• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on apr, 2023

    होंडा सिटी 4th generation

    4.5829 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 8.77 लाख - 14.31 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी होंडा सिटी कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2026
    होंडा सिटी
    12 - 21.36 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी होंडा सिटी 4th generation कार

    • होंडा सिटी जेडएक्स प्लस
      होंडा सिटी जेडएक्स प्लस
      Rs11.23 लाख
      202411,269किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी एसवी एमटी
      होंडा सिटी एसवी एमटी
      Rs9.50 लाख
      202420,953किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी सीवीटी
      होंडा सिटी सीवीटी
      Rs15.16 लाख
      202411,568किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स
      होंडा सिटी जेडएक्स
      Rs12.75 लाख
      202440,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      Rs11.75 लाख
      202229,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वी एमटी
      होंडा सिटी वी एमटी
      Rs8.49 लाख
      202349,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वी 2 एयरबैग
      होंडा सिटी वी 2 एयरबैग
      Rs8.10 लाख
      202332,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      Rs11.25 लाख
      202348,053किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      Rs8.90 लाख
      202384,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वीएक्स 2 एयरबैग
      होंडा सिटी वीएक्स 2 एयरबैग
      Rs7.77 लाख
      2023113,762किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    होंडा सिटी 4th generation स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1497 सीसी - 1498 सीसी
    पावर97.9 - 117.6 बीएचपी
    टॉर्क145 एनएम - 200 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज17.14 से 25.6 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल
    • होंडा सिटी 4th generation <p><strong>एलईडी हैडलैंप: होंडा सिटी इकलौती कार है जिसमें एलईडी हैडलैंप और फॉगलैंप आते हैं। इनसे ना सिर्फ सिटी को प्रीमियम लुक मिलता है बल्कि रात में विजिबिलिटी भी काफी अच्छी हो जाती है।</strong></p>

      एलईडी हैडलैंप: होंडा सिटी इकलौती कार है जिसमें एलईडी हैडलैंप और फॉगलैंप आते हैं। इनसे ना सिर्फ सिटी को प्रीमियम लुक मिलता है बल्कि रात में विजिबिलिटी भी काफी अच्छी हो जाती है।

    • होंडा सिटी 4th generation <p><strong>इंटरनेट कनेक्टिविटी: कार में लगा डिजिपैड इंफोटेनमेंट सिस्टम वाईफाई से लैस है। मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से यूजर इंटरनेट का उपयोग कर सकता है। सेगमेंट में केवल सिटी इकलौती कार है जिस में ये फीचर मिलता है। </strong></p>

      इंटरनेट कनेक्टिविटी: कार में लगा डिजिपैड इंफोटेनमेंट सिस्टम वाईफाई से लैस है। मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से यूजर इंटरनेट का उपयोग कर सकता है। सेगमेंट में केवल सिटी इकलौती कार है जिस में ये फीचर मिलता है।

    • होंडा सिटी 4th generation <p><strong>पैडल शिफ्टर्स: सिटी अपने सेगमेंट में पैडल शिफ्टर फीचर देने वाली इकलौती कार है। पैडल शिफ्टर की मदद से कार का ड्राइवर स्टीयरिंग से बिना हाथ हटाए गियर बदल सकता है। </strong></p>

      पैडल शिफ्टर्स: सिटी अपने सेगमेंट में पैडल शिफ्टर फीचर देने वाली इकलौती कार है। पैडल शिफ्टर की मदद से कार का ड्राइवर स्टीयरिंग से बिना हाथ हटाए गियर बदल सकता है।

