• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 की प्राइस में फिर हुआ इजाफा, 18,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    सिट्रोएन इंडिया ने सी3 हैचबैक की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया है। कंपनी ने साल 2023 में दूसरी बार इस कार की कीमत बढ़ाई है। यह हैचबैक अब पहले से 18,000 रुपये तक महंगी हो गई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 15, 2023 14:30 ist
    info icon
    published onMar 15, 2023 14:30 IST
    last updated onMar 15, 2023 14:30 IST
    763 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • सी3 की कीमत अब 6.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
    • यह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शनः 82पीएस 1.2-लीटर और 110पीएस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल में उपलब्ध है।
    • इसमें 10.2 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को ईसी3 नाम से पेश किया गया है।

    सिट्रोएन इंडिया ने सी3 हैचबैक की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया है। कंपनी ने साल 2023 में दूसरी बार इस कार की कीमत बढ़ाई है। यह हैचबैक अब पहले से 18,000 रुपये तक महंगी हो गई है।

    प्राइस

    Citroen C3 Front

    यहां देखिए सिट्रोएन सी3 की नई प्राइस लिस्टः

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    लाइव

    5.98 लाख रुपये

    6.16 लाख रुपये

    + 18,000 रुपये

    फील

    6.90 लाख रुपये

    7.08 लाख रुपये

    + 18,000 रुपये

    फील वाइब पैक

    7.05 लाख रुपये

    7.23 लाख रुपये

    + 18,000 रुपये

    फील ड्यूल टोन

    7.05 लाख रुपये

    7.23 लाख रुपये

    + 18,000 रुपये

    फील ड्यूल टोन (वाइब पैक के साथ)

    7.20 लाख रुपये

    7.38 लाख रुपये

    + 18,000 रुपये

    फील टर्बो ड्यूल टोन (वाइब पैक के साथ)

    8.25 लाख रुपये

    8.25 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    सी3 के टॉप वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमत 18,000 रुपये बढ़ी है। टॉप मॉडल की कीमत अभी भी 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 का मार्च में भारत से एक्सपोर्ट होगा शुरू, इन देशों में भेजी जाएगी ये कार

    इंजन

    Citroen C3 Engine

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक दो इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (82पीएस/115एनएम) और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (110पीएस/190एनएम) में उपलब्ध है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलता है। सिट्रोएन ने सी3 का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारा है जिसे ईसी3 नाम दिया गया है।

    फीचर

    Citroen C3 Cabin

    सी3 कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेसिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं। 

    कंपेरिजन

    Citroen C3

    इसकी प्राइस रेंज अब 6.16 लाख रुपये से 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति वैगनआर, मारुति सेलेरियो और टाटा टियागो से है।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन ईसी3 भारत में हुई लॉन्च: फुल चार्ज में 320 किलोमीटर की देगी रेंज, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है