाइट पोर्शन पर लैदर कवर का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं पूरे डैशबोर्ड को कवर करते हुए डोर तक जा रही एम्बिएंट लाइट्स के कारण केबिन और भी ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है। इसके केबिन की चौड़ाई भी अच्छी खासी है, जिसके कारण आपको ये महसूस होगा कि आप किसी बड़ी कार में बैठे हैं।

    Interior

    इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप का बटन डैशबोर्ड पर दिया गया है और इसके केबिन की फिट/फिनिश काफी बेमिसाल है। इसके अलावा इसमें दिए गए हर स्विच के पीछे लाइट जलती है और यहां तक कि हर चार्जिंग पोर्ट के पीछे भी लाइटें जलती हुई नजर आएंगी। सबसे खास बात ये भी है कि इसकी सीटों की अपहोल्स्ट्री काफी प्रीमियम है और एयरबैग के टैग तक ऐसे लगते हैं जैसे कोई लग्जरी हैंडबैग का टैग हो। कुल मिलाकर ये सभी एलिमेंट्स इस कार के केबिन एक्सपीरियंस को काफी आलीशान बनाते हैं।

    Interior

    मगर बात यहां तक ही खत्म नहीं होती है। इसकी केबिन प्रैक्टिकैलिटी भी काफी अच्छी है। इसमें दिए गए बड़े बड़े डोर पॉकेट्स में कई बॉटल रखी जा सकती है, वायरलेस चार्जर स्टोरेज की रबर पैडिंग मोटी है जो फोन और चाबी को खड़खड़ाने नहीं देती है। इसके अलावा इसमें दो कप होल्डर, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के नीचे स्पेस और एक बड़ा सा कूल्ड ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। इसके टर्बो डीसीटी वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की वजह से सिंगल कप होल्डर ही दिया गया है।

    Interior

    अब बात करते हैं वरना के हाइलाइटेड फीचर्स के बारे में। ड्राइवर के लिए न्यू जनरेशन वरना सेडान में डिजिटल एमआईडी, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ऑटो हेडलैंप्स (ऑटो वायपर्स नहीं दिए गए हैं), पावर्ड सीट (हाइट एडजस्टेबल नहीं) और प्रीमियम स्टीयरिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स तो दिए गए हैं, मगर 360 डिग्री कैमरा का फीचर नहीं दिया गया है। साथ ही इस कार में सनरूफ, 64 कलर एम्बिएंट लाइट्स और हीटेड एंड वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Interior

    इसमें दिया गया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट भी काफी इंप्रेसिव है और इसमें सब वूफर के साथ 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले एवं क्लाइमेट कंट्रोल बटन में तब्दील हो सकने वाले फिजिटल टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर फीचर्स के मोर्चे पर वरना में कोई कमी ढूंढ पाना वाकई मुश्किल है, क्योंकि इसकी फीचर लिस्ट ना केवल दमदार है बल्कि इन्हें सोच समझकर इस गाड़ी में रखा गया है। 

    रियर सीट स्पेस

    Interior

    पहले वरना अपने सेगमेंट की सबसे कम स्पेस वाली सेडान कारों में शुमार होती थी। हालांकि अभी ये कोई ज्यादा स्पेशियस सेडान नहीं है, मगर आप ऐसा भी नहीं महसूस करेंगे कि आपको इसमें और स्पेस मिल जाता। इसकी पीछे वाली सीट पर 6 फुट तक का लंबा पैसेंजर आराम से बैठ सकता है और इसकी सीट से मिलने वाला कंफर्ट तो वाकई कमाल का है। हालांकि, रियर सीट पर तीन जनों के बैठने जितना अच्छा स्पेस तो नहीं मिलता है फिर भी अगर आप कार में पीछे बैठकर आना जाना पसंद करते हैं तो इसकी बैक सीट आपको काफी पसंद आएगी। 

    Interior

    यहां फीचर्स के मोर्चे पर कुछ कमियां नजर आती है। इधर दो मोबाइल चार्जिंग सॉकेट्स, रियर सनशेड्स, रियर एसी वेंट्स और कपहोल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट तो दिए गए हैं, मगर विंडो शेड्स और डेडिकेटेड मोबाइल पॉकेट्स जैसे फीचर्स एक्सपीरियंस को और भी कंफर्टेबल बना सकते थे। जहां इसमें तीनों पैसेंजर्स के लिए 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट का फीचर दिया गया है तो वहीं इसमें मिडिल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट का फीचर नहीं दिया गया है। 