    • highlights

    होंडा सिटी 4th generation प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी एस(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹8.77 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन एसवी एमटी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹9.50 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन एज एडिशन एसवी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹9.75 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी एसवी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹9.91 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन वी एमटी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹10 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी वी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹10.66 लाख* 
    एज एडिशन डीज़ल एसवी(बेस मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹11.10 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-डीटीईसी एसवी1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹11.11 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी वीएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹11.82 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन वीएक्स एमटी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹11.82 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-डीटीईसी वी1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹11.91 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी सीवीटी वी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर₹12.01 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन वी सीवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹12.01 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी जेडएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.14 किमी/लीटर₹13.01 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन जेडएक्स एमटी1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹13.01 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-डीटीईसी वीएक्स1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹13.02 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी सीवीटी वीएक्स1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर₹13.12 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन वीएक्स सीवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹13.12 लाख* 
    एनिवर्सरी आई-वीटीईसी सीवीटी जेडएक्स1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर₹13.80 लाख* 
    एनिवर्सरी आई-डीटीईसी जेडएक्स1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹13.93 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-डीटीईसी जेडएक्स(टॉप मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25.6 किमी/लीटर₹14.21 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन आई-वीटीईसी सीवीटी जेडएक्स1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर₹14.31 लाख* 
    सिटी चौथी जनरेशन जेडएक्स सीवीटी(टॉप मॉडल)1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर₹14.31 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    होंडा सिटी 4th generation रिव्यू

    होंडा ने सिटी सेडान को 1998 में लॉन्च किया था। पिछले 20 सालों से ये कार ग्राहकों को उम्मीद से भी ज्यादा अच्छे अनुभव देती आई है। साल 2014 के बाद से कंपनी ने कार केइंजन को बदला ही नहीं। फिलहाल ये कार 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन में आ रही है। सिटी सेडान पावर, माइलेज जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करती है।

    कंपनी ने 2017 में कार के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया जिसमें काफी नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें आपको अब हैडलैंप पर एलईडी लाइट,सनरूफ,6 एयरबैग,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा और भी कई फीचर मिलेंगे। नई होंडा सिटी में फैमिली कार खरीदने वालों के लिए काफी कुछ है। मगर इस कीमत पर क्या आपको कुछ और भी अच्छे विकल्प मिल सकते हैं या फिर ये कार आपके लिए एकदम परफैक्ट है? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारी रिव्यू स्टोरी में जानने को मिलेंगे।

    एक फेसलिफ्ट कार बनने के बावजूद होंडा सिटी अब भी कंफर्ट और स्पेस देने के मामले में ज्रूादा भरोसेमंद कार है। कंपनी ने समय की मांग को देखते हुए कार में कई सेफ्टी फीचर भी शामिल कर दिए हैं। ऐसे में होंडा एकबार फिर से अपनी इस कार को ऑलराउंडर की भूमिका में पेश करने में सफल हुई है।

    होंडा सिटी से काफी किफायती दामों पर आपको मुकाबले में मौजूद सियाज़ और वरना जैसी सेडान कारें मिल सकती हैं। मगर सिटी खरीदने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आपको लग्जरी और बड़ा केबिन स्पेस दोनों मिलते हैं। कार के अंदर और बाहर की डिजाइनिंग इसको एक आम शहरी कार से थोड़ा अलग बनाती है। सबसे प्रमुख बात ये है कि होंडा सिटी की रिसेल वैल्यू आज भी अच्छी खासी है। ऐसे में आप यदि कार को बेचने की सोचते हैं तो आपको इसके अच्छे खासे दाम मिल जाएंगे।

    इस फेसलिफ्ट मॉडल को कुछ स्पोर्टी टच देने के बाद से नई होंडा सिटी और भी शानदार हो गई है। कार की क्रोम ग्रिल पहले से कुछ पतली कर दी गई है। कार के हैडलैंप की स्टाइल भी अब बदल गई है और ये एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट और एलईडी हैडलाइट जैसे आधुनिक फीचर के साथ मिलती है। इसके अलावा कार में नया बंपर लगाया है जिसपर आपको छोटे फॉगलैंप मिलेंगे। फॉगलैंप में भी एलईडी की यूनिट लगाई गई है।

    कार के अलॉय व्हील की डिजाइनिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हां इतना जरूर है कि अब इनका साइज बढ़ा दिया गया है। कार के दो टॉप वेरिएंट में आपको 16 इंच के नए अलॉय व्हील का सैट दिया जा रहा है जिसका डिज़ाइन शायद हर किसी को पसंद ना आए। कार के बेस वेरिएंट में भी नए 15 इंच के अलॉय व्हील सैट दिए जा रहे हैं।

