• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग दिसंबर में होगी शुरू

    इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को किया ईवी6 की तरह ही भारत में इम्पोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 29, 2022 17:51 ist
    info icon
    published onNov 29, 2022 17:51 IST
    last updated onNov 29, 2022 17:51 IST
    465 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Ioniq 5

    हुंडई आयोनिक 5 ईवी का भारतीय बाजार में काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इस अपकमिंग कार की बुकिंग 20 दिसंबर से लेनी शुरू कर सकती है। इस गाड़ी के बुकिंग अमाउंट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि कंपनी इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार की बुकिंग राशि एक लाख रुपए रख सकती है।

    आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार हुंडई के ई-जीएमपी प्लेटफार्म पर बेस्ड है, जिसे खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की नई रेंज के लिए तैयार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी में दो बैटरी पैक ऑप्शंस: 58 केडब्ल्यूएच और 72.6 केडब्ल्यूएच मिलते हैं, जिसके साथ इसमें रियर-व्हील-ड्राइव या ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। आयोनिक 5 एक बड़ी क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 481 किलोमीटर (डब्ल्यूएलटीपी) तक की है।

    यह भी पढ़ें: एक करोड़ रुपये से कम बजट वाली ये पांच इलेक्ट्रिक कारें देती हैं शानदार रेंज, देखिए पूरी लिस्ट

    Hyundai Will Bring The IONIQ 5 EV To India In The Second Half Of 2022

    हुंडई की इस नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के केबिन में कई सारे सस्टेनेबल मैटेरियल जैसे ईको-प्रोसेस्ड लैदर और रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बना फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। एक प्रीमियम कार के तौर पर इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, पैरामीट्रिक पिक्सेल डिज़ाइन डिटेलिंग और कई डिजिटल डिस्प्ले के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।

    आयोनिक 5 कार कोना इलेक्ट्रिक के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है। वर्तमान में कोना इलेक्ट्रिक हुंडई की इकलौती इलेक्ट्रिक कार है जो भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सेगमेंट में इस अपकमिंग कार का मुकाबला किया ईवी6 से रहेगा जिसमें इसके जैसे ही पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं, लेकिन इसकी इंटीरियर व एक्सटीरियर स्टाइल इससे अलग है। भारत में आयोनिक 5 ईवी को इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा। अनुमान है कि इसकी प्राइस 60 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। प्राइस के मोर्चे पर इसका कंपेरिजन वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है