    सुरक्षा

    Safety

    वरना की सेफ्टी फीचर लिस्ट भी काफी इंप्रेसिव है। इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और सभी पैसेंजर्स के लिए 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट दी गई है। इस कार के टॉप वेरिएंट में ईएससी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां तक कि इसके टॉप वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है जिसके तहत फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग एंड अवॉयडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक कॉलिजन वॉर्निंग एंड असिस्टेंस, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (टर्बो डीसीटी), लेन फॉलो असिस्ट जैसे फीचर्स आपको मिलेंगे। 

    इंडियन कंडीशंस के हिसाब से इसका एडीएएस सिस्टम काफी स्मूद तरीके से काम करता है और ये अच्छी तरह से ट्यूंड भी है।

    बूट स्पेस

    Boot Space

    वरना के पिछले जनरेशन वाले मॉडल की एक और कमी लिमिटेड बूट स्पेस के तौर पर देखी गई थी। और ना केवल स्पेस बल्कि बूट की ओपनिंग भी काफी छोटी थी जिससे बड़े सूटकेस रखने में परेशानियां आया करती थी। अब इसके न्यू जनरेशन मॉडल में ना केवल बूट स्पेस बेहतर हुआ है बल्कि ये सेगमेंट में सबसे ज्यादा 528 लीटर में उपलब्ध है। ये काफी चौड़ा होकर खुलता है जिससे आप आराम से बड़े सूटकेस रख सकते हैं।

    परफॉरमेंस

    Performance

    अब वरना में आपको डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसके बजाए कंपनी ने इसमें पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन रखा है जो आपको सिटी के ट्रैफिक में पावर की कमी महसूस होने नहीं देगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है तो अब बात इसकी परफॉर्मेस की करते हैं। 

    Performance

    इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन काफी रिफाइंड है। इसकी पावर डिलीवरी काफी स्मूद है जो ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ तो काफी अच्छे से काम करता है। सिटी में आपको इसके साथ कार ड्राइव करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसका एक्सलरेशन भी काफी अच्छा है और आपको ओवरटेकिंग के लिए कोई हार्ड एक्सलरेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सीवीटी गियरबॉक्स के रहते शिफ्टिंग में ना तो देरी होती है और ना ही कोई अटकाव होता है जिससे आपको एक स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। यदि आप ज्यादातर सिटी में ही ड्राइव करते हैं तो सीवीटी कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट रहेगा। और तो और रियल वर्ल्ड कंडीशन में आपको इससे अच्छा माइलेज भी मिलेगा। यहां तक कि हाईवे पर भी आप इसे बिना किसी दबाव के आराम से चला सकते हैं। हालांकि सीवीटी की वजह से हाईवे पर ओवरटेकिंग के दौरान आपको कार ज्यादा आरपीएम पर रखनी पड़ती है, मगर एक्सलरेशन प्रोग्रेसिव रहेगा और आपको उससे कोई जोर लगाने की जरूरत नहीं है। 

    Performance

    टर्बो पेट्रोल इंजन को चुनने का सिर्फ एक ही कारण है इसकी दमदार परफॉर्मेंस। 160 पीएस की पावर जनरेट करने वाला ये इंजन काफी रिफाइंड है और एक स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। सिटी में ड्राइव करने के लिए आपको पर्याप्त रूप से टॉर्क मिल जाएगी और इसमें 1800 आरपीएम पर टर्बो किक मिलती है और इसका एक्सलरेशन पावर तो काफी जबरदस्त है। वरना को अपने सेगमेंट की सबसे फुर्तिली सेडान कहा जा सकता है। यहां तक कि इस एक्सलरेशन और परफॉर्मेंस के बावजूद आपको ना तो इंजन से कोई आवाज सुनाई देगी और ना ही एग्जॉस्ट से। हालांकि ये तेज भागती है मगर रोमांचित नहीं करती है। ऐसे में इसके भी एक एन लाइन वेरिएंट की यहां कमी महसूस होती है। 

    राइड और हैंडलिंग

    Ride and Handling

    पहले की तरह वरना अपने लाजवाब कंफर्ट की खूबी इस न्यू जनरेशन मॉडल के साथ भी लेकर आई है। सिटी में ये कार काफी कंफर्टेबल महसूस होती है। स्पीड ब्रेकर्स और टूटी फूटी सड़कों पर से ये कार आराम से गुजर जाती है। जैसे ही इसकी स्पीड बढ़ती है तो आपको बंप्स महसूस होते हैं और बेहतर डैंपिंग की कमी महसूस होती है। हाईवे पर भी ये सेडान काफी स्थिर होकर चलती है, मगर रियर पैसेंजर्स को इसमें थोड़ा बहुत मूवमेंट जरूर महसूस होता है।