    होंडा सिटी का रियर नए टेललैंप लग जाने के बाद से काफी बदल गया है। इन टेललैंप में ड्यूल टोन फीचर की डीटेलिंग की गई है जो टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी ने टेललैंप में भी एलईडी लाइटें लगाई हैं। इसके अलावा कार की स्टॉप लाइट की फंक्शनिंग स्पाइलर के साथ जोड़ी गई है जिससे दोनों की लाइटें ब्रेक लगने पर एकसाथ जलती है। कुल मिलाकर कंपनी ने एलईडी लाइटों का इस्तेमाल जहां हो सकता था वहां किया है। ऐसे में आपको ये जानकर हैरानी होगी की कार की नंबर प्लेट में भी एलईडी लगाई गई है। कार का रियर बंपर भी एकदम नया है जिसमें ब्लैक हनीकॉम्ब इंसर्ट किए गए हैं, इससे कार का लुक काफी पतला हो जाता है।

    कार के इंटीरियर में प्लास्टिक की क्वालिटी की बात की जाए तो वो काफी अच्छी है। इंटीरियर को ब्लैक बैज सिल्वर थीम रखी गई है जो काफी सुंदर दिखाई पड़ती है।

    अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए आप स्टेयरिंग को एडजस्ट भी कर सकते हैं। कार की सनरूफ में ज्यादा सुविधा देने के लिए इसमें अब आपको वन टच ऑपरेशन का फीचर मिलता है।

    कार में एक इंटीरियर रियर व्यू मिरर भी दिया जा रहा है जो ऑटोमैटिकली डिम हो जाता है। कार के स्टार्टर बटन के अंदर लाइट लगाई गई है जिससे ये अलग से दिखाई पड़ जाते हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लसटर के डायल से सफेद रोशनी निकलती है।

    होंडा ने नई सिविक में ऑटो हैडलैंप और ऑटो वायपर के रूप में कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े हैं। ये सभी फीचर सिटी के मुकाबले में मौजूद कारों में भी मिलते हैं। कार के टॉप वेरिएंट जेडएक्स में रियर सीट पर एलईडी लगे रीडिंग लैंप दिए गए हैं। वहीं फ्रंट पर एक्सटीरियर लाइटिंग थीम पर आधारित एलईडी मैप लाइट भी दी गई है।

    कार का केबिन स्पेस हमेशा की तरह इसबार भी काफी चौड़ा और बड़ा है। कार में 5 पैसेंजर आराम से सवार हो सकते हैं।लंबे कद के पैसेंजर के लिए कार की रियर सीट पर बैठने में थोड़ी समस्या उत्पन्न होती है। रियर सीट पर लंबे कद के पैसेंजर को हैडरूम कुछ खास नहीं मिलता है। रियर सीट पर बीच में बैठने वाले पैसेंजर को सैंटर आर्मरेस्ट और सीट थोड़ी सी उभरी हुई होने पर परेशानी हो सकती है। खासतौर पर ये परेशानी लंबी यात्राओं के दौरान सामने आती है। एक अच्छी बात ये है कि रियर हैडरेस्ट को आप अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं मगर ये  सुविधा केवल आपको कार के टॉप वेरिएंट जेडएक्स में ही मिलती है।

    टेक्नोलॉजी

    होंडा की भारतीय इकाई के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट विभाग ने 'डिजिपैड' नाम से एक नया 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम तैयार किया है। ये यूजर फ्रैंडली होने के साथ साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट भी करता है। बड़ी स्क्रीन के साथ आने वाला इस सिस्टम में मिररलिंक और वाई—फाई इनेबिलिटी की सुविधा भी मिलती है। मिररलिंक में आपको  एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के मुकाबले एप्लिकेशन थोड़ी कम मिलती है। मगर इसमें म्यूजिक प्लेयर और नेविगेशन जैसी जरुरी एप मिल रही है।

