• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    10 लाख के बजट में उपलब्ध हैं ये 15 आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर वाली कारें

    बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर एक जरूरी फीचर है

    cardekho
    cardekho
    Published On नवंबर 15, 2018 12:20 ist
    info icon
    published onNov 15, 2018 12:17 IST
    last updated onNov 15, 2018 12:20 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारत, दुनिया का सबसे तेज़ी से उभरता ऑटोमोबाइल मार्केट है। भारत में सालाना 3 मिलियन से ज्यादा कारें बिकती हैं। इतनी तेज़ी से बढ़ते ऑटो मार्केट में आज भी अधिकांश ग्राहक कार खरीदते समय सुरक्षा से जुड़े फीचर्स को उतनी अधिक गंभीरता से नहीं लेते, जितनी इनकी सख्त जरूरत है। हालांकि ड्यूल एयरबैग, एबीएस व ईबीडी जैसे फीचर्स देरी से ही सही, ये स्टैण्डर्ड सेफ्टी फ़ीचर के तौर पर मिलने लगे हैं। मगर अब भी एक फ़ीचर ऐसा है जिसे ग्राहक अनदेखा करते आये हैं। यहां हम बात कर रहे हैं चाइल्ड सेफ्टी फ़ीचर की।  

    City vs Verna vs Yaris

    नवंबर का महीना है और बाल दिवस को सभी ने अच्छे से मनाया होगा। आप इसी तरह बाल दिवस को ख़ुशी से मानते रहे इसके लिए आज हम बात करने जा रहे हैं कारों में आने वाले चाइल्ड सेफ्टी फ़ीचर यानी आईएसओफिक्स चाइड एंकर के बारे में...

    क्या है आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर/माउंट्स?

    कारों में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर/माउंट्स आपके बच्चो की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण फ़ीचर है। यह पैसेंजर कारों में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानक है। कारों में मिलने वाली सीट व सीट बेल्ट व्यस्क व्यक्ति के हिसाब से डिजायन होते हैं। बच्चों को उचित सुरक्षा प्रदान करने में ये असफल रहते हैं। ऐसे में आईएसओफिक्स चाइल्ड एंकर कारों में लगने वाली बच्चों की सीट हेतु एक बेहतर विकल्प हैं।

    भारत में बिकने वाली सभी कारें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के साथ नहीं आती है, इस लिए आपके बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां हम लेकर आए हैं उन 15 कारों की जानकारी, जिनकी कीमत 10 लाख रूपाए से कम है...

    ब्रांड

    मॉडल

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली )

    मारूति

    इग्निस

    स्टैण्डर्ड

    4.66 लाख से  7.05 लाख रुपए

     

    स्विफ्ट

    स्टैण्डर्ड

    4.99 लाख से 8.76 लाख रुपए

     

    डिजायर

    स्टैण्डर्ड

    5.60 लाख से  9.44 लाख रुपए

     

    बलेनो /बलेनो आरएस

    स्टैण्डर्ड

    5.38  लाख से 8.49 लाख रुपए

     

    विटारा ब्रेज़ा

    स्टैण्डर्ड

    7.58 लाख से 10.55 लाख रुपए

     

    सियाज़

    स्टैण्डर्ड

    8.80 लाख से 10.97 लाख रुपए

     

    एस-क्रॉस

    स्टैण्डर्ड

    8.85  लाख से 11.45 लाख रुपए

    हुंडई

    एलीट आई20

    एस्टा (ओ)

    7.98  लाख से  9.23 लाख रुपए *

     

    आई20 एक्टिव

    एसएक्स  

    8.50  लाख से 10.09 लाख रुपए *

     

    वरना

    स्टैण्डर्ड

    7.92  लाख से  13.99 लाख रुपए

    होंडा

    अमेज़

    स्टैण्डर्ड

    5.8 लाख से  9.1 लाख रुपए

     

    सिटी

    स्टैण्डर्ड

    8.77 लाख से 13.92 लाख रुपए

    टाटा

    नेक्सन

    टॉप-ट्रिम एक्सजेड+

    8.88  लाख से  10.66 लाख रुपए *

    महिंद्रा

    केयूवी100

    टॉप-ट्रिम के8

    6.69  लाख से 7.76 lलाख रुपए *

     

    टीयूवी300

    स्टैण्डर्ड

    8.32  लाख से 10.97 लाख रुपए

    टोयोटा

    इटियॉस लीवा

    स्टैण्डर्ड

    5.48  लाख से 7.44 लाख रुपए

     

    इटियॉस

    स्टैण्डर्ड

    6.80  लाख से 7.50 लाख रुपए

     

    इटियॉस क्रॉस

    स्टैण्डर्ड

    6.40  लाख से 7.88 लाख रुपए

     

    यारिस

    स्टैण्डर्ड

    9.29  लाख से 14.07 लाख रुपए

    * केवल उन्हीं वेरिएंट की कीमतों का उल्लेख है जिनमे चाइल्ड सीट एंकर मिलते हैं।  

    Maruti Suzuki S-Cross

    ऊपर दी गयी सूची पर गौर किया जाए तो आपको यह जानकार हैरानी होगी कि केवल एशियाई कार निर्माता कंपनी ही देश में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर को किफायती कीमतों पर पेश कर रही है। ग़ौरतलब है कि फोर्ड, फॉक्सवेगन और स्कोडा समेत अमेरिकी या यूरोपीय कार निर्माता में से कोई भी स्टैंडर्ड रूप से चाइल्ड सीट एंकर की पेशकश नहीं कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही आईएसओफिक्स सीट एंकर को भी स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर दिया जाएगा।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है