    Ride and Handling

    बड़े ग्लास एरिया के कारण वरना ड्राइव करने में आसान बन जाती है। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी लाइटवेटेड है और इसमें तीन ड्राइव मोड्स ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। 

    निष्कर्ष

    Verdict

    जनरेशन अपडेट मिलने के साथ ही हुंडई वरना अब पहले से बड़ी हो चुकी है। ना केवल साइज में बल्कि इसके ओवरऑल प्रजेंस में भी बदलाव देखा जा सकता है। अब इसमें क्रैंप्ड रियर सीट और औसत बूट स्पेस जैसी कमियां ही नहीं दूर हुई है बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस भी पहले से बेहतर हुए हैं। और इसी के साथ ही ये कार अब बेस्ट ऑलराउंडर बन चुकी है। 

    यदि आप परफॉर्मेंस, फीचर्स और कंफर्ट को तवज्जो देते हैं या अपनी फैमिली के लिए एक बैलेंस्ड सेडान चाहते हैं तो वरना आपको सेगमेंट में सबसे आगे मिलेगी।

    हुंडई वरना 2023-2026 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • इंटीरियर है काफी खास
    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम,64 कलर एंबिएंट लाइट्स,और पावर्ड ड्राइवर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    • बेजोड़ परफॉर्मेंस देता है इसका 160 पीएस पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • हर किसी को पसंद आ जाए, ऐसे नहीं है लुक्स
    • परफॉर्मेंस अच्छी मगर रोमांच की कमी

    हुंडई वरना 2023-2026 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: 5000 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिव्यू
      हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: 5000 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिव्यू

      पिछली रिपोर्ट में हमने आपको वरना के फीचर सेट और केबिन प्रैक्टिकैलिटी के साथ ड्राइविंग बिहेवियर और माइलेज के बारे में डीटेल में बताया था।

      सॉनीon मई 03, 2024
    • हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: 3,000 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिपोर्ट
      हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: 3,000 किलोमीटर लॉन्ग टर्म रिपोर्ट

      ऐसे समय जब भारत के कार बाजार में अपनी प्रैक्टिकैलिटी की वजह से एसयूवी कारें राज कर रही है, उसी दौरान अपने ज्यादा बूट स्पेस के रहते सेडान कारें भी काफी पॉपुलर है। कारदेखो के टेस्टिंग गैराज के पार्ट के तहत हुंडई वरना को लेकर की गई मेरी पिछली रिपोर्ट के बाद अब मैंने इसकी लगेज ले जाने की क्षमताओं को

      सॉनीon अप्रैल 17, 2024
    • हुंडई वरना एसएक्स (ओ) टर्बो-पेट्रोल मैनुअल: लॉन्ग टर्म रिव्यू
      हुंडई वरना एसएक्स (ओ) टर्बो-पेट्रोल मैनुअल: लॉन्ग टर्म रिव्यू

      हुंडई वरना का टॉप मैनुअल वेरिएंट हमारे पास ऑफिस के कामकाज के लिए करीब दो महीने से है, और इस दौरान हमनें इसे सिटी व कई बार हाईवे पर ड्राइव किया। इस हुंडई कार के साथ कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस, ये आप जानेंगे आगेः

      सॉनीon फरवरी 29, 2024
    • हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन
      हुंडई वरना टर्बो मैनुअल: लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन

      खूबियां: मॉडर्न स्टाइलिंग, शानदार परफॉर्मेंस और फीचर पैक्ड  

      सॉनीon जनवरी 03, 2024
    • हुंडई वरनाः फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई वरनाः फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      न्यू जनरेशन अपडेट देने के साथ हुंडई ने नई वरना में कमियों को दूर करने की भरपूर कोशिश की है और इसे एक बैलेंस्ड सेडान के तौर पर पेश किया है।