    होंडा ने अपनी अमेज़ कार में डिजिपैड 2.0 सिस्टम दिया है। ये सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता है। आजकल ग्राहकों में इन दो कनेक्टिीविटी सिस्टम की डिमांड ज्यादा रहती है ऐसे में कंपनी सिटी में भी यही सिस्टम दे सकती थी।

    सिटी में दिए जाने वाले सेफ्टी फीचर अब पहले से कई ज्यादा बेहतर हो गए हैं। कार में ड्यूल एयरबैग और एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम अब स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही आएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट बेस वेरिएंट से मिलने लगेे हैं। कार के टॉप वेरिएंट जेड एक्स में साइड और कर्टेन एयरबैग जैसे मजबूत सेफ्टी फीचर मिल रहे हैं।

    अपडेट होने के बावजूद सिटी के मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पुराना वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है जो 119 पीएस की पावर और 145 एनएम की टॉर्क देता है। 1.5 लीटर के ही डीज़ल इंजन की बात करें तो ये 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कार के पेट्रोल वेरिएंट में 5 स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जा रहा है।वहीं इसमें सीवीटी व पैडल शिफ्टर विकल्प के तौर पर मिलते हैं। डीज़ल इंजन में केवल 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही विकल्प मौजूद है।

    कार के डीज़ल इंजन से काफी शोर केबिन के अंदर तक पहुंचता है। कंपनी का कहना है कि इस समस्या को लेकर काम किया गया है मगर ऐसा दिखाई नहीं देता है। कार की कीमत के हिसाब से इंजन को ठीक ढंग से रिफाइन भी नहीं किया गया है। कार के स्टेयरिंग और पैडल अब भी काफी वाइब्रेट करते हैं।

    पेट्रोल में आने वाली सिटी डीज़ल के मुकाबले ज्यादा बेहतर कार है। कंपनी ने इसके इंजन को काफी अच्छे से रिफाइन किया है। इसे ड्राइव करना आसान है और इससे काफी अच्छा माइलेज भी प्राप्त होता है।

    कम समय में स्पीड पकड़ने के लिहाज से भी सिटी का कोई सानी नहीं है। हमने सिटी के एमटी मॉडल का टेस्ट लिया जहां इसने 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में केवल 9.64 सैकंड का समय लिया। कार की नजदीकी प्रतिद्वंदी कार वरना से इसकी तुलना की जाए तो वरना 1.6 लीटर पेट्रोल एमटी इसी स्पीड को प्राप्त् करने में 11.31 सैकंड का समय लगाती है। बात की जाए सिटी पेट्रोल सीवीटी की तो ये 11.90 सैकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ती है। वहीं वरना की 1.6 लीटर पेट्रोल एटी 12.04 सैकंड का समय लेती है। माइलेज देने में भी सिटी और वरना के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला रहता है। सिटी शहर और हाइवे पर क्रमश: 13.86 किमी प्रतिलीटर और 19.21 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। वहीं वरना एमटी क्रमश: 14.82 किमी प्रतिलीटर और 19.12 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

    माइलेज देने में सिटी की ऑटोमैटिक कार थोड़ी कंजूसी दिखाती है। ये केवल सिटी और हाइवे पर क्रमश: 11.22किमी प्रतिलीटर और 16.55 किमी प्रतिलीटर देती है वहीं वरना ऑटोमैटिक 12.17 और 18.43 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

    राइड और हैंडलिंग

    सिटी के सस्पेंशन सिस्टम अपडेट होने के बाद कार की राइड और हैंडलिंग में सुधार हो गया है । कार के सस्पेंशन सिस्टम खराब सड़कों और हल्के फुल्के गड्ढों पर आराम से निकल जाती है। हालांकि गड्ढ़े आने पर सस्पेंशन का शोर केबिन के अंदर तक पहुंचता है।

