• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वित्तीय वर्ष 2025 कॉम्पेक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्ट : हुंडई क्रेटा रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025 थोड़ा खराब रहा। हमेशा की तरह हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा का सेगमेंट में दबदबा कायम रहा, जबकि किआ सेल्टोस समेत कई दूसरी कारों की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 22, 2025 18:57 ist
    info icon
    published onApr 22, 2025 18:57 IST
    last updated onApr 22, 2025 18:57 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर इकलौती तीन कारें हैं जिनकी वित्तीय वर्ष 2025 में सेल्स पॉजिटिव रही 

    वित्तीय वर्ष 2025 में कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों की कितनी रही सेल्स जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    मॉडल 

    वित्तीय वर्ष 2025

    वित्तीय वर्ष 2024

    सालाना ग्रोथ/ गिरावट (%)

    हुंडई क्रेटा 

    1,94,871

    1,62,773

    20%

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    1,23,946

    1,21,169

    2%

    किआ सेल्टोस 

    72,618

    1,00,423

    -28%

    टोयोटा हाइराइडर 

    60,388

    48,916

    23%

    टाटा कर्व 

    34,019

    0

    NA

    होंडा एलिवेट 

    22,321

    33,642

    -34%

    फोक्सवैगन टाइगन 

    19,910

    20,485

    -3%

    स्कोडा कुशाक 

    17,358

    23,395

    -26%

    एमजी एस्टर 

    8,227

    10,569

    -22%

    सिट्रोएन बसॉल्ट  

    1,456

    0

    -

    सिट्रोएन एयरक्रॉस

    1,120

    1,832

    -39%

    Hyundai Creta

    हुंडई क्रेटा कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वित्तीय वर्ष 2025 में इस एसयूवी कार की 2 लाख से थोड़ी कम यूनिट्स बिकीं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में हुंडई की कुल सेल्स में गिरावट हुई, जबकि क्रेटा एसयूवी की सालाना सेल्स में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 30 प्रतिशत से ज्यादा की सेल्स के साथ यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। 

    Maruti Grand Vitara

    क्रेटा के बाद मारुति ग्रैंड विटारा लिस्ट की दूसरी कार रही। वित्तीय वर्ष 2025 में इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल्स 2 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, यह मारुति के लाइनअप की टॉप सेलिंग कार नहीं है, लेकिन इस गाड़ी के साथ मिलने वाले हाइब्रिड इंजन ने इसे सेगमेंट में अच्छी सेल्स हासिल करने में मदद की है। 

    Kia Seltos ICE

    किआ सेल्टोस की सेल्स में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। यह वित्तीय वर्ष 2025 में सोनेट के बाद किआ की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। यह कंपनी के लाइनअप की इकलौती कार है जिसकी सेल्स नेगेटिव रही। 

    यह भी पढ़ें :  ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली टॉप 10 कंपनी, देखिए पूरी लिस्ट

    Toyota Hyryder

    टोयोटा हाइराइडर की परफॉरमेंस सबसे अच्छी रही। इस गाड़ी की सेल्स में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। यह इनोवा एमपीवी के बाद टोयोटा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। 

    Tata Curvv front

    टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट सेगमेंट की इकलौती दो एसयूवी कूपे कारें हैं जिन्हें पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों कारों में से बसॉल्ट की मंथली परफॉरमेंस खराब रही।  

    Honda Elevate

    होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, सिट्रोएन एयरक्रॉस और एमजी एस्टर जैसी एसयूवी कारों की सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 20 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, फोक्सवैगन टाइगन की सेल्स वित्तीय वर्ष 2024 के मुकाबले इस साल 3 प्रतिशत कम हुई है।  

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है