      भानुon अप्रैल 12, 2023

    हुंडई वरना 2023-2026 यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड576 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (576)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (215)
    • कंफर्ट (242)
    • माइलेज (95)
    • इंजन (94)
    • इंटीरियर (135)
    • स्पेस (44)
    • कीमत (96)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • m
      mihir oak on मार्च 07, 2026
      4.3
      Owner For 2 Years
      Its a good car. offering better features than most of its competitors. Also has good performance for its price range. Has good seating with good under- thigh support as well as back support. It could do with a hybrid version but I think (though I'm not sure) that will be offered when the new facelifted version arrives. It does not have a diesel version. Yes. However, the petrol version has impressive mileage and range even with its performance. While also producing more power than its rivals from Skoda, Honda and VW.
      और देखें
    • d
      does on फरवरी 18, 2026
      5
      Cheapest Price And Luxury
      This is best luxury car for middle class family he had done the same time as well as the same time as the same as the registered in England ke dubara log on and off and luxury car thar kono dukkho chena dukkho chena dukkho je tor te liye hai to padenga h logout ker de mo no comments yet to padenga h
      और देखें
      1
    • a
      aaqib on जनवरी 26, 2026
      5
      Overall Awesome Performance
      Overall awesome performance by this car had a pleasure to buy it. Really enjoying the rides. Quality finish, great exterior and interior mileage is also good Seat quality is good in this segment with sunroof giving you pleasant feeling of sunlight and air.  Finally got for it and buy it as soon as possible..
      और देखें
    • a
      azhar ansari on जनवरी 08, 2026
      5
      Very Nice Car And Interior
      Very nice car and interior. Sporty design and relaxing seat and many other things in this car. Just wow car, verna all of interior and design awesome so 2 ya 3 year later I bought verna of this model because smooth city performance , refined ,good mileage and premium speaker sound system , sunroof and ambient light.
      और देखें
    • p
      pushpendra dewangan on जनवरी 06, 2026
      4
      Hyundai Verna SX - Comfort & Value For Money.
      This Car is so sophisticated & fantastic which comes with so much useful features & great value for money experience. it provides very comfort while driving & easy to Carry it. Likes on This Model. 1. This car has great Interior & Exterior with Nice Experience 2. Fuel Mileage is great for Long Drive. 3. Great Seating Experience. 4. Great Build Quality & Safety Experience. Dislikes on this Model 1. The Suspension is not Really Great, it should be lifted quite. 2. The Inbuild Hyundai UI System is Slow and hanging problem when you'll connect with the iphones. 3. Maintenance Cost is much Higher than the other comparison Cars.
      और देखें
      1
    • सभी वरना 2023-2026 रिव्यूज देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • पूर्ण वीडियो
    • Miscellaneous

      Miscellaneous

    • Boot Space

      बूट स्पेस

    • Rear Seat

      पीछे की सीट

    • Highlights

      Highlights

    • Living With The Hyundai Verna Turbo Manual | 5000km Long Term Review | CarDekho.com

      Living With The Hyundai Verna Turbo Manual | 5000km Long Term Review | CarDekho.com

    • Hyundai Verna Crash Test 2023 Full Details In Hindi | 5 STAR SAFETY! #in2min

      Hyundai Verna Crash Test 2023 Full Details In Hindi | 5 STAR SAFETY! #in2min

    सवाल और जवाब

    Abhijeet asked on 21 Oct 2023
    Q ) Who are the competitors of Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 21 Oct 2023

    A ) The new Verna competes with the Honda City, Maruti Suzuki Ciaz, Skoda Slavia, an...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Shyam asked on 9 Oct 2023
    Q ) What is the service cost of Verna?
    By CarDekho Experts on 9 Oct 2023

    A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service centr...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 9 Oct 2023
    Q ) What is the minimum down payment for the Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 9 Oct 2023

    A ) In general, the down payment remains in between 20-30% of the on-road price of t...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 24 Sep 2023
    Q ) What is the mileage of the Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 24 Sep 2023

    A ) The Verna mileage is 18.6 to 20.6 kmpl. The Automatic Petrol variant has a milea...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 13 Sep 2023
    Q ) What are the safety features of the Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 13 Sep 2023

    A ) Hyundai Verna is offering the compact sedan with six airbags, ISOFIX child seat ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    जुलाई ऑफर देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 लेटेस्ट अपडेट

    • 13 अक्टूबर 2025: अक्टूबर में हुंडई वरना कार पर जीएसटी दरों में कटौती से मिलने वाले फायदों के अलावा 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट ऑफर इस महीने के आखिर तक मान्य है। 

    • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी दरें लागू होने के साथ हुंडई वरना कार की कीमत में 60,640 रुपये की कटौती हुई है। इस सेडान कार की नई कीमत अब 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    • 02 सितंबर 2025: सितंबर 2025 में हुंडई वरना कार पर नोएडा, पटना और कोयंबटूर जैसे शहरों में दो महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है