    अपने नाम के अनुरूप सिटी शहरों में चलाए जाने के लिए एक अच्छी सेडान साबित होती है। कार के स्टेयरिंग काफी हल्के हैं और शहर के ट्रैफिक में कार को फंसने नहीं देते हैं। हाइवे पर कार के स्टेयरिंग का हल्कापन थोड़ा परेशानी देता है जिससे ज्यादा वजन की कमी महसूस होती है। कुल मिलाकर ड्राइविंग के शौकीनों के लिए ये एक अच्छी कार है जिसे सर्वक्ष्रेष्ठ नहीं कहा जा सकता है।

    ऑफ रोड एबिलिटी

    यदि आप ऑफ रोडिंग के शौकीन हैं तो इस कार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते हैं। ये कार ज्यादा बड़े गड्ढों को सहन नहीं कर सकती है।

    होंडा सिटी एस,एसवी,वी,वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट में आ रही है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके बेस वेरिएंट एस में ही आपको अच्छे खासे फीचर मिल रहे हैं। इस लिस्ट में ड्यूल एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन,पावर विंडो,पावर एडजस्टेबल विंग मिरर,की—लैस एंट्री,ब्लूटूथ कनेक्टीविटी वाला म्यूजिक सिस्टम,चार स्पीकर,आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट और एक रियर डीफॉगर शामिल हैं। हालांकि ये वेरिएंट केवल पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आता है।

    कार के टॉप वेरिएंट जेडएक्स में अच्छी टेक्नोलॉजी वाले 6 एयरबैग,एलइडी इंटीरियर लाइट और एलईडी टेल लाइट, ऑटो हैडलैंप और वायपर के साथ आते हैं। ये वेरिएंट आपको पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ नहीं मिलता है।

    कार का सबसे ज्यादा पैसा वसूल वेरिएंट है 'वी'। इसमें आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,15 इंच अलॉय व्हील,पुश बटन स्टार्टर,स्मार्ट—की और 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है। इससे थोड़ा आकर्षक इसका वीएक्स वेरिएंट है जिसमें आपको 16 इंच अलॉय व्हील,सनरूफ,एलईडी हैडलाइट और फॉगलाइट,लैदर अपहोल्स्ट्री और स्टेयरिंग व्हील के लिए रीच एडजस्टेबिलिटी जैसे फीचर मिलते हैं।

    होंडा सिटी 4th generation की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • होंडा सिटी सेगमेंट में अच्छा माइलेज देने वाली ऑटोमैटिक कारों में से एक है। यह 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है जो वरना पेट्रोल ऑटोमैटिक से 2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है।
    • होंडा सिटी के टॉप वेरिएंट जेडएक्स 6 एयरबैग के साथ आती है। इस सेगमेंट की कई कारों में ये फीचर नहीं मिलता है।
    • सिटी में वनटच सनरूफ दिया गया है। ये फीचर इस सेगमेंट की कई कारों में मौजूद नहीं है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • होंडा सिटी में टचस्क्रीन एसी कंट्रोल दिए गए हैं। कार ड्राइव करते वक्त इसका उपयोग आपको जोखिम में डाल सकता है।
    • नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस स्तर को बेहतर किया जा सकता था। कार के डीज़ल इंजन की आवाज केबिन के अंदर तक साफ सुनाई देती है।
    • होंडा सिटी के डीज़ल इंजन में आने वाले वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आते हैं। वेंटो, रैपिड और वरना जैसी दूसरी सेडान में ये विकल्प मौजूद है।
    अधिक देखें

    होंडा सिटी 4th generation 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • होंडा अमेज 2024 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      होंडा अमेज 2024 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      होंडा ने सिंपल तरीके से अमेज को ट्यून कर दिया है। ये अपने स्पेस,कंफर्ट और रिलायबिलिटी के मोर्चे पर सॉलिड लगती है।

      भानुon दिसंबर 18, 2024
    • होंडा एलिवेट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      होंडा एलिवेट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      असल बात ये है कि होंडा एलिवेट के लिए इन सब बातों के बारे मेंं सोचना ही नहीं पड़ेगा। क्योंकि होंडा की इन मामलों में अपनी ही एक अच्छी साख है।

      भानुon अगस्त 11, 2023
    • होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां
      होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां

      कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आज भी होंडा सिटी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।  

      भानुon मार्च 17, 2023
    • 2021 होंडा अमेज : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2021 होंडा अमेज : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      अमेज एक परफेक्ट सेडान कार साबित होती है और फेसलिफ्ट अपडेट मिल जाने से अब आपको इसे खरीदने का एक सॉलिड बहाना मिल गया है।   

      भानुon सितंबर 16, 2021
    • होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन
      होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन

      मिड साइज सेडान सेगमेंट में काफी सालों तक कम बिक्री के आंकड़े मिलने के बाद अब होंडा सिटी एक नए रूप में लौट आई है। हालांकि अब इस सेगमेंट को पसंद करने वाले ग्राहकों की सोच में भी कुछ बदलाव आए हैं।

      भानुon सितंबर 07, 2020

    होंडा सिटी 4th generation यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड829 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (830)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (245)
    • कंफर्ट (330)
    • माइलेज (225)
    • इंजन (196)
    • इंटीरियर (137)
    • स्पेस (121)
    • कीमत (73)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • y
      yakin on मार्च 19, 2026
      4.5
      Honda City
      The best budget sedan as I say it can be more powerful than virtus but when for comfort the honda city might be perfect in all budget sedan as I think the mileage in city approx 13 and in Highway it give me around 19. Depending on the driver. Maintenance I always do from normal service centre as hondas service centre are costly as I think I don't know.
      और देखें
    • m
      mohammad saqlain on मार्च 21, 2023
      4.7
      Best Car
      Totally an awesome car. In terms of performance, the Honda City is considered a good performer, with a smooth and responsive engine and transmission. The car is easy to handle and has good maneuverability, making it suitable for city driving.
      और देखें
      4 2
    • r
      rishabh on मार्च 20, 2023
      3.3
      City 4th Gen Looks Got Worse
      Honda City 4th Gen looks got worse. I was very much fond of Honda City looks and design since my childhood, but now they have degraded the looks and appearance. Nevertheless, they have made some new and advanced features along with premium interior and ventilated seat. The dashboard and instrument cluster looks more defining and aesthetic. The driving experience has also been enhanced and i must say, i really enjoy driving new Honda City.
      और देखें
      5 1
    • d
      deep rana on फरवरी 25, 2023
      4.8
      Segment King
      Honda City is one the best sedan in its segment. CVT engines are so smooth, reliable, and low maintenance with a good average. you can trust this car. No worries on long trips this car handles well. The rear seats are very comfortable you can travel nonstop without taking a break and you will have no issues.Its softer suspension is good for Indian roads .it feels luxurious in this car.
      और देखें
    • p
      pankaj maurya on फरवरी 01, 2023
      3.5
      Honda City Fourth Gen Has Sporty Appearance
      The Honda City Fourth Gen model of 2022 gives the sedan a more upscale and premium appearance, and it also became the most popular model in the segment. Also, the color choices are giving it more value. The new model with updated features and sporty-looking steering was appealing to me, and it is also reasonably priced.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Pranjal Bezborah asked on 13 Sep 2026
    Q ) How to sell my car?
    By CarDekho Experts on 13 Sep 2026

    A ) To facilitate a seamless selling experience, we offer two types of listing optio...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 20 Oct 2023
    Q ) Is Honda City 4th Generation still available?
    By CarDekho Experts on 20 Oct 2023

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
    Prakash asked on 23 Sep 2023
    Q ) What is the service cost of the Honda City 4th Generation?
    By CarDekho Experts on 23 Sep 2023

    A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service centr...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 13 Sep 2023
    Q ) What is the boot space of the Honda City 4th Generation?
    By CarDekho Experts on 13 Sep 2023

    A ) The boot space of the Honda City 4th Generation is 510-litres.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 22 Apr 2023
    Q ) How much is the boot space of the Honda City 4th Generation?
    By CarDekho Experts on 22 Apr 2023

    A ) Honda City 4th Generation has a boot space of 510 L.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग होंडा कारें

    • अपकमिंग
    दिवाली ऑफर पाएं
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है